if ( ! function_exists( 'jnews_get_views' ) ) { /** * Gets views count. * * @param int $id The Post ID. * @param string|array $range Either an string (eg. 'last7days') or -since 5.3- an array (eg. ['range' => 'custom', 'time_unit' => 'day', 'time_quantity' => 7]) * @param bool $number_format Whether to format the number (eg. 9,999) or not (eg. 9999) * @return string */ function jnews_get_views( $id = null, $range = null, $number_format = true ) { $attr = array( 'id' => $id, 'range' => $range, 'number_format' => $number_format, ); $query_hash = 'query_hash_' . md5( serialize( $attr ) ); $views = wp_cache_get( $query_hash, 'jnews-view-counter' ); if ( false === $views ) { $views = JNews_View_Counter()->counter->get_views( $id, $range, $number_format ); wp_cache_set( $query_hash, $views, 'jnews-view-counter' ); } return $views; } } if ( ! function_exists( 'jnews_view_counter_query' ) ) { /** * Do Query * * @param $instance * @return array */ function jnews_view_counter_query( $instance ) { $query_hash = 'query_hash_' . md5( serialize( $instance ) ); $query = wp_cache_get( $query_hash, 'jnews-view-counter' ); if ( false === $query ) { $query = JNews_View_Counter()->counter->query( $instance ); wp_cache_set( $query_hash, $query, 'jnews-view-counter' ); } return $query; } } balram Archives - हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव https://astrodeeva.com/tag/balram/ Daily Dose of Astrology Wed, 17 Aug 2022 02:48:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://astrodeeva.com/wp-content/uploads/2022/03/cropped-Logo-32x32.png balram Archives - हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव https://astrodeeva.com/tag/balram/ 32 32 Hal Shashthi 2022: आज संतान को लंबी आयु दिलाने वाला हल षष्ठी व्रत है, जाने महत्व, पौराणिक एवं प्रचलित व्रत कथा https://astrodeeva.com/hal-shashthi-2022-today-is-the-hal-shashthi-fast-which-gives-long-life-to-the-child-know-the-importance/ https://astrodeeva.com/hal-shashthi-2022-today-is-the-hal-shashthi-fast-which-gives-long-life-to-the-child-know-the-importance/#respond Wed, 17 Aug 2022 02:48:20 +0000 https://astrodeeva.com/?p=3554 हल षष्ठी (Hal Shashthi ) एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। यह भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम को समर्पित है। भगवान बलराम माता देवकी और वासुदेव जी के सातवें संतान थे। हल षष्ठी का त्योहार भगवान बलराम की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है आज के दिन भगवान श्री कृष्ण के बड़े भ्राता बलराम जी […]

The post Hal Shashthi 2022: आज संतान को लंबी आयु दिलाने वाला हल षष्ठी व्रत है, जाने महत्व, पौराणिक एवं प्रचलित व्रत कथा appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.

]]>
हल षष्ठी (Hal Shashthi ) एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। यह भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम को समर्पित है। भगवान बलराम माता देवकी और वासुदेव जी के सातवें संतान थे। हल षष्ठी का त्योहार भगवान बलराम की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है आज के दिन भगवान श्री कृष्ण के बड़े भ्राता बलराम जी का जन्म हुआ था बलराम जी का शस्त्र हल था इसलिए इस दिन हल की पूजा की जाती हैं साथ ही बैलों की भी पूजा की जाती हैं इसलिए इसे किसानो का त्यौहार भी कहते हैं।

हल षष्ठी/ हल छठ की पूजा का हिन्दू पर्व में बहुत अधिक महत्व हैं | आमतौर पर यह उत्तर भारत में मनाया जाता हैं | यह व्रत पुत्रवती स्त्रियाँ अपने पुत्र की लंबी आयु के लिए करती हैं | यह हर छठ का व्रत बहुत नियम कायदों के साथ किया जाता हैं|

इसे राजस्थान मध्यप्रदेश में ललही छठ जैसे अन्य राज्यों में विभिन्न नामों से जाना जाता है, इसे गुजरात में चंद्र षष्ठी के रूप में जाना जाता है, और ब्रज क्षेत्र में बलदेव छठ को रंधन छठ के रूप में जाना जाता है। भगवान बलराम को शेषनाग के अवतार के रूप में पूजा जाता है, जो क्षीर सागर में भगवान विष्णु के हमेशा साथ रहिने वाली शैया के रूप में जाने जाते हैं।

संबंधित अन्य नाम भी प्रचलित हैं।

बलराम जयन्ती, ललही छठ, बलदेव छठ, रंधन छठ, हलछठ, हरछठ व्रत, चंदन छठ, तिनछठी, तिन्नी छठ आदि नामों से जाना जाता है।

कब मनायी जाती हैं या बलराम जयंती?

हल छठ का त्यौहार भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी को मनाया जाता हैं, कुछ लोग हल छठ का त्यौहार भाद्रपद शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाते हैं | महिलायें अपने पुत्र की रक्षा के लिए यह त्यौहार बड़े उत्साह के साथ पुरे विधि विधान से करती हैं |

हल षष्ठी 2022 – Hal Shashthi 2022

पंचांग के अनुसार, इस वर्ष 2022 में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि 16 अगस्त, मंगलवार को रात 08.19 से शुरू होगी और 17 अगस्त, बुधवार रात 09.21 मिनट तक रहेगी। 17 अगस्त को उदया तिथि होने के चलते आज हल षष्ठी का व्रत किया जाएगा। इस पूरे दिन हल षष्ठी की पूजा की जा सकेगी।

हल षष्ठी व्रत और पूजा सामग्री(Hal Shashthi 2022 Puja Samagri)

  •  भेंस का दूध, घी, दही गोबर।
  • महुये का फल, फुल एवम पत्ते
  • जवार की धानी
  • ऐपन
  • कुल्वे (छोते से मिट्टी के कुल्हड़)
  • देवली छेवली (बांस और महुये के पत्ते से बना होते हैं।)
  • कुशा

इस विधि से करें हल षष्ठी व्रत और पूजा (Hal Shashthi 2022 Puja Vidhi)

प्रातः काल उठकर महुयें से दांत साफ़ किये जाते हैं| इस दिन बिना हल से जूते खाद्य पदार्थ खाये जाते हैं | पसई धान के चावल, भेंस के दूध का उपयोग भोजन में किया जाता हैं | भोजन पूजा के बाद किया जाता हैं | यह व्रत पुत्रवती स्त्रियाँ ही करती हैं | इस व्रत की पूजा हेतु भेंस के गोबर से पूजा घर में घर की दिवार पर हर छठ माता का चित्र बनाया जाता हैं | एपन तैयार किया जाता हैं | उससे चित्र का श्रृंगार किया जाता हैं |

ऐपन (चित्र)बनाने की विधि : पूजा के चावल को पानी में भीगा कर रखा जाता हैं | फिर उसे सिल बट्टे पर पिस कर उसमे हल्दी मिलाई जाती हैं | एक लेप की तरह घोल तैयार होता हैं उसे ऐपन कहते हैं | इस चित्र में हल, सप्त ऋषि, पशु ,किसान मान्यतानुसार कई चित्र बनाये जाते हैं | कई परिवार केवल हाथों के छापे बनाकर उनकी पूजा करते हैं |हाथो में ऐपन लगाकर उसके छापे दीवार पर बनाकर उनकी पूजा की जाती हैं |

पूजा के लिए पाटे पर कलश सजाया जाता हैं | गणेश जी एवम माता गौरा को स्थापित किया जाता हैं | साथ ही मिट्टी के कुल्वे में ज्वार की धानी एवम महुआ का फल भरा जाता हैं | एक मटकी में देवली छेवली को रखा जाता हैं | सबसे पहले कलश की पूजा कर गणेश जी एवम माता गौरा की पूजा की जाती हैं | फिर हर छठ माता की पूजा की जाती हैं | उसके बाद कुल्वे एवम मटकी की पूजा की जाती हैं |

पूजा के बाद हर छठ की कथा पढ़ी जाती हैं | माता जी की आरती की जाती हैं | आरती के बाद वही बैठकर महुयें के पत्ते पर महुये का फल रख कर उसे भेस के दूध से बने दही के साथ खाया जाता हैं | पूजा के बाद व्रत पूरा करने हेतु भोजन में पसई धान के चावल एवम भेंस के दूध से बनी वस्तुयें खाई जाती हैlभाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी को यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण के ज्येष्ठ भ्राता श्री बलरामजी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन श्री बलरामजी का जन्म हुआ था।

हल षष्ठी की कथा( Legend Of Hal Shashthi)

एक ग्वालिन थी वो दूध दही बेचकर अपना जीवन चालन करती थी। वह गर्भवती थी। एक दिन जब वह दूध बेचने जा रही थी तो उसे प्रसव का दर्द शुरू हुआ। वह समीप पर एक पेड़ के नीचे बैठ गई जहाँ उसने एक पुत्र को जन्म दिया। गोवालिन को दूध ख़राब होने की चिंता थी, इसलिए अपने बेटे को पेड़ के नीचे सुलाकर वो गाँव में दूध बेचने चली गई। उस दिन हर छठ व्रत में सभी को भेंस का दूध चाहिए था। ग्वालिन के पास केवल गाय का दूध था उसने झूठ बोलकर सभी को भेस का दूध बताकर पूरा गाय का दूध बेच दिया। इससे हर छठ माता क्रोधित हो गई। और उसके बेटे के प्राण हरदम। जब ग्वालिन आई उसे अपनी करनी पर बहुत संताप हुआ और उसने गाँव में जाकर सभी के सामने अपने गुनाह को स्वीकार कर लिया। सभी से पैर पकड़कर क्षमा मांगी। उसके इस तरह से विलाप को देख कर उसे सभी ने माफ़ कर दिया। जिससे हर छठ माता प्रसन्न हो गई। और उसका बेटा जीवित हो गया। तब से ही पुत्र की लंबी उम्र के लिए हर छठ माता का व्रत एवम पूजा की जाती हैं।

The post Hal Shashthi 2022: आज संतान को लंबी आयु दिलाने वाला हल षष्ठी व्रत है, जाने महत्व, पौराणिक एवं प्रचलित व्रत कथा appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.

]]>
https://astrodeeva.com/hal-shashthi-2022-today-is-the-hal-shashthi-fast-which-gives-long-life-to-the-child-know-the-importance/feed/ 0
9 अगस्त 2020 बलराम जयंती पर्व और आज का राशिफल https://astrodeeva.com/9-%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4-2020-%e0%a4%ac%e0%a4%b2%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%94%e0%a4%b0/ https://astrodeeva.com/9-%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4-2020-%e0%a4%ac%e0%a4%b2%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%94%e0%a4%b0/#respond Sun, 09 Aug 2020 05:51:50 +0000 https://astrodeeva.com/?p=410 बलराम जयंती  भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम जी की जयंती मनाई जाती है. यह दिन महिलाओं के लिए खास है. इस दिन व्रत और विधि विधान से पूजा करने पर उन्हें संतान की प्राप्ति होती है.  आज 9 अगस्त को  बलराम जयंती है | किसानों के घर में इस दिन हल और बैल […]

The post 9 अगस्त 2020 बलराम जयंती पर्व और आज का राशिफल appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.

]]>
बलराम जयंती 

भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम जी की जयंती मनाई जाती है. यह दिन महिलाओं के लिए खास है. इस दिन व्रत और विधि विधान से पूजा करने पर उन्हें संतान की प्राप्ति होती है. 

आज 9 अगस्त को  बलराम जयंती है | किसानों के घर में इस दिन हल और बैल की पूजा की जाती है. इस दिन गाय के दूध और दही का सेवन वर्जित माना जाता है. आइए जानते बलराम जयंती का  शुभ मुहूर्त |

बलराम जयंती का शुभ मुहूर्त

षष्ठी तिथि प्रारम्भ – सुबह 04.18 (09 अगस्त 2020 ) से सुबह 06:05 ( 10 अगस्त 2020  )

09 अगस्त 2020 राशिफल 

मेष राशि :  आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए उत्तम है |आज दोस्तों से किसी विषय को समझने में मदद मिलेगी। आज हेल्थ फिट रहेगी। लवमेट आज एक दूसरे को  उपहार देंगे। इससे  रिश्ते मजबूत होंगे। आपके रूके हुए काम आज पूरे होंगे। जीवन मे सफलता प्राप्त होगी |

शुभ अंक : 1 

शुभ रंग : पीला 

वर्षभ राशि : आज उल्लास से भरे रहेंगे। कुछ बेहतरीन कर गुजरने का जज्बा आपके दिल में रहेगा। आपके सामने कुछ अच्छे अवसर आयेंगे, आपको उनका पूरा लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए ǀ आर्थिक लाभ प्राप्त होगा । परिवार वालों के साथ सुख से समय बीतेगा |

शुभ अंक : 4 

शुभ रंग : हरा 

मिथुन राशि : आज आपको हर कार्य मे सफलता मिलेगी |बच्चों से कोई गिफ्ट मिल सकता  है। जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें  योग्य रिश्ता मिल जायेगा। किसी काम के लिए बनाई गई योजना आज सफल रहेगी। आपकी कोई इच्छा पूरी होगी। घर में खुशियां बढेंगी |

शुभ अंक : 2 

शुभ रंग : ग्रे 

कर्क राशि: दिमाग में कोई भावनात्मक उथल-पुथल हो सकती है। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति कुछ  चिंता उत्पन्न कर सकती है। साझेदारी में किया गया कार्य  नुकसान देह  हो सकता है। अपने उदार स्वभाव से लोगों को अपनी तरफ अट्रैक्ट करने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ज्यादा ठीक नहीं रहेगा। माता का स्वास्थ्य चिंता मे डाल सकता है |

शुभ अंक : 9 

शुभ रंग : बेगनी 

सिंह राशि : किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है और वो आपकी किसी तरह मदद कर सकता है | पैसों के क्षेत्र में आप कुछ नई पहल करने की सोचेंगे। आज मान-सम्मान का पूरा ख्याल रखना चाहिए। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध ठीक रहेंगे।   स्वास्थ्य की दृष्टी से दिन मिला-जुला रहेगा |

शुभ अंक : 7 

शुभ रंग : नारंगी 

कन्या राशि : आज आप कोई  काम पहले निपटाने की कोशिश करेंगे जिसमे  आपको पूरी सफलता मिलेगी। आज पार्टनर आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे साथ ही  आपके मन की बात जानने की कोशिश करेंगे। अगर आप कुछ दिनों से किसी निजी समस्या को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उससे निजात पाने के लिये आज  पार्टनर  की मदद मिल सकती है |

शुभ अंक : 4 

शुभ रंग : सफेद 

तुला राशि : आज ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज कुछ लोगों का व्यवहार आपकी समझ से बाहर रहेगा। समाज में  मान-सम्मान बनाये रखने के लिये कोशिशें जारी रखनी होगी। ,  जीवनसाथी से आपको फुल सपोर्ट मिलेगा। आर्थिक मामनों में थोड़ा संभलकर फैसले लेने से परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेंगी।

शुभ अंक : 5 

शुभ रंग : सुनहरा 

वृश्चिक राशि : आज आप समझदारी से काम लेंगे |  आपकी मेहनत रंग लायेगी। आज दोस्तों के साथ कहीं बहार जाने का प्लान करेंगे।। आपको दादा-दादी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। उनसे किसी काम में ली गई सलाह आपके लिये फायदेमंद रहेगी |

शुभ अंक : 8 

शुभ रंग : काला 

धनु राशि : आज  का दिन उत्तम रहेगा । जीवनसाथी आपको कोई बड़ी खुशखबरी देगा। परिवार के सभी लोग खुश नजर आयेंगे। रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। आर्थिक लाभ प्राप्त होगा । इस राशि के इंजीनियर्स को कोई बड़ा फायदा होगा। बच्चों के साथ आप शॉपिंग करने का प्लान बनायेंगे

शुभ अंक : 6  

शुभ रंग : पेस्टल कलर 

मकर राशि: आज कुछ ऐसा दिन है,।  आज  जैसा आप चाहते हैं वैसा नहीं होंगा।  माता की सेहत परेशान कर सकती है।  धैर्य बनाये रखये। इस राशि के विवाहित किसी अच्छी जगह  घूमने  जायेंगे। जो लोग टूरिस्ट गाइड हैं, उन्हें किसी क्लाइंट से अच्छा धन लाभ होगा।जल्द ही  आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी |

शुभ अंक : 9 

शुभ रंग : रामा ग्रीन 

कुम्भ राशि : आज का दिन खुशियों की वर्षा करने वाला है। जीवन को बेहतर बनाने के लिए आप कुछ  रचनात्मक कार्य  करेंगे। आज आपकी सकारात्मक सोच आपको सफलता दिलाने में मदद करेगी। इस राशि के सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है

शुभ अंक :1 

शुभ रंग : सिल्वर  

मीन राशि : आज सेहत के मामले में आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। समाज में आपकी एक अलग पहचान बनेगी। आज आप किसी ऑनलाइन  मनोरंजक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जिससे आपके मन में ताजगी का अनुभव होगा | बच्चों के साथ अच्छा समय वितेगा |

शुभ अंक : 7 

शुभ रंग : नीला 

नमो नारायण !

The post 9 अगस्त 2020 बलराम जयंती पर्व और आज का राशिफल appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.

]]>
https://astrodeeva.com/9-%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4-2020-%e0%a4%ac%e0%a4%b2%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%94%e0%a4%b0/feed/ 0