if ( ! function_exists( 'jnews_get_views' ) ) { /** * Gets views count. * * @param int $id The Post ID. * @param string|array $range Either an string (eg. 'last7days') or -since 5.3- an array (eg. ['range' => 'custom', 'time_unit' => 'day', 'time_quantity' => 7]) * @param bool $number_format Whether to format the number (eg. 9,999) or not (eg. 9999) * @return string */ function jnews_get_views( $id = null, $range = null, $number_format = true ) { $attr = array( 'id' => $id, 'range' => $range, 'number_format' => $number_format, ); $query_hash = 'query_hash_' . md5( serialize( $attr ) ); $views = wp_cache_get( $query_hash, 'jnews-view-counter' ); if ( false === $views ) { $views = JNews_View_Counter()->counter->get_views( $id, $range, $number_format ); wp_cache_set( $query_hash, $views, 'jnews-view-counter' ); } return $views; } } if ( ! function_exists( 'jnews_view_counter_query' ) ) { /** * Do Query * * @param $instance * @return array */ function jnews_view_counter_query( $instance ) { $query_hash = 'query_hash_' . md5( serialize( $instance ) ); $query = wp_cache_get( $query_hash, 'jnews-view-counter' ); if ( false === $query ) { $query = JNews_View_Counter()->counter->query( $instance ); wp_cache_set( $query_hash, $query, 'jnews-view-counter' ); } return $query; } } बरूथनी एकादशी Archives - हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव https://astrodeeva.com/tag/बरूथनी-एकादशी/ Daily Dose of Astrology Fri, 07 May 2021 02:51:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://astrodeeva.com/wp-content/uploads/2022/03/cropped-Logo-32x32.png बरूथनी एकादशी Archives - हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव https://astrodeeva.com/tag/बरूथनी-एकादशी/ 32 32 Varuthini Ekadashi- बरूथनी एकादशी https://astrodeeva.com/varuthini-ekadashi-%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%82%e0%a4%a5%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b6%e0%a5%80/ https://astrodeeva.com/varuthini-ekadashi-%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%82%e0%a4%a5%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b6%e0%a5%80/#respond Fri, 07 May 2021 02:51:00 +0000 https://astrodeeva.com/?p=2021 वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को वरुथिनी एकादशी (Varuthini Ekadashi) मनाई जाती है। इसे वरूथिनी ग्यारस भी कहते हैं। इस दिन भगवान के मधुसूदन स्वरूप की उपासना की जाती है। इस व्रत के माहात्म्य को पढ़ने से एक सहस्र गौदान का पुण्य प्राप्त होता है। इसका फल गंगा स्नान करने के फल से […]

The post Varuthini Ekadashi- बरूथनी एकादशी appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.

]]>
वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को वरुथिनी एकादशी (Varuthini Ekadashi) मनाई जाती है। इसे वरूथिनी ग्यारस भी कहते हैं। इस दिन भगवान के मधुसूदन स्वरूप की उपासना की जाती है। इस व्रत के माहात्म्य को पढ़ने से एक सहस्र गौदान का पुण्य प्राप्त होता है। इसका फल गंगा स्नान करने के फल से भी अधिक है।

वरुथिनी एकादशी का महत्‍व (Significance of Varuthini Ekadashi)

हिन्‍दू धर्म में वरुथिनी एकादशी का विशेष महत्‍व है। ऐसी मान्यता है कि जो लोग नियम पूर्वक वरुथिनी एकादशी व्रत करते हैं भगवान विष्णु की कृपा से उनके समस्त दूखों का नाश हो जाता है और उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. कहते हैं कि मृत्यु के पश्चात एकादशी का व्रत करने वाले व्यक्ति को भगवान श्री हरि के चरणों में स्थान प्राप्त होता है।

वरुथिनी एकादशी व्रत कथा (Vrat Story of Varuthini Ekadashi)

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार प्राचीन काल में नर्मदा नदी के तट पर मान्धाता नामक राजा राज्य करते थे। वह अत्यंत दानशील तथा तपस्वी थे। एक दिन जब वह जंगल में तपस्या कर रहे थे, तभी न जाने कहाँ से एक जंगली भालू आया और राजा का पैर चबाने लगा। राजा पूर्ववत अपनी तपस्या में लीन रहे। कुछ देर बाद पैर चबाते-चबाते भालू राजा को घसीटकर पास के जंगल में ले गया।

राजा बहुत घबराया, मगर तापस धर्म अनुकूल उसने क्रोध और हिंसा न करके भगवान विष्णु से प्रार्थना की, करुण भाव से भगवान विष्णु को पुकारा। उसकी पुकार सुनकर भगवान श्रीहरि विष्णु प्रकट हुए और उन्होंने चक्र से भालू को मार डाला।

राजा का पैर भालू पहले ही खा चुका था। इससे राजा बहुत ही शोकाकुल हुए। उन्हें दुःखी देखकर भगवान विष्णु बोले: हे वत्स! शोक मत करो। तुम मथुरा जाओ और वरूथिनी एकादशी का व्रत रखकर मेरी वराह अवतार मूर्ति की पूजा करो। उसके प्रभाव से पुन: सुदृढ़ अंगों वाले हो जाओगे। इस भालू ने तुम्हें जो काटा है, यह तुम्हारे पूर्व जन्म का अपराध था।

भगवान की आज्ञा मानकर राजा मान्धाता ने मथुरा जाकर श्रद्धापूर्वक वरूथिनी एकादशी का व्रत किया। इसके प्रभाव से राजा शीघ्र ही पुन: सुंदर और संपूर्ण अंगों वाला हो गया। इसी एकादशी के प्रभाव से राजा मान्धाता स्वर्ग गये थे।

ये भी पढ़ें: एकादशी व्रत तिथि 2021

वरुथिनी एकादशी व्रत विधि ( Vrat Vidhi of Varuthini Ekadashi)

इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और वंदना की जाती है। इस व्रत की पूजा विधि इस प्रकार है:

इस दिन भक्तिभाव से भगवान मधुसूदन की पूजा करनी चाहिए। इस व्रत को करने से भगवान मधुसूदन की प्रसन्नता प्राप्त होती है और संपूर्ण पापों का नाश होता है। सुख-सौभाग्य की वृद्धि होती है तथा भगवान का चरणामृत ग्रहण करने से आत्मशुद्धि होती है।व्रती को चाहिए कि वह दशमी को अर्थात व्रत रखने से एक दिन पूर्व एक बार सात्विक भोजन करे। इस व्रत में कुछ वस्तुओं का पूर्णतया निषेध है, अतः इनका त्याग करना ही श्रेयस्कर है। व्रत करने वाले के लिए उस दिन पान खाना, दातुन करना, परनिंदा, क्रोध करना व असत्य बोलना वर्जित है। इस दिन जुआ और निद्रा का भी त्याग करें। इस व्रत में तेलयुक्त भोजन नहीं करना चाहिए। रात्रि में भगवान का नाम स्मरण करते हुए जागरण करें और द्वादशी को मांस का परित्याग करके व्रत का पालन करें।

The post Varuthini Ekadashi- बरूथनी एकादशी appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.

]]>
https://astrodeeva.com/varuthini-ekadashi-%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%82%e0%a4%a5%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b6%e0%a5%80/feed/ 0