if ( ! function_exists( 'jnews_get_views' ) ) { /** * Gets views count. * * @param int $id The Post ID. * @param string|array $range Either an string (eg. 'last7days') or -since 5.3- an array (eg. ['range' => 'custom', 'time_unit' => 'day', 'time_quantity' => 7]) * @param bool $number_format Whether to format the number (eg. 9,999) or not (eg. 9999) * @return string */ function jnews_get_views( $id = null, $range = null, $number_format = true ) { $attr = array( 'id' => $id, 'range' => $range, 'number_format' => $number_format, ); $query_hash = 'query_hash_' . md5( serialize( $attr ) ); $views = wp_cache_get( $query_hash, 'jnews-view-counter' ); if ( false === $views ) { $views = JNews_View_Counter()->counter->get_views( $id, $range, $number_format ); wp_cache_set( $query_hash, $views, 'jnews-view-counter' ); } return $views; } } if ( ! function_exists( 'jnews_view_counter_query' ) ) { /** * Do Query * * @param $instance * @return array */ function jnews_view_counter_query( $instance ) { $query_hash = 'query_hash_' . md5( serialize( $instance ) ); $query = wp_cache_get( $query_hash, 'jnews-view-counter' ); if ( false === $query ) { $query = JNews_View_Counter()->counter->query( $instance ); wp_cache_set( $query_hash, $query, 'jnews-view-counter' ); } return $query; } } गणेश चतुर्थी Archives - हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव https://astrodeeva.com/tag/गणेश-चतुर्थी/ Daily Dose of Astrology Mon, 25 Oct 2021 05:25:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://astrodeeva.com/wp-content/uploads/2022/03/cropped-Logo-32x32.png गणेश चतुर्थी Archives - हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव https://astrodeeva.com/tag/गणेश-चतुर्थी/ 32 32 चतुर्थी तिथि – गणेश जी को प्रसन्न करने के राशि अनुसार उपाय https://astrodeeva.com/%e0%a4%9a%e0%a4%a4%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a5%80-%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%a5%e0%a4%bf-%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%aa%e0%a5%8d/ https://astrodeeva.com/%e0%a4%9a%e0%a4%a4%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a5%80-%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%a5%e0%a4%bf-%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%aa%e0%a5%8d/#respond Mon, 14 Jun 2021 03:19:40 +0000 https://astrodeeva.com/?p=2174 पुराणों के अनुसार चतुर्थी तिथि के स्वामी भगवान श्रीगणेश हैं इसलिए अगर इस तिथि पर श्रीगणेश को प्रसन्न करने के लिए राशि अनुसार कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो बहुत ही शुभ फल प्राप्त होता है। जानिए राशि अनुसार उपाय मेष राशि – मेष राशि वाले लोग चतुर्थी के दिन सिंदूरी रंग के गणेशजी की […]

The post चतुर्थी तिथि – गणेश जी को प्रसन्न करने के राशि अनुसार उपाय appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.

]]>
पुराणों के अनुसार चतुर्थी तिथि के स्वामी भगवान श्रीगणेश हैं इसलिए अगर इस तिथि पर श्रीगणेश को प्रसन्न करने के लिए राशि अनुसार कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो बहुत ही शुभ फल प्राप्त होता है। जानिए राशि अनुसार उपाय

मेष राशि – मेष राशि वाले लोग चतुर्थी के दिन सिंदूरी रंग के गणेशजी की आराधना करें। 11 दूर्वा हल्दी के जल में डालकर चढ़ाएं ऊं गं गणपतये नम: को दूर्वा से 108 बार भोजपत्र पर लिखे। ऐसी गणेश उपासना से समस्त विघ्न संकट का निवारण होता है और धन-धान्य की प्राप्ति होती है।

वृषभ राशि – वृषभ राशि वाले लोग चतुर्थी तिथि को दूधिया रंग के श्रीगणेशजी की आराधना करें। श्रीगणेश को सफेद फूल पर इत्र लगाकर नौ दूर्वा के साथ सफेद लड्डू का भोग लगाएं। पूजा करते समय ऊँ गं ऊँ गं मंत्र का जप करें। इस प्रकार श्रीगणेश का पूजन करने पर वृषभ राशि वाले लोगों को सभी कार्य में सफलता व सिद्धि प्राप्त हो सकती है।

मिथुन राशि – मिथुन राशि वाले लोगों के लिए हरी गणेश प्रतिमा की पूजा करना शुभ होता है। श्रीगणेश की कृपा प्राप्त करने के लिए दूर्वा की माला बनाकर ऊं श्री गं गणाधिपतये नम: 108 बार उच्चारण करके चढ़ाना चाहिए श्रीगणेश को गुड़ का विशेष नैवैद्य अर्पण करना चाहिए।

कर्क राशि – कर्क राशि वाले लोगों के लिए सफेद रंग के गणेशजी की आराधना करना श्रेष्ठ रहता है। श्रीगणेश को प्रसन्न करने के लिए सफेद आंकड़े के पुष्प की माला बनाकर साथ में दूर्वा की जड़ बांधकर अर्पित करें। ऊं श्री श्वेतार्क देवाय नम: का जाप कम से कम 108 बार करें। मोदक के नैवेद्य पर थोड़ा सा मक्खन चढ़ाएं। इस प्रकार भगवान गणेश की पूजा करने से समस्त मनोकामना पूर्ण होती है।

सिंह राशि – सिंह राशि वाले लोगों को मेहरून रंग की श्रीगणेश प्रतिमा की आराधना करना ज्यादा सफलता कारक माना गया है। सिंह राशि के लोग श्रीगणेश की विधि-विधान से पूजन करें। श्रीगणेश पर 108 दूर्वा कुंकुम में कर के चढ़ाएं। गुड़ की 11 गोली बनाकर श्री गणेशजी को नित्य अर्पण करें जिससे चहुंमुखी विकास होगा।

ये भी पढ़ें – अष्‍टविनायक मंदिरों के दर्शन, मिलेगा विघ्‍नहर्ता का आर्शिवाद

कन्या राशि – कन्या राशि वाले लोगों को इस दिन गहरे हरे रंग के श्री गणेशजी की आराधना करना श्रेष्ठ रहता है। हरे मूंग 108 संख्या में श्री गणेशजी की प्रतिमा पर चढ़ाएं। भगवान गणेश के मंदिर में हरे मूंग व गुड़ का दान करें। श्री वक्रतुंडाय नम: मंत्र का 108 बार जाप करें। इस तरह श्रीगणेश का पूजन करने से आपको सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

तुला राशि – तुला राशि वाले लोगों को इस दिन सफेद मिश्रित रंग के श्री गणेशजी की आराधना करना सर्वोत्तम होता है। सवाया लड्डू का भोग श्रीगणेश को लगाएं। दूर्वा व पुष्प भी सवा सौ ग्राम या सवा किलो चढाएं जिससे समस्त संकट का निवारण होकर इच्छित मनोकामना परिपूर्ण होती है। श्रीगणेश स्त्रोत का पाठ करना भी श्रेष्ठ होता है।

वृश्चिक राशिचौथ के दिन वृश्चिक राशि वाले जातकों को लाल मिश्रित श्रीगणेशजी की आराधना करना सबसे अच्छा होता है। श्रीगणेशजी पर लाल रंग से रंगे चावल अर्पण करें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि चावलों की संख्या 108 से कम अथवा ज्यादा न हो। श्री विघ्नहरण संकट हरणायनम: मंत्र का जाप करें, जिससे समस्त मनोकामना परिपूर्ण हो सके।

धनु राशि – धनु राशि वाले लोगों को इस दिन पीले रंग की गणेशजी की आराधना करना चाहिए। हल्दी की पांच गठान श्री गणाधिपतये नम: मंत्र का उच्चारण कर चढ़ाएं। 108 दूर्वा पर गीली हल्दी लगाकर श्री गजवकत्रम नमो नम: का जाप करके चढ़ाएं। इस प्रकार पूजन करने पर भगवान श्रीगणेश सभी कामनाएं पूरी करते हैं।

मकर राशि – मकर राशि वाले लोगों को नीले रंग के श्रीगणेशजी की आराधना करना सर्वोत्तम होता है। भगवान श्रीगणेश को काले तिल अर्पण करें। दूर्वा व लाल रंग के फूल पर इत्र लगाकर श्री गणेशाय नम: का जप करके श्री गणेशजी को अर्पण करें। जिससे समस्त विघ्न का निवारण हो सके। गणपति अर्थवशीर्ष का पाठ करें।

कुंभ राशि – कुंभ राशि वाले लोगों को इस दिन आसमानी रंग की गणेश प्रतिमा की आराधना करनी चाहिए। श्रीगणेश को सिंदूर का तिलक लगाएं व उनके मस्तक के मध्य में हल्दी का तिलक लगाएं। हाथी को मोदक या गुड़ रोटी खिलाएं व 108 दूर्वा चढ़ाएं व ऊँ गं गणपतयै नम: का जप करें।

मीन राशि – मीन राशि वाले लोगों को चतुर्थी तिथि को हल्दी रंग के श्री गणेशजी की आराधना करना चाहिए। हल्दी की जड़ पर आठ बार ऊं गं गं गं गं गं श्री गजाय नम: लिखकर भगवान श्री गणेशजी के मस्तक पर अर्पण करें। पीले रंग के धागे में पीले पुष्प व दूर्वा की माला बनाकर श्री गणेशजी को अर्पण करें।

The post चतुर्थी तिथि – गणेश जी को प्रसन्न करने के राशि अनुसार उपाय appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.

]]>
https://astrodeeva.com/%e0%a4%9a%e0%a4%a4%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a5%80-%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%a5%e0%a4%bf-%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%aa%e0%a5%8d/feed/ 0
Ganesh Chaturthi 2020 And Today Horoscope: गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ, आज का राशिफल https://astrodeeva.com/ganesh-chaturthi-2020-and-today-horoscope-%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%9a%e0%a4%a4%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%ad%e0%a4%95/ https://astrodeeva.com/ganesh-chaturthi-2020-and-today-horoscope-%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%9a%e0%a4%a4%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%ad%e0%a4%95/#respond Sat, 22 Aug 2020 04:06:32 +0000 https://astrodeeva.com/?p=535 आज भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है. आज विश्व भर मे  गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा | मेष राशि वालों को आज विशेष ध्यान देने  की जरुरत है. आज बुराई से बचें. आज कुछ लोग आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं. वृष राशि वाले आज क्रोध न करें. नई जिम्मेदारियों के लिए तैयार […]

The post Ganesh Chaturthi 2020 And Today Horoscope: गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ, आज का राशिफल appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.

]]>
आज भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है. आज विश्व भर मे  गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा | मेष राशि वालों को आज विशेष ध्यान देने  की जरुरत है. आज बुराई से बचें. आज कुछ लोग आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं. वृष राशि वाले आज क्रोध न करें. नई जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहें. वहीं मिथुन राशि वाले आज संबंधों से धन अर्जित कर सकते हैं.

मेष राशि : आज धन प्राप्ति का योग बना हुआ है | आज के दिन किसी भी प्रकार की नकारात्मकता अपने भीतर न आने दें। वहीं ऑफिस में भी नकारात्मक सोच आपकी प्रगति में बाधक बन सकती है इसलिए साकारात्मक रहना होगा | व्यापारी वर्ग अगर लोन लेने का विचार बना रहें हैं तो वर्तमान स्थिति को देखते हुए इससे बचना चाहिए  आज  चिकनाई युक्त भोजन का सेवन करने से  परहेज करें | 

शुभ अंक : 2 

शुभ रंग : गुलाबी 

वर्षभ राशि : आज के दिन आगे बढ़ने और जीवन का भरपूर आनंद उठाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कार्य क्षेत्र  की बात करें तो जो लोग प्रोमोशन के लिए प्रयासरत है, उनको मेहनत पर फोकस करना चाहिए | युवा वर्ग अपनी रचनात्मकता का सर्वश्रेष्ठ उपयोग कर सकेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज बीमारी न होते हुए भी बीमारी होने की शंका आपको काफी परेशान कर सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर अपनों से संवादहीनता न बनाएं बातचीत जारी रखने से आपसी मनमुटाव भी धीरे-धीरे मिट सकते हैं |

शुभ अंक :5 

शुभ रंग : ग्रे 

मिथुन राशि: आज के दिन आगे बढ़ने और जीवन का भरपूर आनंद उठाने का अवसर प्राप्त हो सकता है| लेकिन आज के दिन स्वभाव में सहजता बनाकर रखना अति आवश्यक है, क्योंकि कभी-कभी अधिक प्रैक्टिल होना भी संबंधों को खराब कर सकता है। ऑफिशियल कार्यों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है, चल रहे कार्यों को ही वरीयता दें। व्यापारी वर्ग डील पक्की करते समय उसकी जांच-पड़ताल अवश्य कर लें अन्यथा भविष्य में आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। सेहत की बात करें तो आज ओवर इटिंग से बचना चाहिए, अन्यथा पेट का दर्द आपको परेशान कर सकता है |

शुभ अंक : 6 

शुभ रंग : गोल्डन 

ये भी पढ़े : Ganesh Chaturthi 2020: घर में गणपति स्थापना, जानें शुभ मुहूर्त एवं पूजन विधि

कर्क राशि: आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रेम जीवन में काफी खुश रहेंगे और अपने प्रिय से अपने दिल की बात कहेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी किसी बात को लेकर गुस्सा हो सकता है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। उल्टा सीधा भोजन करने से बचें। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है परिवार में एक दूसरे से नोक-झोंक हो सकती है लेकिन यही नोक-झोंक बाद में आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत भी करेगी

शुभ अंक : 7 

शुभ रंग : आसमानी 

सिंह राशि : आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने परिवार पर ध्यान देंगे। जरूरी कामों में सहयोग करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। शादीशुदा जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए भी दिन अच्छा है। आपका प्रिय आपको दिल से प्यार करेगा और आपको यह सब महसूस करना बड़ा अच्छा लगेगा। काम के सिलसिले में आपका दिन मजबूत है। आपके प्रमोशन की बात चल सकती है |

शुभ अंक : 1 

शुभ रंग : हरा 

कन्या राशि : आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। धन की आवक होगी। खर्चे भी रहेंगे लेकिन चिंता नहीं होगी। मन से मजबूत होंगे। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको प्रमोशन मिल सकता है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। 

शुभ अंक : 4 

शुभ रंग : नीला 

तुला राशि : आज के दिन जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें, वहीं दूसरी ओर यदि धन पर्याप्त मात्रा में हो तो बीमा पॉलिसी में निवेश करना फायदेमंद हो सकता है। ऑफिस में मिटिंग का दौर चलेगा जिसमें अपनी बातों को मुखरता से कहने का अवसर भी मिलेगा। थोक का व्यापार करने वालों की आय में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है, साथ ही व्यापार के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है। सेहत में जिन लोगों को अक्सर कमर दर्द रहता है, उन्हें आज इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है, जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखें, कार्य को पूर्ण करने में उनकी सलाह काम आएगी |

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : नारंगी 

वृश्चिक राशि आज के दिन क्रोध जीवन में बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है, इसलिए छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना ठीक नहीं है. घर और ऑफिस सभी जगह प्रेम और सौहार्दपूर्ण वातावरण बना कर रखना सही रहेगा। व्यापारियों को परिश्रम के मुताबिक फल न मिल रहा हो, तो वर्तमान समय में धैर्य का परिचय दें, चिंतित न हों, भविष्य में स्थितियां सुखद हो जाएंगी। विद्यार्थियों को पिछले दिनों बनाई गई विषय सुची से पढ़ना ज्यादा बेहतर रहेगा। हेल्थ में मौसम का बदलाव स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है, इसलिए सर्द गर्म की स्थिति से बचें। घर की सुख-सुविधाओं से संबंधित कार्यों में दिन व्यतीत होगा |

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : गोल्डन 

धनु राशि : भाग्य वृद्धि भी जल्दी हो सकती है. ऑफिशियल कामों को तेजी से करने का अभ्यास करना फायदेमंद साबित होगा। हैण्डलूम से संबंधित कारोबार करने वालों को छोटे-मोटे मुनाफे हाथ लग सकते हैं। युवाओं का सारा समय सोशल मिडिया में जा सकता है, अनावश्यक रूप से इसका प्रयोग करने से बचें। सेहत में जिन लोगों को डायबटीज की प्रॉब्लम है उनको अपने खान-पान में सतर्कता बरतनी चाहिए। घर से संबंधित अधिक खर्चों पर अंकुश लगाना चाहिए, साथ ही गैर नियोजित खर्चों को स्थगित करने में ही भलाई है |

शुभ अंक : 6 

शुभ रंग : आसमानी 

मकर राशि : आज के दिन बीती बातों को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन दिन के अंत तक स्थितियां सामान्य हो सकती है। नौकरी पेशे से जुड़े लोगों को जन्म स्थान से अन्य जगह स्थानांतरण की संभावनाएं बन रही है। लोहें का कारोबार करने वालों को अधिक माल डंप नहीं करना चाहिए, अन्यथा माल फंस सकता है। विद्यार्थी वर्ग कठिन विषयों को बदलने की सोच रहें है तो एक बार और विचार अवश्य कर लें। स्वास्थ्य की दृष्टि से देखे तो आज भी महिलाओं को कार्य करते समय सावधानी रखनी होगी, क्योंकि ग्रहीय स्थिति चोट लगाने वाली बनी हुई है। घरेलू मामलों में पिता से सलाह मशवरा अवश्य करना चाहिए |

शुभ अंक : 2 

शुभ रंग : बेगनी 

कुम्भ राशि : आज के दिन अगर काम बनते-बनते बिगड़ रहें हों तो परेशान न हो, सही समय के आते ही स्थितियां ठीक होती नजर आएगी। कर्मक्षेत्र में चल रहे प्रयास सफलता की ओर ले जाएंगे, वहीं जीवनसाथी यदि जॉब करने की इच्छुक है तो उन्हें इस ओर सफलता मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। व्यापारियों को कानूनी पचड़ो से दूर रहना सही रहेगा अन्यथा उन्हें बड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। हेल्थ की बात करें तो जिनको उच्च रक्तचाप की समस्या है उनको तनाव लेने से बचना होगा, अन्यथा रक्तचाप बढ़ सकता है। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम की संभावनाएं बढ़ रही हैं |

शुभ अंक : 9 

शुभ रंग : पीला 

मीन राशि : आज के दिन मान प्रतिष्ठा बनाएं रखने के लिए समाजिक कार्यों में सहयोग देना होगा। कार्य समय पर पूरा करें, वहीं उच्चधिकारियों से किसी बात को लेकर विवाद होने की आशंका बनी हुई है। व्यापारी वर्ग नई डील के लिए यदि योजना बना रहे हैं तो वर्तमान समय में रुक जाना ही उत्तम रहेगा। युवा वर्ग गलत आदतों व संगति से दूर रहें, प्रतियोगिता में यदि हिस्सा लेने का विचार है तो किसी जानकार व्यक्ति से मार्गदर्शन लेना चाहिए। हेल्थ में कार्य का अधिक बोझ होने के कारण मानसिक तनाव रहेगा इसलिए योग व मेडिटेशन का सहारा ले। पुराने मित्रों के साथ भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे

शुभ अंक : 5 

शुभ रंग : नीला 

The post Ganesh Chaturthi 2020 And Today Horoscope: गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ, आज का राशिफल appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.

]]>
https://astrodeeva.com/ganesh-chaturthi-2020-and-today-horoscope-%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%9a%e0%a4%a4%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%ad%e0%a4%95/feed/ 0
संकट हरण गणेश चतुर्थी व्रत की विधी एवं लाभ https://astrodeeva.com/%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a4%9f-%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%a3-%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%9a%e0%a4%a4%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%b0/ https://astrodeeva.com/%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a4%9f-%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%a3-%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%9a%e0%a4%a4%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%b0/#respond Fri, 07 Aug 2020 04:02:01 +0000 https://astrodeeva.com/?p=364 आज भाद्रपद के कृष्ण  पक्ष की चतुर्थी तिथि है | आज से १५ वे दिन बाद गणेश स्थापना होती है , चलिए जानते है की आज कैसे हम गणपति जी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते है | संकष्टी गणेश चतुर्थी का व्रत भी आज के दिन ही किया जाएगा |और आने वाली २२ अगस्त को गणेश स्थापना की […]

The post संकट हरण गणेश चतुर्थी व्रत की विधी एवं लाभ appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.

]]>
आज भाद्रपद के कृष्ण  पक्ष की चतुर्थी तिथि है | आज से १५ वे दिन बाद गणेश स्थापना होती है , चलिए जानते है की आज कैसे हम गणपति जी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते है | संकष्टी गणेश चतुर्थी का व्रत भी आज के दिन ही किया जाएगा |और आने वाली २२ अगस्त को गणेश स्थापना की जाएगी , हर भक्त अपने अपने तरीके से और प्रेमपूर्वक इसे करता है |

व्रत की विधि : घर के सभी कार्यों से निर्वित होकर स्नानं आदि से निर्वित होकर घर के मंदिर को साफ करके और फिर एक पाटे पे लाल रंग का आसन देकर उसपे गणेश लक्ष्मी जी को स्थापित करे और व्रत का संकल्प ले। जो लोग व्रत नहीं कर सकते वो लोग भगवान की श्रद्धा पूर्वक पूजा करे गणेश जी की प्रतिमा को स्थापित करके रोली,अक्षत ,मोली ,पुष्प ,लड्डू या खीर से गणपती जी को भोग लगाए और शाम को चंद्रमा को अर्घ देकर ( ध्यान रखें कि चंद्रमा को किसी ओट से देखे जेसे छलनी की सहायता से ) और फिर चंद्रमा को भी रोली और पुष्प अर्पित करे | इस व्रत को घर के बुजुर्ग से लेकर बच्चे तक कर सकते है | 

व्रत के लाभ: इस व्रत के प्रभाव से मनवांछित फल प्राप्त होता है | इससे घर मे सुख सम्रधी मे बढ़ोतररी होती है | अगर आपके बच्चे को अपने करियर मे मनचाही सफलता नहीं मिल पा रही तो आज के दिन गणपती जी को  खीर का भोग लगाए और व्रत रखे और शाम के समय चंद्रमा को अर्घ्य देकर ही भोजन करे | इस व्रत को विधी पूर्वक करने से गणपती जी हर विघ्न को दूर करते है |

इस लेख में दी गयी जानकरियाँ धार्मिक आस्थाओं और लोकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र जनसमान्यो को ध्यान में रख कर प्रस्तुत किया गया है।

The post संकट हरण गणेश चतुर्थी व्रत की विधी एवं लाभ appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.

]]>
https://astrodeeva.com/%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a4%9f-%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%a3-%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%9a%e0%a4%a4%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%b0/feed/ 0