if ( ! function_exists( 'jnews_get_views' ) ) { /** * Gets views count. * * @param int $id The Post ID. * @param string|array $range Either an string (eg. 'last7days') or -since 5.3- an array (eg. ['range' => 'custom', 'time_unit' => 'day', 'time_quantity' => 7]) * @param bool $number_format Whether to format the number (eg. 9,999) or not (eg. 9999) * @return string */ function jnews_get_views( $id = null, $range = null, $number_format = true ) { $attr = array( 'id' => $id, 'range' => $range, 'number_format' => $number_format, ); $query_hash = 'query_hash_' . md5( serialize( $attr ) ); $views = wp_cache_get( $query_hash, 'jnews-view-counter' ); if ( false === $views ) { $views = JNews_View_Counter()->counter->get_views( $id, $range, $number_format ); wp_cache_set( $query_hash, $views, 'jnews-view-counter' ); } return $views; } } if ( ! function_exists( 'jnews_view_counter_query' ) ) { /** * Do Query * * @param $instance * @return array */ function jnews_view_counter_query( $instance ) { $query_hash = 'query_hash_' . md5( serialize( $instance ) ); $query = wp_cache_get( $query_hash, 'jnews-view-counter' ); if ( false === $query ) { $query = JNews_View_Counter()->counter->query( $instance ); wp_cache_set( $query_hash, $query, 'jnews-view-counter' ); } return $query; } } मासिक राशिफल Archives - हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव https://astrodeeva.com/tag/मासिक-राशिफल/ Daily Dose of Astrology Sun, 28 Feb 2021 06:19:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://astrodeeva.com/wp-content/uploads/2022/03/cropped-Logo-32x32.png मासिक राशिफल Archives - हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव https://astrodeeva.com/tag/मासिक-राशिफल/ 32 32 March Monthly Horoscope 2021 – सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा मार्च का महीना. किसे मिलेंगे उपहार और किसे मिलेंगी खुशियां. जानें यहां https://astrodeeva.com/know-all-the-zodiac-signs-march-monthly-horoscope-including-cancer-leo-pisces/ https://astrodeeva.com/know-all-the-zodiac-signs-march-monthly-horoscope-including-cancer-leo-pisces/#respond Sun, 28 Feb 2021 05:39:58 +0000 https://astrodeeva.com/?p=1721 मेष (Aries) : इस माह में आपसी संबंधों को लेकर कुछ परेशानी या तनाव की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी लेकिन व्यापारी गतिविधियाँ सुचारु रुप से चलेगीं। व्यापार में कभी-कभी बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाना इस राशि वालों के लिए […]

The post March Monthly Horoscope 2021 – सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा मार्च का महीना. किसे मिलेंगे उपहार और किसे मिलेंगी खुशियां. जानें यहां appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.

]]>
मेष (Aries) : इस माह में आपसी संबंधों को लेकर कुछ परेशानी या तनाव की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी लेकिन व्यापारी गतिविधियाँ सुचारु रुप से चलेगीं। व्यापार में कभी-कभी बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाना इस राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा। समाज में मान सम्मान में वृद्धि होगी। लेकिन कुछ लोगों के कारण प्रतिष्ठा को लेकर जातक दबाव महसूस कर सकता है। अपनी सूझबूझ एवं कार्यशैली से जातक चिंताओं को दूर करने में सफल होगा और हर परिस्थिति को पटरी पर लाने के लिए निरन्तर प्रयासरत रहेगा। इस माह अपाहिजों को राहु का दान करें और सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। तो स्थितियाँ अनुकूल बनी रहेगीं। बाधायें दूर होगीं।

वृष (Taurus) : इस माह जातक यदि बात-चीत सही ढंग से करेगा तो बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है या कोई बड़ा प्रोजेक्ट अपने पक्ष में लाने में सफल हो सकता है। व्यापार की दृष्टि से यह माह थोड़ा मन्दा जरुर रहेगा। लेकिन भविष्य की दृष्टि से इस माह में जो नींव पड़ेगी वहीं आगे के महीनों में बड़े लाभ की स्थिति बनायेगी। पारिवारिक चिंता एव तनाव का स्थिति रहेगीं। यश-प्रतिष्ठा में थोड़ी कमी आ सकती है। स्वास्थ्य सुख में भी थोड़ी कमी का योग है। गृहस्थ वातावरण सुखमय एवं अनुकूल रहेगा। मांगलिक कार्य हो सकते है। जातक अपने कार्य व्यापार में अपनी कार्यशैली में बदलाव करेगा तो बड़ी सफलता प्राप्त कर सकता है। माता-पिता का सुख इस राशि वालों को मिलेगा।

मिथुन (Gemini) : कर्मचारी एवं अधिकारियों से तनाव या मतभेद की स्थिति बन सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। माँ को कोई रोग या शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है इसके अतिरिक्त शारीरिक रोग,उलझन असमय पर भोजन आदि के कारण कष्ट मिल सकता है लेकिन स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार होगा। नौकरीपेशा वालों के लिए स्थितियाँ अनुकूल होगीं। कई महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आयेगें। कष्टों में कमी आयेगी। मानसिकरुप से जातक प्रसन्न होगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। व्यापारियों के लिए भी समय लगभग अनुकूल रहेगा। सूझ-बूझ से किये गये कार्य से व्यापार में बड़े लाभ की स्थितियाँ बन सकती है। सूर्य को जल दें इससे स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं।

कर्क (Cancer) : इस माह स्वास्थ्य संबंधित कुछ कठिनाई रहेगी इसलिए स्वास्थ्य पर निगरानी बनाये रखें। संतान के प्रति रागात्मक अनुराग बढ़ेगा। ताल-मेल से संतानों को जातक ऊर्जावान बनाने में सफल हो सकता है। पत्नि से कुछ मन-मुटाव की स्थिति बन सकती है जिससे मन खिन्न हो सकता है। समाजिक मान प्रतिष्ठा में दबाव या हानि का योग है। इसलिए सावधानी रखें अनावश्यक ऋण के लेन-देन से बचें नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वाणी में संयम रखें नहीं तो बना हुआ कार्य बिगड़ सकता है। आर्थिक व्यय की स्थिति अधिक है। मित्रों से धोखा मिल सकता है। सावधानी बनाये रखें।

सिंह (Leo) : इस माह घरेलू समस्याओं का समाधान करने में जातक सफल हो सकता है। सुख-साधनों में अधिक व्यय करने से आर्थिक दबाव की स्थिति बन सकती है। कुछ बड़े मनोरथ सिद्ध न होने से जातक थोड़ा हतोत्साहित हो सकता है। पारिवारिक विषयों से जातक परेशान हो सकता है। नये लोगों के मिलने से जातक का अनुभव बढ़ेगा। परिस्थितियों से निपटने का रास्ता भी मिलेगा। आपसी लोगों से विरोध न बढ़ाये नहीं तो तनाव का सामना करना पड़ सकता है। सोच-समझकर ही निर्णय लें और आगे बढ़ने का प्रयास करें। व्यापारिक दृष्टि से यह माह मध्यम रहेगा। इसलिए सोच-समझकर ही बाजार में पैसा लगाये तभी आर्थिक स्थितियाँ अनुकूल बनी रह सकती है।

कन्या (Virgo) : इस माह माता-पिता का सहयोग मिलेगा। माता-पिता के द्वारा किये गये कार्यों का एक बड़ा लाभ जातक को मिल सकता है। जातक मकान, वाहन या कोई कीमती वस्तु खरीद सकता है। यद्यपि शत्रुओं के द्वारा कार्यों में बाधा पहुँचाने से चिंता बढ़ेगी। मित्रो का सहयोग कम मिलेगा या मित्र जातक को तनाव दे सकते है। खाने-पीने में सावधानी रखें नहीं तो उदर पीड़ा या गुप्त अंग पीड़ा की परेशानी बढ़ सकती है। भाईयों के द्वारा तनाव या कष्ट मिलने का योग है। जातक के मन में ईश्वरीय चेतना के प्रति अनुराग बढ़ेगा। जिससे मन थोड़ा शांत होगा। शारीरिक सुख भी मिलेगा। परेशानियाँ दूर होगी। पत्नी एवं बच्चों से थोड़ा सुख मिलेगा। व्यापार में थोड़ा सुधार होगा। और लाभ की स्थितियाँ बन सकती है।

तुला (Libra) : इस माह सोच-समझकर ही पूँजी निवेश करें नहीं तो हानि की स्थिति बन सकती है। चोरी या कपट के द्वारा किसी से हानि मिल सकती है इसलिए सावधानी रखें। पत्नी और बच्चों से मानसिक कष्ट मिलने का योग है जातक यदि प्रयास करें तो बिगड़े कार्य बन सकते है। जातक में कर्मठता की जागृति का उदय होगा। जिससे उन्नति का योग बन सकता है। महिलाओं का चित शांत और सतर्क एवं गतिशील बना रहेगा। अपने लोगों के आगमन से जातक का चित हर्षोल्लासित होगा। पड़ोस में शुभ कार्य की स्थिति बन सकती है। जातक अपने कर्मपथ को मजबूत करके उन्नति की ओर बढ़ सकता है।

वृश्चिक (Scorpio) : इस माह मांगलिक कार्यों में व्यय का योग बन सकता है। बातचीत एवं व्यवहार में थोड़ा संयम रखें तो कई महत्वपूर्ण कार्य बन सकते है। यह समय उत्तम फलदायक रहेगा। मित्रों से सहयोग एवं सहायता मिलेगीं जिससे जातक कार्यों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। शत्रुओं पर भी जातक दबाव बनाने में सफल हो सकता है। जमीन-जायजात वाहन आदि खरीदने का योग बन सकता है। जातक के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। देश-विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। सदगुणों का विकास होगा। जातक की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मान-सम्मान एवं कृति का विस्तार होगा। जातक की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु (Sagittarius) : इस माह परिश्रम से जातक को सफलता मिल सकती है। भूमि-भवन वाहन का क्रय-विक्रय करने से लाभ की स्थिति बनेगी। सुखद परिणाम निकलेगा जिससे जातक की बाधायें दूर होगीं और कार्य प्रगति पर आयेगा। स्वजनों का भी सहयोग बढ़ेगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। घरेलू कार्यों में वृद्धि का योग बनेगा। पुराने मित्रों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा जिससे पुरानी अनुभूतियाँ पुनः जागृत होगीं। पद प्रतिष्ठा एवं लाभ का योग बनेगा जिससे जातक के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जातक की साख भी बढ़ेगी।लोगों की प्रशंसा भी बढ़ेगी। संतान प्राप्ति एवं संतान सुख का योग बनेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में जातक सफल होगा। मुकदमें आदि में विजयश्री मिल सकती है।

ये भी पढ़ें : करियर ग्रोथ के लिए टॉप 5 रत्न

मकर (Capricorn) : यह माह महिलाओं के लिए थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। वेतन भोगियों को भी कष्ट एवं तनाव मिल सकता है। लेकिन संतान सुख की स्थिति रहेगी। संतान की उन्नति का भी योग बन सकता है। कृषि व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी। कभी लाभ तो कभी हानि की स्थिति बन सकती है। व्यापारियों के लिए भी समय मिलाजुला रहेगा इसलिए सोच-समझकर ही बाजार में पैसा लगायें। लोक-निंदा या सामाजिक प्रतिष्ठा बनाये रखने का तनाव बना रहेगा। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। किसी बात को लेकर मानसिक तनाव मिल सकता है। मित्रों से भी सावधानी रखें। मित्र कष्ट या तनाव दे सकते है। लोक-निंदा का भी भय बना रह सकता है। सोच-समझकर ही कार्य करें नहीं तो तनाव का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय मिलाजुला रहेगा। काफी परिश्रम के बाद ही कार्य पटरी पर आयेगें।

कुंभ (Aquarius) : इस माह क्रय-विक्रय से जातक को बड़ा लाभ मिल सकता है। अचल संपत्ति के बेचने से बड़े धन लाभ की स्थिति बन सकती है। लेकिन परिजनों एवं भाई-बंधुओं से विवाद की स्थिति भी बन सकती है। सावधानी बनायें रखें। यह माह मध्यम फलदायी रहेगा। जातक यदि अपने मनोबल को बनायें रखेगा तो कुछ बड़ा कार्य करने में सफल हो सकेगा। ज्ञानियों एवं बुद्धि जीवियों के लिए यह समय कठिन परीक्षा वाला हो सकता है इसलिए सावधानी से कार्य करें। परिवार से संबंधित कष्ट मिलने का योग भी है। मगर कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है जिससे घर में आनन्दमय वातावरण हो सकता है। पुत्र प्राप्ति का भी योग है। व्यापार में लाभ की स्थिति है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाना लाभप्रद हो सकता है।

मीन (Pisces) : इस माह संपत्ति के क्रय-विक्रय से लाभ की स्थितियाँ बनेगीं। मातृ सुख की प्राप्ति होगी। मीन राशि वालें जातकों के लिए यह माह अत्यन्त सुखों वाला हो सकता है। इस माह जातक अपनी भावनावत्मक स्थिति से ऊपर उठकर कार्य कर सकता है। निरन्तर संघर्ष से जातक को शक्ति मिलती रहेगी इससे कोई बड़ा लाभदायक अवसर जातक के हाथ आ सकता है। आत्मबल की वृद्धि होगी और कई महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आयेगें। व्यवसायियों के लिए अनुकूल समय है नये व्यवसाय की योजना बन सकती है और कुछ बड़ी योजनाओं में बड़ी सफलता का योग बन सकता है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जातक यदि सूझ-बूझ से कार्य करेगा तो कोई बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। आत्मबल बना रहेगा और जातक किसी बड़े मनोरथ को सिद्ध करने के लिए निरन्तर क्रियाशील बना रह सकता है। शिव जी की आराधना करें तो स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं।

The post March Monthly Horoscope 2021 – सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा मार्च का महीना. किसे मिलेंगे उपहार और किसे मिलेंगी खुशियां. जानें यहां appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.

]]>
https://astrodeeva.com/know-all-the-zodiac-signs-march-monthly-horoscope-including-cancer-leo-pisces/feed/ 0