if ( ! function_exists( 'jnews_get_views' ) ) { /** * Gets views count. * * @param int $id The Post ID. * @param string|array $range Either an string (eg. 'last7days') or -since 5.3- an array (eg. ['range' => 'custom', 'time_unit' => 'day', 'time_quantity' => 7]) * @param bool $number_format Whether to format the number (eg. 9,999) or not (eg. 9999) * @return string */ function jnews_get_views( $id = null, $range = null, $number_format = true ) { $attr = array( 'id' => $id, 'range' => $range, 'number_format' => $number_format, ); $query_hash = 'query_hash_' . md5( serialize( $attr ) ); $views = wp_cache_get( $query_hash, 'jnews-view-counter' ); if ( false === $views ) { $views = JNews_View_Counter()->counter->get_views( $id, $range, $number_format ); wp_cache_set( $query_hash, $views, 'jnews-view-counter' ); } return $views; } } if ( ! function_exists( 'jnews_view_counter_query' ) ) { /** * Do Query * * @param $instance * @return array */ function jnews_view_counter_query( $instance ) { $query_hash = 'query_hash_' . md5( serialize( $instance ) ); $query = wp_cache_get( $query_hash, 'jnews-view-counter' ); if ( false === $query ) { $query = JNews_View_Counter()->counter->query( $instance ); wp_cache_set( $query_hash, $query, 'jnews-view-counter' ); } return $query; } } hanuman fasting rules Archives - हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव https://astrodeeva.com/tag/hanuman-fasting-rules/ Daily Dose of Astrology Tue, 02 Mar 2021 07:26:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://astrodeeva.com/wp-content/uploads/2022/03/cropped-Logo-32x32.png hanuman fasting rules Archives - हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव https://astrodeeva.com/tag/hanuman-fasting-rules/ 32 32 भक्त करने जा रहे हैं मंगलवार व्रत तो जानिए ये 8 काम की बातें, हनुमान जी चिंताओं से करेंगे मुक्त https://astrodeeva.com/do-hanuman-ji-fast-every-crisis-will-be-over-pur/ https://astrodeeva.com/do-hanuman-ji-fast-every-crisis-will-be-over-pur/#respond Tue, 02 Mar 2021 07:14:09 +0000 https://astrodeeva.com/?p=1732 हिंदू धर्म में मंगलवार के व्रत को बहुत महत्वपूर्ण बताया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि मंगलवार का व्रत करने से सभी प्रकार का भय दूर हो जाता है, इतना ही नहीं बल्कि मनुष्य की सभी चिंताएं भी खत्म हो जाती हैं। वर्तमान समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जो महाबली हनुमान जी […]

The post भक्त करने जा रहे हैं मंगलवार व्रत तो जानिए ये 8 काम की बातें, हनुमान जी चिंताओं से करेंगे मुक्त appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.

]]>
हिंदू धर्म में मंगलवार के व्रत को बहुत महत्वपूर्ण बताया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि मंगलवार का व्रत करने से सभी प्रकार का भय दूर हो जाता है, इतना ही नहीं बल्कि मनुष्य की सभी चिंताएं भी खत्म हो जाती हैं। वर्तमान समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जो महाबली हनुमान जी की भक्ति करते हैं। मान्यता अनुसार अगर विधि विधान पूर्वक मंगलवार का व्रत किया जाए तो इससे बजरंगबली का विशेष आशीर्वाद मिलता है। शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि जिन लोगों के ऊपर संकट मोचन हनुमान जी की कृपा दृष्टि बनी रहती है, उस व्यक्ति के जीवन की सभी समस्या दूर हो जाती हैं और व्यक्ति अपना जीवन सुखी पूर्वक व्यतीत करता है। आज हम आपको मंगलवार व्रत से जुड़ी हुई कुछ महत्वपूर्ण बातें बताने जा रहे हैं। अगर आप मंगलवार व्रत करने जा रहे हैं तो इन पर ध्यान जरूर दीजिए।

मंगलवार व्रत से जुड़ी हुई महत्वपूर्ण बातें

  • अगर आप महाबली हनुमान जी के भक्त हैं और मंगलवार का व्रत करने जा रहे हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि मंगलवार के दिन आप सूर्य उदय से पहले ही उठ जाएँ।
  • मंगलवार को प्रातः काल उठकर आप अपने सभी नित्य कर्मों से निवृत्त होकर स्नान कर लीजिए, इसके बाद आपको साफ-सुथरे कपड़े धारण करने होंगे।
  • अगर आप मंगलवार के दिन लाल रंग के वस्त्र धारण करते हैं तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है, इसके बाद आप महाबली हनुमान जी को लाल पुष्प, सिंदूर, वस्त्र आदि अर्पित कीजिए।
  • मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा के दौरान श्रद्धा पूर्वक हनुमान प्रतिमा के समक्ष दीपक जलाएं और सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ कीजिए।
  • जो लोग मंगलवार का व्रत कर रहे हैं उनको इस बात का विशेष ध्यान देना होगा कि आप इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन कीजिए।
  • आप मंगलवार व्रत के दिन शाम के वक्त हनुमान जी को बेसन के लड्डू और खीर का भोग लगाएं, इसके बाद आप खुद नमक रहित भोजन का सेवन कीजिए।
  • अगर आप मंगलवार का व्रत करते हैं तो ऐसा माना जाता है कि इससे मांगलिक दोष से पीड़ित व्यक्तियों को लाभ मिलता है। मंगल ग्रह के दोष दूर हो जाते हैं।
  • मंगलवार का व्रत करने वाले व्यक्तियों को शनिदेव कभी भी परेशान नहीं करते हैं। यदि किसी व्यक्ति के ऊपर शनि की महादशा चल रही है या फिर कोई व्यक्ति शनि की साढ़ेसाती या ढैया से परेशान है तो मंगलवार का व्रत करना लाभकारी माना गया है। आपको इन सभी परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा।

उपरोक्त मंगलवार का व्रत करने वाले भक्तों के लिए कुछ जरूरी काम की बातें बताई गई हैं। अगर आप इन बातों को ध्यान में रखते हुए मंगलवार व्रत करते हैं तो इससे बजरंगबली का आशीर्वाद आपके ऊपर हमेशा बना रहेगा और जीवन में चल रही सभी परेशानियां दूर होंगी। शास्त्रों के अनुसार महाबली हनुमान जी सबसे शक्तिशाली देवता माने गए हैं। कलयुग में यह अपने भक्तों से सबसे शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। जो भक्त अपने सच्चे मन से इनका स्मरण करता है, उसकी सहायता के लिए यह जरूर आते हैं। आप मंगलवार व्रत करके शुभ फल की प्राप्ति कर सकते हैं।

The post भक्त करने जा रहे हैं मंगलवार व्रत तो जानिए ये 8 काम की बातें, हनुमान जी चिंताओं से करेंगे मुक्त appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.

]]>
https://astrodeeva.com/do-hanuman-ji-fast-every-crisis-will-be-over-pur/feed/ 0