if ( ! function_exists( 'jnews_get_views' ) ) { /** * Gets views count. * * @param int $id The Post ID. * @param string|array $range Either an string (eg. 'last7days') or -since 5.3- an array (eg. ['range' => 'custom', 'time_unit' => 'day', 'time_quantity' => 7]) * @param bool $number_format Whether to format the number (eg. 9,999) or not (eg. 9999) * @return string */ function jnews_get_views( $id = null, $range = null, $number_format = true ) { $attr = array( 'id' => $id, 'range' => $range, 'number_format' => $number_format, ); $query_hash = 'query_hash_' . md5( serialize( $attr ) ); $views = wp_cache_get( $query_hash, 'jnews-view-counter' ); if ( false === $views ) { $views = JNews_View_Counter()->counter->get_views( $id, $range, $number_format ); wp_cache_set( $query_hash, $views, 'jnews-view-counter' ); } return $views; } } if ( ! function_exists( 'jnews_view_counter_query' ) ) { /** * Do Query * * @param $instance * @return array */ function jnews_view_counter_query( $instance ) { $query_hash = 'query_hash_' . md5( serialize( $instance ) ); $query = wp_cache_get( $query_hash, 'jnews-view-counter' ); if ( false === $query ) { $query = JNews_View_Counter()->counter->query( $instance ); wp_cache_set( $query_hash, $query, 'jnews-view-counter' ); } return $query; } } balaram jayanti Archives - हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव https://astrodeeva.com/tag/balaram-jayanti/ Daily Dose of Astrology Wed, 17 Aug 2022 01:47:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://astrodeeva.com/wp-content/uploads/2022/03/cropped-Logo-32x32.png balaram jayanti Archives - हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव https://astrodeeva.com/tag/balaram-jayanti/ 32 32 Balaram Jayanti 2022 : भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई शेषनाग के अवतार बलराम का अवतरण दिवस https://astrodeeva.com/balaram-jayanti-2022-incarnation-day-of-balaram-an-incarnation-of-lord-krishnas-elder-brother-sheshnag/ https://astrodeeva.com/balaram-jayanti-2022-incarnation-day-of-balaram-an-incarnation-of-lord-krishnas-elder-brother-sheshnag/#respond Wed, 17 Aug 2022 01:47:46 +0000 https://astrodeeva.com/?p=3546 भगवान श्रीकृष्ण (Lord Krishna) की लीलाओं से तो हर भक्त वाकिफ है और उनके बड़े भाई बलराम (Balrama) के बारे में भी लोग जानते हैं। बलराम दाऊ (Balram) को शेषनाग (Sheshnag) का अवतार माना जाता है। भगवान विष्णु शेषनाग की शैया पर शयन करते हैं। हिंदू  मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु के हर अवतार के […]

The post Balaram Jayanti 2022 : भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई शेषनाग के अवतार बलराम का अवतरण दिवस appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.

]]>
भगवान श्रीकृष्ण (Lord Krishna) की लीलाओं से तो हर भक्त वाकिफ है और उनके बड़े भाई बलराम (Balrama) के बारे में भी लोग जानते हैं। बलराम दाऊ (Balram) को शेषनाग (Sheshnag) का अवतार माना जाता है। भगवान विष्णु शेषनाग की शैया पर शयन करते हैं। हिंदू  मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु के हर अवतार के साथ शेषनाग का भी अवतार(Balaram Jayanti ) हुआ है और हर अवतार में वे सदा विष्णु के के साथ रहे। इसी तरह द्वापर युग में भी भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से दो दिन पूर्व बलराम जी का जन्म हुआ था।

हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रति वर्ष भाद्रपद्र माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को बलराम जी के जन्मोत्सव या बलराम जयंती (Balaram Jayanti) के रूप में मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं अनुसार जब-जब धरती पर अधर्म बड़ा है तब-तब भगवान विष्णु ने अवतार लिया है और उनका साथ किसी न किसी रूप में शेषनाग ने दिया है। द्वापर युग में श्रीकृष्ण के जन्म से पहले उनके शेषनाग ने बलराम के रुप में जन्म लिया। बलराम जंयती को हलषष्ठी और हलछठ के नाम से भी जाना जाता है।

Balaram Jayanti 2022 – शुभ मुहूर्त

जन्माष्टमी से दो दिन पहले यानी आज बुधवार, 17 अगस्त 2022 को बलराम जयंती मनाई जायेगी।

षष्ठी तिथि प्रारम्भ – अगस्त 16, 2022 को 08:17 पी एम बजे
षष्ठी तिथि समाप्त – अगस्त 17, 2022 को 08:24 पी एम बजे

बलराम जयंती का महत्व ( Significance Of Balaram Jayanti)

इस दिन कई स्त्रियां व्रत रखती है। संतान प्राप्ति की इच्छुक महिलाओं के लिए ये व्रत फलदायी माना जाता है। इस दिन व्रत रखने वाले जातक को पूरे दिन निराहार रहना होता है और फिर शाम के समय पूजा करने के बाद फलहार ग्रहण कर सकते हैं। इस जयंती के दिन धरती से पैदा हुए अन्न को ग्रहण किया जाता है। साथ ही कई जगह लोग इस दिन पर दूध और दही का सेवन नहीं करते हैं।

बलराम जयंती पूजा विधि

बलराम जयंती पर व्रत रखने वाली महिलाओं को महुआ के दातुन से दांत साफ करना होता है। बलराम जंयती पर महिलाएं तालाब के किनारे या घर में ही तालाब बनाकर, उसमें झरबेरी, पलाश और कांसी के पेड़ लगाती हैं। फल का प्रसाद चढ़ाने के बाद कथा सुनी जाती है। इस दिन गणेश जी और माता गौरा की पूजा होती है।

बलराम जयंती की कथा( Legend Of Balaram Jayanti)

जब कंस को पता चला की वासुदेव और देवकी की संतान उसकी मृत्यु का कारण बनेंगी तो उसने उन्हें कारागार में डाल दिया और उनकी सभी 6 जन्मी संतानों का वध कर डाला। देवकी को जब सांतवा पुत्र होना था तब उनकी रक्षा के लिए नारद मुनी ने उन्हे हलष्ठी माता की व्रत करने की सलाह दी। जिससे उनका पुत्र कंस के कोप से सुरक्षित हो जाए। देवकी ने हलष्ठी का व्रत किया। जिसके प्रभाव से भगवान ने योगमाया से कह कर देवकी के गर्भ में पल रहे बच्चे को वासुदेव की बड़ी रानी के गर्भ में स्थानांतरित कर दिया जिससे कंस को भी धोखा हो गया और उसने समझा देवकी का संतवा पुत्र जिंदा नहीं हैं। उधर रोहिणी के गर्भ से भगवान बलराम का जन्म हुआ। इसके बाद देवकी के गर्भ से आठवें पुत्र के रुप में श्री कृष्ण का जन्म हुआ। देवकी के व्रत करने से दोनों पुत्रों की रक्षा हुई।

The post Balaram Jayanti 2022 : भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई शेषनाग के अवतार बलराम का अवतरण दिवस appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.

]]>
https://astrodeeva.com/balaram-jayanti-2022-incarnation-day-of-balaram-an-incarnation-of-lord-krishnas-elder-brother-sheshnag/feed/ 0
9 अगस्त 2020 बलराम जयंती पर्व और आज का राशिफल https://astrodeeva.com/9-%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4-2020-%e0%a4%ac%e0%a4%b2%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%94%e0%a4%b0/ https://astrodeeva.com/9-%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4-2020-%e0%a4%ac%e0%a4%b2%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%94%e0%a4%b0/#respond Sun, 09 Aug 2020 05:51:50 +0000 https://astrodeeva.com/?p=410 बलराम जयंती  भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम जी की जयंती मनाई जाती है. यह दिन महिलाओं के लिए खास है. इस दिन व्रत और विधि विधान से पूजा करने पर उन्हें संतान की प्राप्ति होती है.  आज 9 अगस्त को  बलराम जयंती है | किसानों के घर में इस दिन हल और बैल […]

The post 9 अगस्त 2020 बलराम जयंती पर्व और आज का राशिफल appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.

]]>
बलराम जयंती 

भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम जी की जयंती मनाई जाती है. यह दिन महिलाओं के लिए खास है. इस दिन व्रत और विधि विधान से पूजा करने पर उन्हें संतान की प्राप्ति होती है. 

आज 9 अगस्त को  बलराम जयंती है | किसानों के घर में इस दिन हल और बैल की पूजा की जाती है. इस दिन गाय के दूध और दही का सेवन वर्जित माना जाता है. आइए जानते बलराम जयंती का  शुभ मुहूर्त |

बलराम जयंती का शुभ मुहूर्त

षष्ठी तिथि प्रारम्भ – सुबह 04.18 (09 अगस्त 2020 ) से सुबह 06:05 ( 10 अगस्त 2020  )

09 अगस्त 2020 राशिफल 

मेष राशि :  आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए उत्तम है |आज दोस्तों से किसी विषय को समझने में मदद मिलेगी। आज हेल्थ फिट रहेगी। लवमेट आज एक दूसरे को  उपहार देंगे। इससे  रिश्ते मजबूत होंगे। आपके रूके हुए काम आज पूरे होंगे। जीवन मे सफलता प्राप्त होगी |

शुभ अंक : 1 

शुभ रंग : पीला 

वर्षभ राशि : आज उल्लास से भरे रहेंगे। कुछ बेहतरीन कर गुजरने का जज्बा आपके दिल में रहेगा। आपके सामने कुछ अच्छे अवसर आयेंगे, आपको उनका पूरा लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए ǀ आर्थिक लाभ प्राप्त होगा । परिवार वालों के साथ सुख से समय बीतेगा |

शुभ अंक : 4 

शुभ रंग : हरा 

मिथुन राशि : आज आपको हर कार्य मे सफलता मिलेगी |बच्चों से कोई गिफ्ट मिल सकता  है। जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें  योग्य रिश्ता मिल जायेगा। किसी काम के लिए बनाई गई योजना आज सफल रहेगी। आपकी कोई इच्छा पूरी होगी। घर में खुशियां बढेंगी |

शुभ अंक : 2 

शुभ रंग : ग्रे 

कर्क राशि: दिमाग में कोई भावनात्मक उथल-पुथल हो सकती है। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति कुछ  चिंता उत्पन्न कर सकती है। साझेदारी में किया गया कार्य  नुकसान देह  हो सकता है। अपने उदार स्वभाव से लोगों को अपनी तरफ अट्रैक्ट करने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ज्यादा ठीक नहीं रहेगा। माता का स्वास्थ्य चिंता मे डाल सकता है |

शुभ अंक : 9 

शुभ रंग : बेगनी 

सिंह राशि : किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है और वो आपकी किसी तरह मदद कर सकता है | पैसों के क्षेत्र में आप कुछ नई पहल करने की सोचेंगे। आज मान-सम्मान का पूरा ख्याल रखना चाहिए। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध ठीक रहेंगे।   स्वास्थ्य की दृष्टी से दिन मिला-जुला रहेगा |

शुभ अंक : 7 

शुभ रंग : नारंगी 

कन्या राशि : आज आप कोई  काम पहले निपटाने की कोशिश करेंगे जिसमे  आपको पूरी सफलता मिलेगी। आज पार्टनर आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे साथ ही  आपके मन की बात जानने की कोशिश करेंगे। अगर आप कुछ दिनों से किसी निजी समस्या को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उससे निजात पाने के लिये आज  पार्टनर  की मदद मिल सकती है |

शुभ अंक : 4 

शुभ रंग : सफेद 

तुला राशि : आज ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज कुछ लोगों का व्यवहार आपकी समझ से बाहर रहेगा। समाज में  मान-सम्मान बनाये रखने के लिये कोशिशें जारी रखनी होगी। ,  जीवनसाथी से आपको फुल सपोर्ट मिलेगा। आर्थिक मामनों में थोड़ा संभलकर फैसले लेने से परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेंगी।

शुभ अंक : 5 

शुभ रंग : सुनहरा 

वृश्चिक राशि : आज आप समझदारी से काम लेंगे |  आपकी मेहनत रंग लायेगी। आज दोस्तों के साथ कहीं बहार जाने का प्लान करेंगे।। आपको दादा-दादी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। उनसे किसी काम में ली गई सलाह आपके लिये फायदेमंद रहेगी |

शुभ अंक : 8 

शुभ रंग : काला 

धनु राशि : आज  का दिन उत्तम रहेगा । जीवनसाथी आपको कोई बड़ी खुशखबरी देगा। परिवार के सभी लोग खुश नजर आयेंगे। रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। आर्थिक लाभ प्राप्त होगा । इस राशि के इंजीनियर्स को कोई बड़ा फायदा होगा। बच्चों के साथ आप शॉपिंग करने का प्लान बनायेंगे

शुभ अंक : 6  

शुभ रंग : पेस्टल कलर 

मकर राशि: आज कुछ ऐसा दिन है,।  आज  जैसा आप चाहते हैं वैसा नहीं होंगा।  माता की सेहत परेशान कर सकती है।  धैर्य बनाये रखये। इस राशि के विवाहित किसी अच्छी जगह  घूमने  जायेंगे। जो लोग टूरिस्ट गाइड हैं, उन्हें किसी क्लाइंट से अच्छा धन लाभ होगा।जल्द ही  आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी |

शुभ अंक : 9 

शुभ रंग : रामा ग्रीन 

कुम्भ राशि : आज का दिन खुशियों की वर्षा करने वाला है। जीवन को बेहतर बनाने के लिए आप कुछ  रचनात्मक कार्य  करेंगे। आज आपकी सकारात्मक सोच आपको सफलता दिलाने में मदद करेगी। इस राशि के सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है

शुभ अंक :1 

शुभ रंग : सिल्वर  

मीन राशि : आज सेहत के मामले में आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। समाज में आपकी एक अलग पहचान बनेगी। आज आप किसी ऑनलाइन  मनोरंजक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जिससे आपके मन में ताजगी का अनुभव होगा | बच्चों के साथ अच्छा समय वितेगा |

शुभ अंक : 7 

शुभ रंग : नीला 

नमो नारायण !

The post 9 अगस्त 2020 बलराम जयंती पर्व और आज का राशिफल appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.

]]>
https://astrodeeva.com/9-%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4-2020-%e0%a4%ac%e0%a4%b2%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%94%e0%a4%b0/feed/ 0