मेष राशि
आज का दिन अति उत्तम रहेगा बड़े लोगों का आशीर्वाद प्राप्त होगा | दिनभर खुशियों से भरपूर रहेगा | कोई नया कार्य शुरू करने के लिए आज का दिन अति उत्तम रहेगा | मित्रों से मिलना जुलना होगा जिसके साथ आपके रिश्ते और प्रगाड़ बनेगे |
वर्षभ राशि
मन मे दिन भर अस्थिरता रहेगी दिन उत्तार –चड़ाव भरा रहेगा | धन का निवेश करने वालों को संभलकर चलना होगा । तबीयत मे काफी उतार चड़ाव रहेगा , कोई भी कार्य जो आप नया करने जा रहे हो अभी न करे और किसी भी पेपर पे बिना सोचे समझे साइन न करे |
मिथुन राशि
किसी लाभ के होने की संभावना हैं। कही बहार जा सकते हैं | व्यापार मे लाभ और प्रगति के अवसर मिलेंगे | छात्रों के लिए दिन उत्तम रहेगा मन वांछित फल की प्राप्ति हो सकती है | बड़े लोगों का आशीर्वाद प्राप्त होगा |
कर्क राशि
खर्चों मे एकदम से बढ़ोतररी होगी | पेट संभन्दि परेशानी हो सकती हे | शारीरिक रूप से थकावट और आलस्य महसूस करेंगे। मन भी अस्थिर रहेगा जेसे कोई परेशानी आपको अंदर ही अंदर परेशान कर रही है आपको लगेगा जेसे भाग्य आपकी कदम कदम पे परीक्षा ले रहा है |
सिंह राशि
आज आपका दिन मिश्रित फल देने वाला होगा | छात्रों के लिए समय अनुकूल है | स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा | प्रत्येक कार्य को शांति पूर्ण तरीके से करे मन मे कोई भी ब्रह्म न लाए स्वास्थ्य का ध्यान रखे नहीं तो परिणाम इसके विपरीत हो सकते है |
ये भी पढ़ें: 23 सितंबर से राहु-केतु ने बदली है अपनी राशि, जानिए किस राशि पर कैसा प्रभाव?
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए समान्य है | लेकिन इसके साथ ही साथ वाणी पे स्यंम रखे। मन मे किसी के लिए दुर्व्यवहार न लाए अनेतिक कार्यों से दूर रहे। मन को शांत रखे कला के क्षेत्र मे लोगों को मान सम्मान प्राप्त होगा । बड़ों का आदर करे |
तुला राशि
आपके लिए आज का दिन खुशियो को लेकर आया है, किसी धार्मिक कार्य को आप अपने घर मे करेंगे जिससे भगवान की विशेष कृपा आप पर बनेगी। कार्यों मे सफलता प्राप्त होगी | शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा। अपने खाने –पीने का ध्यान रखे और नकारात्मक विचारों को अपने मन से दूर रखे |
वृश्चिक राशि
सप्ताह समाप्ति की और है और आपके ऊपर लक्ष्मी माता की कृपा होने की सम्भाबना बनती दिख रही है। आर्थिक लाभ तो होगा लेकिन आप का अपने किसी प्रिय से वाद विवाद हो सकता है इसलिए आपका मौन रहना ही उचित है | नॉकरी और व्यवसाय मे उन्नति मिलेगी नए कार्यों को करने का मन बनेगा |
धनु राशि
किसी भी वाद विवाद मे पड़ने से बचे | व्यापारियों को लाभ होगा धन प्राप्ति के योग है | पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा | मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे | योग की तरफ रुझान बढेगा | आज आप अपने काम मे कुछ परिवर्तन करना चहेगे |
मकर राशि
आज का दिन उतार –चढ़ाव भरा रहेगा | यकायक खर्चों मे बढ़ोतररी होने की संभावना है | अनैतिक कार्यों को मन मे न लाए, मन को शांत रखे ,वाद विवाद से दूर रहें। परिवार मे चल रहे विवाद से आपका मन खिन हो सकता है। इसलिए किसी भी बात का निर्णय लेने मे जल्दबाजी न करें|
कुम्भ राशि
आज का दिन आर्थिक लाभ देने वाला साबित होगा | घर परिवार का माहौल अच्छा बना रहेगा। घर की साज सज्जा मे समय बिताएंगे । बच्चों के साथ मौज -मस्ती मे दिन बितेगा पारिवारिक सुख का अनुभव होगा |
मीन राशि
अपने काम पे अपनी पकड़ और बारीकियाँ आपके बहुत काम आएंगी | दोपहर के बाद आर्थिक लाभ के योग बन रहे है | परिवार के साथ समय बिताएंगे | स्वास्थ्य अच्छा रहेगा | धार्मिक योजनाओं मे सहायता देंगे, कही धार्मिक यात्रा पे जाने का मन बन सकता है |
ज्योतिष
राशिफल
धर्म
रिलेशनशिप
तीर्थ
Live Darshan




Discussion about this post