if ( ! function_exists( 'jnews_get_views' ) ) {
/**
* Gets views count.
*
* @param int $id The Post ID.
* @param string|array $range Either an string (eg. 'last7days') or -since 5.3- an array (eg. ['range' => 'custom', 'time_unit' => 'day', 'time_quantity' => 7])
* @param bool $number_format Whether to format the number (eg. 9,999) or not (eg. 9999)
* @return string
*/
function jnews_get_views( $id = null, $range = null, $number_format = true ) {
$attr = array(
'id' => $id,
'range' => $range,
'number_format' => $number_format,
);
$query_hash = 'query_hash_' . md5( serialize( $attr ) );
$views = wp_cache_get( $query_hash, 'jnews-view-counter' );
if ( false === $views ) {
$views = JNews_View_Counter()->counter->get_views( $id, $range, $number_format );
wp_cache_set( $query_hash, $views, 'jnews-view-counter' );
}
return $views;
}
}
if ( ! function_exists( 'jnews_view_counter_query' ) ) {
/**
* Do Query
*
* @param $instance
* @return array
*/
function jnews_view_counter_query( $instance ) {
$query_hash = 'query_hash_' . md5( serialize( $instance ) );
$query = wp_cache_get( $query_hash, 'jnews-view-counter' );
if ( false === $query ) {
$query = JNews_View_Counter()->counter->query( $instance );
wp_cache_set( $query_hash, $query, 'jnews-view-counter' );
}
return $query;
}
}
The post मकर राशिफल 2021 – Makar Rashifal 2021 appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.
]]>आप की कुंडली में इस ग्रह स्तिथि के कारण, इस वर्ष आपके द्वारा किए गए प्रयासों और कड़ी मेहनत के अनुसार आपको अपने करियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे। व्यापारियों के लिए भी यह वर्ष शुभ रहेगा। आपके वित्तीय जीवन में शुरुआती कुछ महीनों में समस्याएँ खड़ी होंगी, लेकिन बाद में आय का सहज प्रवाह आपके वित्तीय संकट को समाप्त कर देगा। छात्रों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे, और वे अपने विषयों को अच्छी तरह से समझ पाएंगे।
इस वर्ष आप के (मात्र पक्ष )यानी माता को स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या हो सकती है और इस के कारण परिवार में मानसिक अशांति और खुशी की कमी देखी जाएगी। इस राशि के विवाहित जातकों को जीवन में नीरसता और एकरसता की भावना महसूस होगी। हालाँकि, आपको बाद में अपने जीवन साथी के साथ यात्रा या डेट पर जाने का अवसर भी मिलेगा। प्रेमियों को इस साल अप्रत्याशित उपहार मिलने की संभावना है। साथ ही सेहत के लिहाज से भी यह साल आपके लिए अच्छा रहने वाला है।
मकर राशिफल 2021 (Makar Rashifal 2021) के अनुसार वर्ष 2021 आर्थिक दृष्टि से मिश्रित फलदायी होगा। इस वर्ष की शुरुआत थोड़ी अच्छी नहीं होगी क्योंकि इस दौरान आपके ख़र्चों में वृद्धि होगी। ऐसे में समय रहते इन ख़र्चों पर लगाम नहीं लगाई गई तो आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है। ग्रहों की स्थिति इस वर्ष आपके आर्थिक जीवन को अधिक प्रभावित करेगी, जिसके चलते जनवरी और अगस्त माह आपके लिए सबसे ज्यादा कष्टदायक रहेंगे। इस समय आर्थिक स्थिति कमजोर होने से निजी जीवन भी प्रभावित होगा। इसलिए इस वर्ष किसी को भी उधार ना दें और संयम बनाए रखें।
इस वर्ष अगस्त के बाद आपके पंचम भाव में उपस्थित राहु आपकी बुद्धि को प्रभावित करेगा, जिससे धन कमाने के लिए कई रास्ते आपके लिए खुलेंगे और आर्थिक स्तिथि में सुधार होगा। आपको इन अवसरों का अधिक से अधिक लाभ उठाना होगा और इस दौरान अधिक से अधिक धन अर्जित और संचय करने का प्रयास करना होगा। आपके लिए इस वर्ष 6 अप्रैल से 15 सितंबर के मध्य का समय और फिर 20 नवंबर से वर्ष के अंत का समय सबसे अधिक लाभकारी होगा क्योंकि इस समय गुरु(बृहस्पति) आपकी राशि के प्रथम भाव से आपके द्वितीय भाव में प्रवेश कर जाएंगे जिससे आर्थिक तंगी दूर होंगी और आप स्वयं को धन कमाने में सक्षम महसूस करेंगे और आपको अनेकों स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा।
मकर राशिफल 2021 (Makar Rashifal 2021) के अनुसार वर्ष 2021 इस राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा क्योंकि इस राशि के स्वामी ग्रह शनि देव का शुभ प्रभाव जातकों को सेहतमंद रखेंगा और वो इस वर्ष अपने अच्छे स्वास्थ्य के साथ अपना जीवन व्यतीत करते दिखाई देंगे। हालांकि वर्ष की शुरुआत में कुछ परेशानी हो सकती है, लेकिन शनि के प्रभाव से जातक उन छोटी-छोटी समस्याओं से भी समय के साथ निजात पा लेंगे। ऐसे में जातकों के लिए बेहतर होगा कि वो रोज योग या व्यायाम करें। साथ ही अच्छा खान-पान लेते हुए, जितना संभव हो खुद को तनाव मुक्त रखें।
मकर राशिफल 2021 (Makar Rashifal 2021) के अनुसार वर्ष 2021 में आप के राशि स्वामी शनि आपको करियर में मदद करेंगे, जिससे आपको मेहनत के अनुसार अच्छे परिणाम तो मिलेंगे, ऐसे में अपनी मेहनत को रफ्तार दें और कार्यक्षेत्र पर किसी भी नए काम को हाथों में लेने से पहले पुराने काम को खत्म करें। आपको अपनी मेहनत को सही दिशा में लगाना होगा और अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करना होगा। हमेशा याद रखें, आप अपने कार्यों को तेज गति से और समय पर पूरा करके ही सफलता प्राप्त कर सकते हैं। वर्ष की शुरुआत अच्छी होगी और आपका प्रदर्शन बेहतर बना रहेगा, जो आपके वरिष्ठ अधिकारियों को भी प्रभावित करेगा। इससे आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे, लेकिन साल के मध्य में और अप्रैल से सितंबर के बीच कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। लेकिन आपको समझदारी से काम लेते हुए एक अलग वातावरण बनाने की कोशिश करनी होगी।
इस वर्ष सितंबर के बाद से स्थिति बदल जाएगी और आप अपनी स्थिति की काफी हद तक कंट्रोल कर पाएंगे। इस वर्ष, जनवरी, फरवरी, अक्टूबर और नवंबर के महीने आपके लिए बेहतरीन अवसर प्रदान करेंगे। जनवरी और दिसंबर वे दो महीने होंगे जब आपको काम की जरूरतों को पूरा करने के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है।
मकर राशिफल 2021 (Makar Rashifal 2021) इस राशि के जो जातक किसी व्यवसाय में हैं, तो इस वर्ष का समय वर्ष की शुरुआत से ही उनका होगा। उनको नए तरीकों को अपनाकर अपने काम को उन्नत बनाने के प्रयास करने होंगे। उनके पास कई अवसर होंगे, जिन्हें अपना कर वो अपने व्यवसाय में प्रगति के पथ पर अग्रसर होंगे। इस राशि के व्यवसायी जातकों को अपने व्यवसाय में कुछ अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आप परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह लेकर अपने व्यवसाय में कुछ बदलाव कर सकते हैं।
इस वर्ष अप्रैल से सितंबर तक की समय अवधि आपके विदेशी व्यस्तताओं को आपके व्यवसाय से जोड़ने में बहुत सहायक होगी। जून से जुलाई तक का समय थोड़ा विवेकपूर्ण होगा। इस समयावधि के दौरान, आप अपने व्यापार के भागीदार के साथ विवाद में पड़ सकते हैं, जो आपके व्यवसाय को बहुत प्रभावित करेगा, इसलिए ऐसी स्थिति से बचने की कोशिश करें। सितंबर का महीना आपको अपने काम में सफलता प्रदान कराएगा।
मकर राशिफल 2021 (Makar Rashifal 2021) मकर राशि वाले छात्रों को वर्ष 2021 में अच्छे परिणाम मिलेंगे। क्योंकि आपकी कुंडली से पंचम भाव में उपस्थित छाया ग्रह राहु इस वर्ष आपको अच्छे फल प्राप्त करने में मददगार होगा। जिससे आपको अपनी मेहनत का अधिक से अधिक लाभ मिलेगा। राहु की शुभ स्थिति विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में तेज प्रवृत्ति का बनाएगी, जिसके चलते वह इस वर्ष हर चुनौती और हर विरोधी का डटकर सामना करते दिखाई देंगे।
वर्ष 2021 में जनवरी और मई का महीना आप के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण रहने वाला है। ऐसे में इस साल अपने मन को एकाग्रित रखते हुए किसी गलत संगति में अपने समय को बर्बाद ना करें और केवल और केवल अपनी पढ़ाई पर ही ध्यान दें। इस राशि के जो विद्यार्थी जातक विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे उन छात्रों के लिए जनवरी, फरवरी, अगस्त और दिसंबर का महीना शुभ रहेगा। इस दौरान उन्हें किसी विदेशी कॉलेज से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
मकर राशिफल 2021 (Makar Rashifal 2021) के अनुसार वर्ष 2021 आपके वैवाहिक जीवन में अनुकूल फल लेकर आ रहा है। इस पूरे ही वर्ष आपकी राशि के स्वामी ग्रह शनि आपकी राशि के प्रथम भाव में होते हुए सप्तम भाव पर दृष्टि डालेंगे जिससे दांपत्य जीवन में कुछ तनाव उत्पन्न होगा। इस दौरान वर्ष की शुरुआत से अप्रैल तक गुरु बृहस्पति की भी दृष्टि आपके सप्तम भाव पर होगी, जिससे जीवन साथी के साथ विवाद तो होगा लेकिन आप हर विवाद को सुलझाने में खुद को सक्षम भी महसूस करेंगे। देव गुरु बृहस्पति की कृपा से आपकी संतान आज्ञाकारी रहेगी और विद्या अध्ययन करने में भी उनका खूब मन लगेगा जिससे वह उत्तरोत्तर वृद्धि करेंगे। यदि वह कहीं जॉब करते हैं तो उनके लिए अप्रैल से सितंबर और उसके बाद नवंबर से दिसंबर तक का समय बेहद अनुकूल रहेगा क्योंकि इस समय अवधि में उनके प्रयास सफल रहेंगे और नौकरी में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। इस समय काल में कुछ लोगों को संतान प्राप्ति का अवसर भी मिल सकता है और जिन लोगों की संतान विवाह योग्य है, उनकी संतान का विवाह होने के योग भी बन सकते हैं जिससे घर में खुशियों की आमद होगी और पूरा परिवार पूरे उत्साह में रहेगा।
The post मकर राशिफल 2021 – Makar Rashifal 2021 appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.
]]>