आज कार्तिक पक्ष की त्रयोदशी और शुक्रवार का दिन है आज त्रयोदशी शाम 05:59 तक रहेगी और उसके बाद रूप चतुर्दर्शी शाम 06:00 बजे से शुरू होकर शनिवार 14 नवम्बर दोपहर 2:17 तक रहेगी | कार्तिक पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस को धनत्रयोदशी या धन्वंतरि जयंती के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर अपनी असीम कृपा भक्तों पर बरसाते है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है | आज भाग्य आपके साथ है आए हुए अवसरों को आज के दिन अपने हाथ से जाने न दे| सफलता आज के दिन आपके कदम चूमे इसके लिए आपको अथक प्रयास करने होंगे |
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मौज मस्ती भरा रहेगा| दोस्तों के साथ समय व्यतीत करेंगे ,और आज आप मित्रों के साथ यात्रा पे भी जा सकते है | आज आप भौतिक सुख सुविधा पे भी पैसे खर्च कर सकते है |
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आश्चर्य से भरा रहेगा | आप ने अब तक जो भी मेहनत की है उसके सकारात्मक परिणाम आपको आज प्राप्त होंगे | आज आप अत्यधिक भावुक भी रहेंगे |
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा| आज आपको कार्यों मे अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है| यात्राओ की संभावना बन रही है हो सके तो ाभी के लिए टाल दे |
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा| आज आपकी इच्छाओ की पूर्ति का दिन है| आज आप के यात्रा के भी योग बन रहे है | आज आप भौतिक सुख साधन पे धन व्यय कर सकते है |
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम है | जातकों ने जिन कार्यों के होने की उम्मीद भी आपने छोड़ दी थी आज वो सभी कार्यों के पूर्ण होने का दिन है और उन कार्यों से आपको यश, धन की प्राप्ति के साथ साथ पुरस्कृत भी किया जाएगा |
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज संभल कर चलना होगा| आज यात्राओ से बचे, भाग्य भी आपका साथ देता नहीं दिख रहा है| हो सके तो हर कदम फूकफूक कर रखे |
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन कड़ी मेहनत लेकर आया है |आज किए गए अथक प्रयास कल की उपलब्धि का स्त्रोत्र बनेंगे| आज आप लोगों के आकर्षण का केंद्र बन सकते है |
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा | आज आपकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं होगा आपको ऐसा प्रतीत होगा की आप आसमान मे उड़ रहे है| आपके करियर मे प्रतिष्ठा बड़ेगी |किस्मत आपका पूर्ण रूप से साथ देगी |
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक दबाब लेकर आया है | सिरदर्द आदि से परेशान रहेंगे | आज आप कई परेशानियों से अपने आप को घिरा हुआ महसूस करेंगे, कोई भी लापरवाही भरा निर्णय लेने से बचे |
कुम्भ राशि
कुम्भ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत और अपने प्रयासों से अपने मुकद्दर को तराशना है | आज आप कुछ भी भाग्य पे छोड़ कर नहीं बैठ सकते |यात्रा करने से बचे |
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य संबंदी परेशानियों से भरा रह सकता है | आज आपको पेट संबंदी परेशानी और यात्रा के दौरान धन हानी जैसी परेशानियों से बचना चाहिए | आज निराशा आपके मन मे घर कर सकती है |
ज्योतिष
राशिफल
धर्म
रिलेशनशिप
तीर्थ
Live Darshan




Discussion about this post