if ( ! function_exists( 'jnews_get_views' ) ) { /** * Gets views count. * * @param int $id The Post ID. * @param string|array $range Either an string (eg. 'last7days') or -since 5.3- an array (eg. ['range' => 'custom', 'time_unit' => 'day', 'time_quantity' => 7]) * @param bool $number_format Whether to format the number (eg. 9,999) or not (eg. 9999) * @return string */ function jnews_get_views( $id = null, $range = null, $number_format = true ) { $attr = array( 'id' => $id, 'range' => $range, 'number_format' => $number_format, ); $query_hash = 'query_hash_' . md5( serialize( $attr ) ); $views = wp_cache_get( $query_hash, 'jnews-view-counter' ); if ( false === $views ) { $views = JNews_View_Counter()->counter->get_views( $id, $range, $number_format ); wp_cache_set( $query_hash, $views, 'jnews-view-counter' ); } return $views; } } if ( ! function_exists( 'jnews_view_counter_query' ) ) { /** * Do Query * * @param $instance * @return array */ function jnews_view_counter_query( $instance ) { $query_hash = 'query_hash_' . md5( serialize( $instance ) ); $query = wp_cache_get( $query_hash, 'jnews-view-counter' ); if ( false === $query ) { $query = JNews_View_Counter()->counter->query( $instance ); wp_cache_set( $query_hash, $query, 'jnews-view-counter' ); } return $query; } } Astro Tips Archives - हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव https://astrodeeva.com/tag/astro-tips/ Daily Dose of Astrology Tue, 26 Dec 2023 16:44:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://astrodeeva.com/wp-content/uploads/2022/03/cropped-Logo-32x32.png Astro Tips Archives - हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव https://astrodeeva.com/tag/astro-tips/ 32 32 Astrology – अपनी कुण्डली से जानें आपको व्यवसाय में सफलता या विफलता https://astrodeeva.com/astrology-know-from-your-horoscope-whether-you-will-be-successful-or-unsuccessful-in-business/ https://astrodeeva.com/astrology-know-from-your-horoscope-whether-you-will-be-successful-or-unsuccessful-in-business/#respond Tue, 26 Dec 2023 16:44:33 +0000 https://astrodeeva.com/?p=3718 जातक के व्यवसाय में कैसी स्थिति रहेगी इस विषय का आंकलन ज्योतिष द्वारा किया जा सकता है। ग्रहों की किस प्रकार की दृष्टि, युति या स्थान परिवर्तन कैसा हो रहा है, इन सभी तथ्यों के आधार पर कारोबार में सफलता-असफलता एवं लाभ हानि को ज्ञात किया जा सकता है। जन्म कुण्डली के अनुसार व्यक्ति में […]

The post Astrology – अपनी कुण्डली से जानें आपको व्यवसाय में सफलता या विफलता appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.

]]>
जातक के व्यवसाय में कैसी स्थिति रहेगी इस विषय का आंकलन ज्योतिष द्वारा किया जा सकता है। ग्रहों की किस प्रकार की दृष्टि, युति या स्थान परिवर्तन कैसा हो रहा है, इन सभी तथ्यों के आधार पर कारोबार में सफलता-असफलता एवं लाभ हानि को ज्ञात किया जा सकता है। जन्म कुण्डली के अनुसार व्यक्ति में कार्यनिष्ठा का भाव देखने के लिये दशम घर से शनि का संबन्ध देखा जाता है।

जातक की कुण्डली के आधार पर इस बात का पता लगाया जा सकता है कि वह कैरियर के क्षेत्र में कौन सी लाईन पकडेगा। कई व्यक्ति जीवन में दूसरों के अधीन रहकर कार्य करते हैं अर्थात नौकरी से अपनी आजीविका प्राप्त करते हैं तो कुछ व्यक्ति स्वतंत्र रुप से कार्य करना पसन्द करते हैं। कुण्डली में व्यापार करने के लिए योग मौजूद होते हैं। यह योग निम्नलिखित हैं।

  • चन्द्रमा, गुरु तथा शुक्र परस्पर दो या बारह भावों में स्थित हों तो व्यक्ति स्वयं के व्यवसाय से जीविकोपार्जन करता है।
  • यदि चन्द्र कुण्डली में शुभ ग्रह केन्द्र में हो तो जातक बिजनेस से धन कमाता है।
  • कुण्डली में बुध, राहु या शनि से दृष्ट अथवा युति है तो व्यक्ति स्वतंत्र रुप से व्यवसाय करने की चाह रखता है। लेकिन शनि कुण्डली में बली होकर बुध को दृष्ट कर रहा है तो व्यक्ति नौकरी करता है।
  • चन्द्र कुण्डली से गुरु तृतीय भाव में स्थित हो तथा शुक्र लाभ भाव में स्थित हो तो व्यक्ति अपना स्वयं का व्यवसाय कर सकता है।
  • कुण्डली में सप्तम भाव का स्वामी यदि धन भाव में स्थित है और बुध सप्तम भाव में स्थित हो व्यक्ति बिजनेस कर सकता है।
  • कुण्डली में बुध तथा शुक्र द्वितीय भाव अथवा सप्तम भाव में स्थित हों और शुभ ग्रहों से दृष्ट हो तब जातक व्यापार की ओर झुकाव रख सकता है।
  • बुध को बिजनेस का कारक ग्रह माना जाता है। बुध कुण्डली में यदि सप्तम भाव में द्वितीयेश के साथ है तब जातक बिजनेस करता है।
  • दूसरे भाव का स्वामी शुभ ग्रह की राशि में स्थित हो और बुध या सप्तमेश उसे देख रहें हों तब व्यक्ति व्यापार करता है।
  • यदि गुरु की द्वितीय भाव के स्वामी पर दृष्टि हो तो व्यक्ति व्यापार कर सकता है।
  • उच्च के बुध पर द्वितीयेश की दृष्टि होने पर जातक व्यापार करने में रूचि रखता है।
  • यदि लग्नेश तथा दशमेश की परस्पर एक दूसरे पर दृष्टि हो, युति या दोनों का स्थान परिवर्तन हो रहा हो तब व्यक्ति बिजनेस कर सकता है।
  • दशम भाव पर शुभ ग्रहों की दृष्टि होने से व्यापार करता है। उसे बिजनेस में धन लाभ होता है।
  • दशम भाव में बुध की स्थिति से व्यक्ति व्यापारी बनता है।
  • कुण्डली में आत्मकारक ग्रह के नवाँश में शनि स्थित है तब व्यक्ति व्यापार में समृद्धि पाता है।
  • सप्तम भाव से द्वादश भाव तक या दशम भाव से तृतीय भाव तक पाँच या पाँच से अधिक ग्रह स्थित हैं तब व्यक्ति स्वतंत्र व्यापार करता है।
  • दशम भाव का स्वामी केन्द्र या त्रिकोण भाव में स्थित है तब भी व्यक्ति स्वतंत्र रुप से व्यापार कर सकता है।

ये भी जाने: 9 ग्रहों को मजबूत करने के सरल उपाय

कौन सा व्यवसाय चुने?

  • मंगल और चतुर्थ भाव का स्वामी केन्द्र या त्रिकोण भाव में स्थित हो या लाभ भाव में स्थित हो और दशमेश के साथ शुक्र तथा चन्द्रमा की युति हो तब व्यक्ति कृषि तथा पशुपालन से धन प्राप्त करता है।
  • कुण्डली के नवम भाव में बुध, शुक्र तथा शनि स्थित है तब व्यक्ति कृषि कार्य से धन प्राप्त करता है।
  • कुण्डली में सूर्य ग्रह से लेकर शनि ग्रह तक सभी ग्रह परस्पर त्रिकोण भाव में स्थित हैं, तब जातक कृषि से संबंधित कार्यों से अपनी आजीविका कमा सकता है।
  • गुरु अष्टम भाव में स्थित हो और पाप ग्रह केन्द्र में हों और किसी भी शुभ ग्रह का संबंध इनसे नहीं हो तो व्यक्ति माँस – मछली आदि का व्यापार करता है।
  • बुध या शुक्र दशम भाव में दशमेश का नवाँशपति होकर स्थित हो तो व्यक्ति कपडे़ का व्यवसाय कर सकता है।
  • लग्न तथा सप्तम भाव में सभी ग्रह स्थित हो तब शकट योग बनता है और व्यक्ति ट्राँसपोर्ट से या लकडी़ के सामान के व्यापार से धनोपार्जन करता है।
  • राहु-केतु को छोड़कर कुण्डली में सातों ग्रह किन्हीं चार भावों में स्थित है तो व्यक्ति भूमि अर्थात कृषि कार्य से लाभ पाता है।
  • कुण्डली में चन्द्रमा या शुक्र की युति लग्नेश से हो जातक लेखक, कवि या पत्रकार बन सकता है।
  • मंगल तथा सूर्य के दशम भाव में स्थित होने के कारण जातक अपनी कार्य कुशलता के आधार पर एक अच्छा कारीगर बनता है और धन पाता है।
  • चन्द्रमा, बुध के नवाँश में स्थित हो और सूर्य से दृष्ट हो तब व्यक्ति अभिनय के क्षेत्र में सफलता हासिल करता है।
  • दशम भाव में चन्द्रमा तथा राहु की युति व्यक्ति को कूटनीतिज्ञ बनाती है।
  • कुण्डली में दशम भाव में मंगल स्थित हो या मंगल का दशम भाव के स्वामी के साथ दृष्टि या युति संबंध हो तब व्यक्ति कुशल प्रशासक बनता है या सेना में अधिकारी का पद प्राप्त कर सकता है।

The post Astrology – अपनी कुण्डली से जानें आपको व्यवसाय में सफलता या विफलता appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.

]]>
https://astrodeeva.com/astrology-know-from-your-horoscope-whether-you-will-be-successful-or-unsuccessful-in-business/feed/ 0
अगर घर में होता है क्लेश और रहती है अशांति तो निवारक के लिए करें ये सरल प्रयोग https://astrodeeva.com/if-there-is-trouble-in-the-house-and-remains-unrest-do-these-simple-experiments-to-prevent-disturbance/ https://astrodeeva.com/if-there-is-trouble-in-the-house-and-remains-unrest-do-these-simple-experiments-to-prevent-disturbance/#respond Fri, 20 May 2022 09:22:27 +0000 https://astrodeeva.com/?p=3464 आज की तनाव पूर्ण और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण साधारणतया प्रत्येक परिवार में कुछ अशांति या अशुभता की स्थिति बन जाती है और उससे घरों में ग्रह कलह या लड़ाई झगड़े होने लगते हैं। मानव शरीर पंच तत्वों पृथ्वी, आकाश, जल, वायु और अग्नि से युक्त हैं। समय -समय पर इन तत्वों का प्रभाव बड़ता […]

The post अगर घर में होता है क्लेश और रहती है अशांति तो निवारक के लिए करें ये सरल प्रयोग appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.

]]>
आज की तनाव पूर्ण और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण साधारणतया प्रत्येक परिवार में कुछ अशांति या अशुभता की स्थिति बन जाती है और उससे घरों में ग्रह कलह या लड़ाई झगड़े होने लगते हैं। मानव शरीर पंच तत्वों पृथ्वी, आकाश, जल, वायु और अग्नि से युक्त हैं। समय -समय पर इन तत्वों का प्रभाव बड़ता -घटता रहता है। अग्नि की प्रबलता के कारण उगरता उत्पन होती है। उगरता के कारण मतभेद मनभेद का रूप लेकर झगड़े का रूप धारण कर लेते है और बसे-बसाए घर को टूट की कगार पर ले जाते हैं। अतः निम्नांकित उपाय नियमित करने से ग्रह क्लेश का नाश होगा और पारिवारिक खुशियों का वातावरण बना रहेगा।

अशांति निवारक के उपाय

– हमेशा मिट्टी के जल पात्र (मटकी, घड़ा, सुराही) का ही जल पियें। इससे शनि, राहु, केतु ग्रह शांत रहते हैं।

– घर में तुलसी का पौधा लगाएं। प्रतिदिन प्रातः व सायं घी का दीपक करें। इससे घर का वास्तु दोष संतुलित रहता है तथा बुध, चंद्र व आंशिक शुक्रादि ग्रह शांत रहते हैं। घर की छत पर ईशान कोण में तुलसी का पौधा रखें, नित्य जल चढ़ाएं (रविवार को छोड़कर)। इससे मंगल व सूर्य ग्रह शांत व प्रसन्न रहते हैं जिससे धंधा एवं भवन संबंधी कार्य होता है।

– परिवार में शयन कक्ष हमेशा स्वच्छ व सुगंधित रखें। लकड़ी के ही पलंग पर शयन करें तथा उसके सभी पायों के नीचे ताम्बे के प्लेट रखें। इससे बुध, शुक्र व केतु ग्रह शांत व प्रसन्न रहते हैं तथा परिवार में रोग निवारण होता है।

– यदि आपकी रसोई उचित दिशा आग्नेय (दक्षिण-पूर्व) कोण में नहीं है तो रसोई के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में सिन्दूरी रंग के गणपति स्थापित करें, धन-धान्य एवं समृद्धि की बहार रहेगी और दुर्घटनाओं का खतरा भी नहीं होगा।

– घर की छत पर नैर्ऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) में लाल, पीली, नीली, सफेद व हरे पंचरंगी पताका (ध्वजा) फहराएं। इससे सूर्य व गुरु ग्रह ही नहीं बल्कि सभी नवग्रह प्रसन्न व शांत रहते हैं तथा समस्त पीड़ाकारक दोषों का निवारण होता है।

– पितृ दोष निवारण के लिए बुजुर्गों की प्रसन्नता के लिए और आपके घर में शांति के लिए, नौकरी कारोबार में उन्नति के लिए प्रतिदिन प्रातः और सायंकाल परिण्डे (पीने के पानी रखने का स्थान) के पास दीपक जलायें।

– प्रत्येक रविवार को जल में इत्र मिलाकर प्रातःकाल सूर्योदय वेला एवं सूर्योदय होने पर सूर्य को अघ्र्य दें तथा ‘ऊँ हिरण्यगर्भाय नमः’ मंत्र का जाप करते हुए एक माला (108 नाम) फेरें।

– प्रत्येक शनिवार को सायं काल पीपल वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

– राहु की शांति के लिए तथा पितरों की शांति के लिए परिण्डे पर प्रतिदिन सायं काल घी का दीपक जलायें। बुजुर्गों का सम्मान करें।

– प्रत्येक मंगलवार को शुद्ध होकर प्रातः काल श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमानजी के मंदिर में दर्शन करें तथा गुड़ के प्रसाद का भोग लगायें। लोबान धूप कर सकें तो और भी अच्छा होगा।

– प्रत्येक शनिवार को श्री हनुमानजी को गुलकंद युक्त मीठा पान चढ़ायें तथा ‘ऊँ पवनपुत्राय नमः‘ मंत्र की एक माला (108 नाम) जपें।

Also read:

मैरिज अरेंज्ड या लव होगी जाने अंक ज्योतिष से

हिंदू विवाह संस्कार में सात फेरों संग सात वचन, जानिए हर वचन का महत्व

The post अगर घर में होता है क्लेश और रहती है अशांति तो निवारक के लिए करें ये सरल प्रयोग appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.

]]>
https://astrodeeva.com/if-there-is-trouble-in-the-house-and-remains-unrest-do-these-simple-experiments-to-prevent-disturbance/feed/ 0
Astro Tips – अपनी राशि के अनुसार करें ये विशेष उपाय, मां लक्ष्मी होगी प्रसन्न और बरसेगा धन https://astrodeeva.com/astro-tips-take-these-special-measures-as-per-your-wish-mother-lakshmi-will-be-happy-and-money-will-rain/ https://astrodeeva.com/astro-tips-take-these-special-measures-as-per-your-wish-mother-lakshmi-will-be-happy-and-money-will-rain/#comments Wed, 16 Feb 2022 04:42:38 +0000 https://astrodeeva.com/?p=2882 Astro Tips for wealth and prosperity – हमारी भौतिक जरूरतों को पूरा करने के लिए धन आवश्यक होता है। शास्त्रों में भी मनुष्य के लिए चार पुरूषार्थ धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष बताए गए हैं। अर्थात यहां अर्थ का संबंध धन से है। धन मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है, कहते हैं जिस व्यक्ति के […]

The post Astro Tips – अपनी राशि के अनुसार करें ये विशेष उपाय, मां लक्ष्मी होगी प्रसन्न और बरसेगा धन appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.

]]>
Astro Tips for wealth and prosperity – हमारी भौतिक जरूरतों को पूरा करने के लिए धन आवश्यक होता है। शास्त्रों में भी मनुष्य के लिए चार पुरूषार्थ धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष बताए गए हैं। अर्थात यहां अर्थ का संबंध धन से है। धन मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है, कहते हैं जिस व्यक्ति के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है उसे ऐश्वर्य प्राप्त होता है। उसके जीवन में दरिद्रता नहीं आती है। जबकि इसके विपरीत मां लक्ष्मी के रूठने पर व्यक्ति के जीवन में दरिद्रता बनी रहती है। मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि पाने के लिए ज्योतिष शास्त्र में राशि के अनुसार, कुछ विशेष उपाय( Astro Tips) बताए गए हैं। ये उपाय बेहद सरल और कारगर होते हैं। यदि कोई जातक इन उपायों को विधिपूर्वक कर ले तो ऐसे जातकों की समस्त प्रकार की आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। आप भी अपनी राशि के अनुसार धन प्राप्ति के ये उपाय कर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

राशि अनुसार धन प्राप्ति के सरल उपाय (Astro Tips For Money)

 

 

Mesh

मेष राशि – मेष राशि के जातकों को धन प्राप्ति के लिए नित्य सुबह सूर्य देव के दर्शन करना चाहिए। पूजा में लक्ष्मीनारायण भगवान को गुड़ वाली खीर का भोग लगाना चाहिए। इस उपाय को करने लाभ होगा।

 

वृषभ राशि – वृष राशि के जातकों को नित्य सुबह भगवान शिव के दर्शन करना चाहिए और शुक्रवार के दिन शिवलिंग पर साबुत चावल अर्पित करना चाहिए। इस उपाय करने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

 

 मिथुन राशि – मिथुन राशि वालों को नित्य सुबह देवी लक्ष्मी या देवी दुर्गा के दर्शन करना चाहिए। वहीं बुधवार के दिन गणपति जी को लाल फूल अर्पित करना चाहिए। इस उपाय को करने से बुध देव आपके विघ्नों को दूर करेंगे।

 

कर्क राशि – कर्क राशि के जातकों को नित्य सुबह भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करना चाहिए और पूजा में उन्हें तुलसी पत्र, मिश्री माखन का भोग लगाना चाहिए। इस उपाय को करने से आपकी आर्थिक स्थिति समृद्ध होगी।

 

सिंह राशि – सिंह राशि वालों को नित्य सुबह भगवान सूर्य नारायण के दर्शन करें और लाल गुलाब हनुमान जी के चरणों से स्पर्श कराकर पर्स में रखें। आपको आर्थिक लाभ होगा।

 

कन्या राशि – कन्या राशि के जातकों को नित्य सुबह भगवान गणेश जी के दर्शन करने चाहिए और देवी दुर्गा जी को सफेद चावल अर्पित करें। यह उपाय आपके लिए कारगर सिद्ध होगा।

 

तुला राशि – तुला राशि के जातकों को भगवान लक्ष्मीनारायण जी को कमल का फूल अर्पित करना चाहिए और मंगलवार के दिन हनुमान जी पांच बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।

 

 वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के जातकों को तुलसी के पौधे को किसी विष्णु मंदिर में लगाना चाहिए। यदि आप व्यापारी वर्ग से आते हैं तो यात्रा करने से पहले श्री राम स्तुति का पाठ करें। आर्थिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

Also Read: हस्तरेखा ज्योतिष – जानिए क्या कहता है आपकी हथेली का रंग

 

धनु राशि – धनु राशि के जातकों को सुबह हनुमान जी का दर्शन करना चाहिए और गुरुवार के दिन पीपल के नीचे मिठाई रखनी चाहिए। इसके साथ ही आपको रोजाना पीले चंदन का तिलक लगाना चाहिए।

 

मकर राशि – मकर राशि के जातकों को नित्य सुबह देवी गायत्री का दर्शन करना चाहिए और सभी महत्वपूर्ण काम से पहले सफेद फूल अपने साथ लेकर जाना चाहिए। यह उपाय आपको कामयाबी दिला सकता है।

 

कुंभ राशि – कुंभ राशि के जातकों को केले के पेड़ के नीचे शुद्ध देसी घी का दीपक जलाना चाहिए और सभी महत्वपूर्ण काम से पहले हनुमान जी को मीठा पान अर्पित करना चाहिए।

 

मीन राशि – मीन राशि के जातकों को भगवान विष्णु को केसर का तिलक करना चाहिए, फिर वही तिलक अपने माथे पर भी लगाएं। साथ ही देवी लक्ष्मी को पेठे का भोग लगाएं।

 

 

ये भी पढ़ें – Vastu Tips: घर में समृद्धि लानी है तो लगाएँ ये पेड़ -पौधे

The post Astro Tips – अपनी राशि के अनुसार करें ये विशेष उपाय, मां लक्ष्मी होगी प्रसन्न और बरसेगा धन appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.

]]>
https://astrodeeva.com/astro-tips-take-these-special-measures-as-per-your-wish-mother-lakshmi-will-be-happy-and-money-will-rain/feed/ 15