if ( ! function_exists( 'jnews_get_views' ) ) {
/**
* Gets views count.
*
* @param int $id The Post ID.
* @param string|array $range Either an string (eg. 'last7days') or -since 5.3- an array (eg. ['range' => 'custom', 'time_unit' => 'day', 'time_quantity' => 7])
* @param bool $number_format Whether to format the number (eg. 9,999) or not (eg. 9999)
* @return string
*/
function jnews_get_views( $id = null, $range = null, $number_format = true ) {
$attr = array(
'id' => $id,
'range' => $range,
'number_format' => $number_format,
);
$query_hash = 'query_hash_' . md5( serialize( $attr ) );
$views = wp_cache_get( $query_hash, 'jnews-view-counter' );
if ( false === $views ) {
$views = JNews_View_Counter()->counter->get_views( $id, $range, $number_format );
wp_cache_set( $query_hash, $views, 'jnews-view-counter' );
}
return $views;
}
}
if ( ! function_exists( 'jnews_view_counter_query' ) ) {
/**
* Do Query
*
* @param $instance
* @return array
*/
function jnews_view_counter_query( $instance ) {
$query_hash = 'query_hash_' . md5( serialize( $instance ) );
$query = wp_cache_get( $query_hash, 'jnews-view-counter' );
if ( false === $query ) {
$query = JNews_View_Counter()->counter->query( $instance );
wp_cache_set( $query_hash, $query, 'jnews-view-counter' );
}
return $query;
}
}
The post Horoscope 18 September 2020: दैनिक राशिफल appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.
]]>आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा | आप के खर्चों में अप्रत्याशित रूप से बढ़ोतरी होगी जो आपकी चिंता का कारण बन सकती है | व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी | आर्थिक मामलों में प्रगति होगी | शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी |
आज अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखना जरूरी होगा नहीं तो इमोशनल होकर बहुत कुछ कह सकते हैं जिससे आपका प्रिय दुखी हो सकता है। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य रहेगा | स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता में किया गया परिश्रम सार्थक होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा |
आपकी सेहत ठीक ठाक रहेगी | काम के सिलसिले में मेहनत करने से और सही दिशा में प्रयास करने से सफलता मिलेगी | दांपत्य जीवन सुखमय होगा | पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी | शासन सत्ता का सहयोग रहेगा | रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा |
आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा | आपकी सेहत अच्छी रहेगी। मन में खुशी होगी | रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा | काम के सिलसिले में दिन काफी बढ़िया रहेगा | आपकी मेहनत सफल होगी | अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे | व्यावसायिक मामलों में व्यस्तता बढ़ेगी | नेत्र या पेट विकार के प्रति सचेत रहें | पारिवारिक संबंध मधुर होंगे |
आज का दिन अच्छा रहेगा | घर में पैसों की बदोतररी होगी जिससे आर्थिक स्थिति बढ़िया होगी लेकिन परिवार में किसी बात को लेकर तनाव का माहौल रहेगा | हल्के खर्चे होंगे लेकिन इनकम भी ठीक रहेगी | आर्थिक पक्ष मजबूत होगा | पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी | दांपत्य जीवन सुखमय होगा, रिश्तों में मधुरता आएगी | रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।
ये भी पढ़ें : Adhik Maas 2020: अधिक मास में क्या करें और किस बात का ध्यान रखें
आपका स्वास्थ्य मजबूत रहेगा कामों में सफलता मिलेगी | आप किसी बड़े काम में आज हाथ डालने की कोशिश करेंगे | भविष्य में अच्छी सफलता के लिए अभी से प्रयास चालू करें | जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी | मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे | रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी | शासन सत्ता का सहयोग रहेगा | पिता से भी सहयोग मिलेगा |
आप के खर्चे यकायक बढ़ जाएंगे जो आप को चिंता में डाल सकते हैं | कुछ लोगों को लंबी ट्रैवलिंग पर जाना पड़ सकता है | काम के सिलसिले में आज का दिन आपको बिजी रखेगा | पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी | आर्थिक और व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा | दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है | स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें |
आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए फल दायी रहेगा। आप से आज बहुत सारी अपेक्षाएं रहेंगी। आज बदलाव के योग बन रहे है जो भविष्य के लिए अच्छा ही रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, तले और भारी भोजन से परहेज़ रखें। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। रिश्ते में रोमांस के साथ साथ आपसी समझदारी बढ़ेगी। व्यापार के सिलसिले में आप को बड़ी सफलता हाथ लग सकती है।
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है | आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होगा जिससे आपकी काम पर पकड़ मजबूत होगी | पारिवारिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा | पिता या अधिकारी से त्नाव मिल सकता है, जबकि दांपत्य जीवन सुखमय होगा | क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, वाणी पर संयम रखें |
आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा | भाग्य प्रबल होगा जिससे अटके हुए भी कुछ काम पूरे हो जाएंगे | अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे | आर्थिक दबाव रहेगा | स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है | नेत्र या पेट विकार के प्रति सचेत रहें | रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे पारिवारिक जीवन सुखमय होगा | उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी | यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद हो सकती है, लेकिन सचेत रहें |
बेवजह की चिंताएं आपको परेशान करेंगी और इसका असर आपके काम पर भी पड़ेगा इसलिए इनसे बचने की कोशिश करें | काम के सिलसिले में दिनमान मध्यम रहेगा | आपको अपनी कार्यकुशलता पर भरोसा रखना होगा | पारिवारिक जीवन सुखमय होगा | आर्थिक पक्ष मजबूत होगा | यात्रा की स्थिति सुखद हो सकती है, लेकिन सचेत रहें |
काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत रहेगा | आप अच्छी तरह से अपने काम को समझ कर उसे अंजाम तक पहुंचाएंगे | सेहत के मामले में दिनमान अच्छा रहेगा | पारिवारिक जीवन सुखमय होगा | स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें | रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी | व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा | आर्थिक पक्ष मजबूत होगा |
The post Horoscope 18 September 2020: दैनिक राशिफल appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.
]]>The post Horoscope 17 September 2020: दैनिक राशिफल।सर्वपितृ अमावस्या।अधिक मास प्रारंभ। appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.
]]>आज 17 सितम्बर से अधिक मास प्रारंभ हो कर 16 अक्टूबर तक रहेगा। इस माह में श्री हरि का पूजन और विष्णु मंत्रो का जाप अत्यधिक फलदायी होता है।
पारिवारिक जीवन के लिए यह समय मिला-जुला रह सकता है। परिवार में मतभेद या तनाव उत्पन्न कर सकती है | आपके ख़र्चों में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। प्रेमी के साथ आपकी दैनिक मुलाक़ातें बढ़ेंगी। आपके बीच उपहारों का लेन-देन संभव रहेगा |
पैसे कमाने के लिए आपको कई बेहतरीन मौक़े मिलेंगे, लेकिन उम्मीद के हिसाब से आपको फायदा नहीं हो पाएगा। सामाजिक तौर पर आपको कोई बड़ा मान-सम्मान मिलने के संकेत हैं। मित्रों व कुछ पुराने परिचितों से मिलना संभव रहेगा। वैवाहिक जीवन आनंदमय बना रहेगा।
आज के दिन इंकम के नए सोर्स बनेगे | पारिवारिक सोहार्द बना रहेगा | परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी | माँ के स्वास्थ्य का ध्यान रखे | पुराना निवेश आपको आर्थिक लाभ देगा | पार्टनर का साथ मिलेगा |
ये भी पढ़ें : Shradh 2020: श्राद्ध कब और कैसे करें, जाने पूरा विवरण एवं विधि
इस राशि के जातक आज वाणी पर संयम रखें। आज अपने पार्टनर को नज़रअंदाज़ करना तनाव का कारण बन सकता है | अच्छी चीजों को सीखने के लिए आपना दिमाग एक दम खुला रखें,जो की भविष्य मे आपके लिए लाभ दायक सिद्ध होगा|
आर्थिक लाभ के योग बन रहे है | मित्रों का सहयोग मिलेगा | पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा | आपके पारिवारिक जीवन मे आपके जीवनसाथी के क्रोध की अधिकता रहती है, आप अपने क्रोध पर संयम रखें ताकि जीवनरथ सुगमता और तालमेल से चले| शॉर्टकट से आपके पेसे कमाने की नीति को आपको बदलना होगा |
अपने विचार और ऊर्जा को उन कामों में लगाएँ, जिनसे आपके सपने हक़ीक़त का रूप ले सकते हैं | सिर्फ़ ख़याली पुलाव पकाने से कुछ नहीं होता है | अभी तक आपके साथ समस्या यह है कि आप कोशिश करने की बजाय केवल इच्छा करते हैं | अपने परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए |
छात्रों की उन्नति होगी सारे कार्य जो आपके पुराने पड़े हुए हैं वो पूर्ण होंगे । शारीरिक स्वास्थ्य बड़िया रहेगा | आज का दिन प्रफुलित रहेगा, मित्रों के साथ मिलना जुलना रहेगा । वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक लाभ के योग है।
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन थकान भरा रहेगा | कई दिन से रुके काम को आप एक साथ निपटाने की आदत से बचे | थोड़ी देर रुके और जो जरूरी है पहले उसे समाप्त करे। काम की एक परियोजना बना ले और थोडा आराम आपके लिए बहुत जरूरी है | आपको अपने खाने –पीने की आदत मे सुधार की अत्यधिक आवश्यकता है वरना पेट संभनन्दि परेशानी बड़ सकती है |
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा आपका ग्रस्थ जीवन आनंद मयी रहेगा । आर्थिक पक्ष पे ध्यान देने की जरुरत हैं। छात्रों की उन्नति होगी सारे कार्य जो आपके पुराने पड़े हुए हे वो पूर्ण होंगे। शारीरिक स्वास्थ्य बड़िया रहेगा | दिन प्रफुलित रहेगा ,मित्रों के साथ मिलना जुलना रहेगा।
Must Read : Adhik Maas 2020: अधिक मास धार्मिक एवं वैज्ञानिक आधार और महत्व
आज का दिन सावधानी पूर्वक बिताए | कोई भी नया कार्य और व्यवसाय शुरू की योजना पर पुनः विचार करें| वाणी और व्यवहार मे संतुलन बनाय | पानी और बिजली के कार्यों को संभालकर करे | क्रोध पे भी स्यंम अति आवश्यक है | स्वास्थ्य के मामले मे लापरवाही न बरते | अनैतिक कार्यों से दूरी बना कर रखे |
इस राशि के जातकों के लिए आज आप का दिन मंगलमय रहने वाला है | आज आप को जिन अवसरों की तलाश थी उसके लिए खुद को तैयार रखे, वो अवसर आप को प्राप्त होने के योग है। लोग आज आपकी सलाह भी ले सकते है। आज पारिवारिक जीवन मे चल रहे कुछ महतवपूर्ण कार्य पूरे होंग | अपना व्यवहार सकारात्मक बनाय रखें। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने का योग बन रहा है | कार्य क्षेत्र मे भी आपके पक्ष मे कुछ परिवर्तन हो सकते हे ।
इस राशि के जातक यात्रा पसंद होते है लेकिन जहाँ तक हो सके अभी यात्रा से बचे। रिश्तों को ताजा फूल की तरह अपने प्यार और योगदान को ताजगी से मेकहा के रखे | भविष्य की योजनाओं पर ध्यान देने की जरूरत है|
The post Horoscope 17 September 2020: दैनिक राशिफल।सर्वपितृ अमावस्या।अधिक मास प्रारंभ। appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.
]]>The post Adhik Maas 2020: अधिक मास धार्मिक एवं वैज्ञानिक आधार और महत्व appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.
]]>अधिक मास की गणना
हिन्दू पंचांग के अनुसार सूर्य 30.44 दिन में अपना राशि परिवर्तन करता है उसे सौर संक्रांन्ति कहते हैं। एक सौर संक्रांन्ति से दूसरी सौर संक्रांन्ति तक का समय सौर मास कहलाता है। ऐसे बारह महीनों का समय जो 365.25 दिन का है, एक सौर वर्ष कहलाता है। किन्तु हिन्दू पद्धति के अनुसार चंद्रमा की चाल से मास का निर्धारण किया गया है अर्थात एक अमावस्या से दूसरी अमावस्या तक अथवा एक पूर्णिमा से दूसरी पूर्णिमा तक। इसे चंद्र मास कहते हैं। एक चंद्र मास में लगभग 29.53 दिन होते हैं अतः चंद्र वर्ष में 354.32 दिन होते हैं। इस प्रकार चंद्र वर्ष में सौर वर्ष से 10.87 दिन काम होते है और तीन वर्ष में यह अंतर १ माह का को जाता है इस असमानता को दूर करने के लिए ज्योतिष एवं खगोल शास्त्रियों ने हर चौथे वर्ष हिन्दू कैलेंडर में १ मास जोड़ने की विधि का विकास किया।
पुरुषोत्तम नाम कैसे मिला?
शास्त्रों के अनुसार इसकी एक रोचक कथा है। कथा के अनुसार प्रत्येक मास के कोई ना कोई देवता या स्वामी हैं पर मलमास मास का कोई स्वमी नहीं होता। इससे दुखी हो कर मलमास बहुत उदास रहता था। वह एक दिन विष्णुलोक पहुँचा और भगवान विष्णु से अनुरोध किया कि सभी मास का कोई न कोई स्वमी है। एक मैं ही भाग्यहीन हूँ जिसका कोई भी स्वमी नहीं है और ना ही कोई सहारा जिसके कारण इस सृष्टी मे सभी ने मेरा अनादर किया और वे समस्त मेरी अवधि में किसी भी प्रकार का शुभ कार्य संपन्न नही करते| आप दयानिधान है| में शरणावत हूँ, हे पुरुषोत्तम! अब एक आप ही का सहारा है, आप मुझे मुक्ति दीजिये|
इसे भी पढ़ें : Vishwakarma Puja 2020: भगवान विश्वकर्मा पूजा, जानें उनकी रोचक जन्म कथा
अधिक मास की इस करुणा मयी प्रार्थना को सुनकर भगवान विष्णु बोले ‘हे मलमास मेरे अंदर जितने भी सद्गुण हैं वह मैं तुम्हें प्रदान कर रहा हूं और मेरा विख्यात नाम ‘पुरुषोत्तम’ मैं तुम्हें दे रहा हूं और तुम्हारा मैं ही स्वामी हूँ ।‘ तभी से मलमास का नाम पुरुषोत्तम मास हो गया और भगवान श्री हरि की कृपा से ही इस मास में भगवान का कीर्तन, भजन, दान-पुण्य करने वाले मृत्यु के पश्चात् श्री हरि धाम को प्राप्त होते हैं।
अधिक मास में क्या करें और क्या ना करें?
अधिक मास में न करें
यस्मिन चांद्रे न संक्रान्ति: सो अधिमासो निगह्यते
तत्र मंगल कार्यानि नैव कुर्यात कदाचन्।
मलमास को मलिन माना गया है जिस कारण शास्त्रों के अनुसार इस माह में कुछ कार्यों को करना निषेध कहा गया है। अधिक मास के दौरान स्थापना, विवाह, मुंडन, नव वधु गृह प्रवेश, यज्ञोपवित, नामकरण, अष्टका श्राद्ध जैसे संस्कार व कर्म करने की मनाही है तो साथ ही कुछ नया पहनना वस्त्रादि, नई खरीददारी करना वाहन आदि का भी निषेध माना जाता है।
अधिक मास में करें
अधिक मास के स्वामी भगवान विष्णु हैं इसलिए इस माह में श्री हरि का पूजन और विष्णु मंत्रो का जाप अत्यधिक फलदायी होता है। पौराणिक कथाओ के अनुसार इस मास के दौरान यज्ञ- हवन के अलावा श्रीमद् देवीभागवत, श्री भागवत पुराण, श्री विष्णु पुराण, भविष्योत्तर पुराण सुनना, और पढ़ना विशेष रूप से फलदायी होता है। मान्यता है कि अधिक मास में विष्णु मंत्र का जाप करने से भक्तो को भगवान विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होकर उनकी समस्त इच्छाएं पूरी होती हैं।
ये भी पढ़ें : Brahma Muhurta| ब्रह्म मुहूर्त : जाने महत्व
अधिक मास 2020
इस वर्ष अधिक मास 17 सितम्बर से प्रारम्भ हो कर 16 अक्टूबर तक रहेगा। इस वर्ष का अधिक मास आश्विन अधिक मास है मतलब इस वर्ष दो आश्विन मास हैं। यह 19 वर्ष बाद आया है और अगला आश्विन अधिक मास 19 वर्ष बाद 2039 को आएगा।
इस आश्विन अधिक मास के कारण श्राद्ध के बाद आने वाले सभी त्यौहार 20 से 25 दिन के विलंभ से आएँगे। अधिक मास के चलते शारदीय नवरात्र और पितृपक्ष के बीच 1 माह का अंतर है। दशहरा 26 अक्टूबर और दीपावली 14 नवंबर को मनाई जाएगी।
The post Adhik Maas 2020: अधिक मास धार्मिक एवं वैज्ञानिक आधार और महत्व appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.
]]>