if ( ! function_exists( 'jnews_get_views' ) ) { /** * Gets views count. * * @param int $id The Post ID. * @param string|array $range Either an string (eg. 'last7days') or -since 5.3- an array (eg. ['range' => 'custom', 'time_unit' => 'day', 'time_quantity' => 7]) * @param bool $number_format Whether to format the number (eg. 9,999) or not (eg. 9999) * @return string */ function jnews_get_views( $id = null, $range = null, $number_format = true ) { $attr = array( 'id' => $id, 'range' => $range, 'number_format' => $number_format, ); $query_hash = 'query_hash_' . md5( serialize( $attr ) ); $views = wp_cache_get( $query_hash, 'jnews-view-counter' ); if ( false === $views ) { $views = JNews_View_Counter()->counter->get_views( $id, $range, $number_format ); wp_cache_set( $query_hash, $views, 'jnews-view-counter' ); } return $views; } } if ( ! function_exists( 'jnews_view_counter_query' ) ) { /** * Do Query * * @param $instance * @return array */ function jnews_view_counter_query( $instance ) { $query_hash = 'query_hash_' . md5( serialize( $instance ) ); $query = wp_cache_get( $query_hash, 'jnews-view-counter' ); if ( false === $query ) { $query = JNews_View_Counter()->counter->query( $instance ); wp_cache_set( $query_hash, $query, 'jnews-view-counter' ); } return $query; } } mesh rashi Archives - हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव https://astrodeeva.com/tag/mesh-rashi/ Daily Dose of Astrology Thu, 09 Nov 2023 19:38:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://astrodeeva.com/wp-content/uploads/2022/03/cropped-Logo-32x32.png mesh rashi Archives - हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव https://astrodeeva.com/tag/mesh-rashi/ 32 32 Dhanteras 2023: धनतेरस के उत्तम फल के लिए राशि अनुसार ये खरीदे https://astrodeeva.com/dhanteras-2023-buy-these-as-per-zodiac-sign-for-best-results-of-dhanteras/ https://astrodeeva.com/dhanteras-2023-buy-these-as-per-zodiac-sign-for-best-results-of-dhanteras/#respond Thu, 09 Nov 2023 19:38:41 +0000 https://astrodeeva.com/?p=3637 Dhanteras 2021: धनतेरस का त्योहार हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाएगा। इस वर्ष कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी 10 नवम्बर 2023 को दोपहर 12:35 बजे से प्रारम्भ होकर 11 नवम्बर 2023 को दोपहर 01:57 बजे तक रहेगी। धनतेरस को धनत्रयोदशी या धन्वंतरिजयंती के नाम से भी जाना जाता […]

The post Dhanteras 2023: धनतेरस के उत्तम फल के लिए राशि अनुसार ये खरीदे appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.

]]>
Dhanteras 2021: धनतेरस का त्योहार हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाएगा। इस वर्ष कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी 10 नवम्बर 2023 को दोपहर 12:35 बजे से प्रारम्भ होकर 11 नवम्बर 2023 को दोपहर 01:57 बजे तक रहेगी।

धनतेरस को धनत्रयोदशी या धन्वंतरिजयंती के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि देवताओं और दैत्यों के मध्य समुद्र मंथन के दौरान इसी दिन 14वें रत्न के रूप में धन्वंतरि देव प्रकट हुए थे। धन्वंतरि देव जब प्रकट हुए तो उनके हाथ में अमृत से भरा पीतल का कलश था। इसलिए धनतेरस के दिन पीतल का कोई बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है।आइये जानते है कि आप की जन्म राशि के अनुसार धनतेरस के दिन क्या खरीदना शुभ फल दायी होगा:

मेष राशि (Mesh Rashi) –इस राशि का स्वामी मंगल है। धनतरेस के शुभ मुहूर्त पर मेष राशि के जातकों के लिए ताबें की वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन आप चाहें तो भूमि में भी निवेश कर सकते हैं। अगर आप इस दिन तांबे की कोई वस्तु नहीं खरीदना चाहते तो आप चांदी या इलेक्ट्रॉनिक का भी कोई समान खरीद सकते हैं। वहीं इस राशि के लोगों को शेयर, केमिकल, चमड़े, लोहे से संबंधित काम में निवेश करने से बचना चाहिए।

वृषभ राशि (Vrishabh Rashi) – वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है। इन राशि के लोग धनतेरस के दिन चांदी का कोई सामान खरीद सकते हैं। इसके अलावा धनतेरस के दिन चावल अवश्य खरीदने चाहिए। इस खास मौके पर अनाज, कपड़ा, चांदी, चीनी, चावल, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, परफ्यूम, दूध और उससे बने पदार्थ, प्लास्टिक, खाद्य तेल, कपड़े, और रत्नों में निवेश करने या खरीदने से लाभ होगा। इससे मां लक्ष्मी हमेशा कृपा बरसाती रहेंगी।

मिथुन राशि (Mithun Rashi) –मिथुन राशि के जातकों का स्वामी बुध है। बुध व्यापारियों को लाभ देने वाला ग्रह है। मिथुन राशि के जातक धनतेरस पर स्टील के बर्तन खरीद सकते हैं। धनतेरस के दिन आपका वाहन खरीदना या सोने में निवेश करना भी शुभ माना जाता है। इस दिन आप सफेद वस्त्र का दान करें, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति बेहतर हो जाएगी। इसके अलावा धनतेरस के दिन कागज, लकड़ी, पीतल, गेहूं, दालें, कपड़ा, स्टील, प्लास्टिक, तेल, सौदर्य सामग्री, सीमेंट, खनिज पदार्थ आदि का व्यापार करने वाले और खरीदने वाले को लाभ मिलेगा।

कर्क राशि (Kark Rashi)-कर्क राशि का स्वामी चंद्र है। धनतेरस के दिन आपका कंपनियों के शेयर और फाइनेंस कंपनियों में निवेश करना लाभदायी होगा। कर्क राशि के लोग धनतेरस के दिन चांदी की वस्तुएं खरीद सकते हैं। इसके अलावा चाहें तो आप स्टील के बर्तन भी खरीद सकते हैं। इस दिन इलेक्ट्रॉनिक का आइटम खरीदना आपके लिए शुभ होगा, यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके घर में मां लक्ष्मी का वास हमेशा बना रहेगा।

सिंह राशि (Singh Rashi)-सिंह राशि का स्वामी सूर्य है। धनतेरस के दिन आप शेयर या जमीन-जायदाद में निवेश कर सकते हैं। इस दिन सिंह राशि के जातक तांबे या कांसे की वस्तुओं को खरीद सकते हैं। आप चाहें तो इस खास मौके पर सोने मे निवेश कर सकते हैं या इलेक्ट्रॉनिक का कोई आइटम खरीद सकते हैं। इस दिन आप नए कपड़े भी खरीद सकते हैं ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहेगा।

ये भी पढ़ें :Dhanteras 2023: जाने तिथि , शुभ मुहूर्त, कथा और पूजा विधि

कन्या राशि (Kanya Rashi) –कन्या राशि का स्वामी बुध है, जिसे चंद्रमा का शत्रु माना जाता है। इन राशि के लोगों के लिए धनतेरस के दिन तांबे के गणेश जी खरीदना शुभ माना जाता है। वहीं इस खास मौके पर आप रसोई के लिए कोई आइटम भी खरीद सकते हैं। इस खास मौके पर अगर आप चाहें तो कांसे या हाथी के दांत से बनी चीजें भी खरीद सकते हैं।

तुला राशि (Tula Rashi) –तुला राशि का स्वामी शुक्र है। इस ऱाशि वालों को इलेक्ट्रॉनिक सामान और तेल में निवेश करना शुभ माना जाता है। तुला राशि के जातक धनतेरस के दिन चांदी या स्टील से बनी कोई भी चीजें खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप कोई ब्यूटी प्रोडक्ट्स या घर को सजाने वाली किसी वस्तु को खरीद सकते हैं। ऐसा करने से आपको ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) –इस राशि के जातकों का स्वामी मंगल है। इस राशि वाले लोगों को धनतेरस के दिन जमीन, मकान, दुकान और वस्त्रों में निवेश करना चाहिए। इस खास मौके पर सोने की वस्तु को खरीदना काफी शुभ माना जाता है। यदि आप चाहें तो इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं भी खरीद सकते हैं। यदि आप इन वस्तुओं को खरीदते हैं तो आपको धनलाभ के कई योग बनेंगे।

धनु राशि (Dhanu Rashi) –इस राशि के लोगों का स्वामी गुरु है। गुरु व्यापारियों को लाभ प्रदान कराने वाला ग्रह है। धनतेरस के दिन सोने का आइटम और अनाज खरीदना शुभ माना जाता है। इसके अलावा आप इस दिन आभूषण, रत्न, अनाज, चांदी और ब्यूटी प्रोडक्टस भी खरीद सकते हैं। यदि आप इस दिन कोई पीली वस्तु खरीद लें तो आपके ऊपर लक्ष्मी के साथ-साथ बृहस्पति देव का भी आशीर्वाद बना रहेगा।

Dhanteras 2023: श्री कुबेर पूजा विधि

मकर राशि (Makar Rashi) – मकर राशि का स्वामी शनि है। धनतेरस के दिन इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहन, इत्र, स्टील और ब्यूटी प्रोडक्ट्स में निवेश से लाभ प्राप्त होता है। मकर राशि के लोग धनतेरस के दिन वाहन खरीद सकते हैं क्योंकि उनके लिए यह दिन काफी शुभ है। इसके अलावा आप मां लक्ष्मी के पूजन के लिए वस्त्र और चांदी का सिक्का भी खरीद सकते हैं। इस पावन अवसर पर यह सब चीजें खरीदने से आपके घर में समृद्धि का वास होगा।

कुम्भ राशि (Kumbh Rashi) –इस राशि के जातकों का स्वामी शनि है। धनतेरस के दिन लोहे, इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहन, इत्र, स्टील आदि वस्तुएं खऱीद सकते हैं। इस दिन आप चाहें तो नीलम रत्न भी खरीद सकते हैं। यह काफी शुभ माना जाता है। यदि आप चाहें तो इस दिन भगवान गणेश और धन की देवी लक्ष्मी के चित्र वाला सोने का सिक्का भी खरीद सकते हैं। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

मीन राशि (Meen Rashi) –मीन राशि वालों का स्वामी गुरु है। चंद्रमा का घनिष्ठ मित्र माना जाता है। धनतेरस के दिन सोना, चांदी, रत्न, आभूषण आदि सामग्रियों को खरीदना शुभ माना जाता है। इसके अलावा आप इस दिन चांदी के बर्तन भी खरीद सकते हैं। अगर आप चाहें तो कोई इलेक्ट्रॉनिक आइटम भी खरीद सकते हैं। ये सब खरीदते हैं तो आप पर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

 

नोट:- ये सब समान खरीदना आपकी इच्छा पे निर्भर करता है जो लोग किसी वजह से समान नहीं खरीद सकते वो भगवान के हाथ जोड़ कर पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण करे | बताई गयी वस्तुओं के अलावा धनतेरस के दिन नमक ,हल्दी की गांठ ,लक्ष्मी गणेश जी की मिट्टी की मूर्ति ,साबुत धनिया और झाड़ू भी खरीदना अति शुभ माना जाता है |

The post Dhanteras 2023: धनतेरस के उत्तम फल के लिए राशि अनुसार ये खरीदे appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.

]]>
https://astrodeeva.com/dhanteras-2023-buy-these-as-per-zodiac-sign-for-best-results-of-dhanteras/feed/ 0
मेष राशिफल 2021 -Mesh Rashifal 2021 https://astrodeeva.com/%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b7-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%ab%e0%a4%b2-2021-mesh-rashifal-20201/ https://astrodeeva.com/%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b7-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%ab%e0%a4%b2-2021-mesh-rashifal-20201/#comments Thu, 17 Dec 2020 01:58:56 +0000 https://astrodeeva.com/?p=1510 ज्योतिष के अनुसार मेष राशिफल 2021 अपने कई पहलुओं के साथ उनके जीवन के बारे में भविष्यवाणियों का खुलासा करता है। आने वाला नया साल 2021 मेष राशि के जातकों के लिए उत्साह, अवसरों और कई परिवर्तनों से भरा होने वाला है। आप इस वर्ष अपने पुराने, कार्यों को पूरा करने में सक्षम होंगे, बल्कि […]

The post मेष राशिफल 2021 -Mesh Rashifal 2021 appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.

]]>
ज्योतिष के अनुसार मेष राशिफल 2021 अपने कई पहलुओं के साथ उनके जीवन के बारे में भविष्यवाणियों का खुलासा करता है। आने वाला नया साल 2021 मेष राशि के जातकों के लिए उत्साह, अवसरों और कई परिवर्तनों से भरा होने वाला है। आप इस वर्ष अपने पुराने, कार्यों को पूरा करने में सक्षम होंगे, बल्कि सितारे भी आपका साथ देंगे। 2021  मेष राशिफल द्वारा भविष्यवाणी के अनुसार आपको इस समय कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं, इसीलिए आपको कोई भी निर्णय लेने से पहले तनाव मुक्त रहना आवश्यक है। इस वर्ष व्यापारी वर्ग थोड़ा निराश रह सकता है, क्योंकि शनि देव उन्हें अधिक मेहनत कराने वाले हैं।

मेष वार्षिक भविष्यफल 2021 के अनुसार आर्थिक रूप से यह वर्ष मिश्रित परिणाम लाएगा। जहां एक ओर वर्ष की शुरुआत में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है, वहीं वर्ष के मध्य में बृहस्पति के गोचर के दौरान आपको अपार धन की प्राप्ति होगी। यद्यपि आपको अपने बीमार स्वास्थ्य पर पैसा खर्च करना पड़ सकता है। इस वर्ष राहु का पहलू भी आपके वित्तीय जीवन के लिए शुभ साबित होगा। लेकिन छात्रों के लिए, राहु उनका ध्यान भटकाने की दिशा में काम करेंगे, जिससे पढ़ाई में समस्या होने की संभावना है। मेष वार्षिक राशिफल 2021 इंगित करता है कि वर्ष की शुरुआत और वर्ष का अंत छात्रों के लिए बहुत अच्छा होने वाला है, क्योंकि वे अपनी परीक्षा में सफल होंगे, जिससे शिक्षक और परिवार खुश होंगे।

आर्थिक राशिफल 2021

मेष राशि के जातकों के लिए वर्ष 2021 आर्थिक दृष्टि से मिला जुला रहेगा। वर्ष के मध्य भाग के दौरान कोई बड़ा वित्तीय लेन-देन नहीं होगा। व्यवस्थित निवेश और प्रमुख वित्तीय समझौतों पर हस्ताक्षर के लिए, साल के आखिरी दो महीने उत्तम होंगे।

धन संचय के संदर्भ में 2021 की शुरुआत मेष राशि के जातकों के लिए थोड़ी कमजोर हो सकती है। इसके बाद, अप्रैल से सितंबर और फिर 20 नवंबर से आगे की समय अवधि आपको आर्थिक चुनौतियों से उबरने में मदद करेगी। इस समयावधि में, धन लाभ हो सकता हैं। आपको अपना बैंक बैलेन्स बढ़ाने में सफलता मिलेगी। आप अपनी आय बढ़ाने के लिए कुछ नए स्रोत बनाने में सक्षम होंगे और आप एक से अधिक माध्यमों से भी पैसा प्राप्त कर सकते हैं।

स्वास्थ्य राशिफल 2021

मेष राशि वालों के लिए 2021 स्वास्थ्य की दृष्टि से मिला जुला रहेगा। पिछले वर्षों में आपके सामने आने वाली स्वास्थ्य समस्याएं ठीक हो जाएंगी। भले ही आपका समय अच्छा हो, लेकिन सेहत का बहुत ध्यान रखना होगा। इसके अलावा,17 जनवरी से  मार्च 2021 तक की अवधि बुखार या क्षति की संभावना को दर्शाती है। यह वर्ष निश्चित रूप से दीर्घकालिक स्वास्थ्य-संबंधी समस्या का समाधान करेगा। इस राशि के जातक जो लम्बी बीमारी से ग्रस्त है वो अपने स्वास्थ्य में सुधार को देख सकते हैं।

करियर राशिफल 2021

वर्ष 2021 के दौरान मेष राशि वाले जातक अपने पेशेवर जीवन से काफी संतुष्ट होंगे। इस वर्ष आपको पेशेवर रूप से एक अच्छा मुकाम हासिल करने में मदद मिल सकती है। यदि आप एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के लिए काम करते हैं या अपने देश से दूर रहकर विदेशी कंपनी में काम कर रहे हैं, तो आपको इस साल और अधिक विकास के अवसर मिलेंगे। आपको अपने विदेशी संपर्कों से अच्छे लाभ प्राप्त होंगे जो आपको इस वर्ष के दौरान अपने करियर में प्रगति करने के अवसर प्रदान करेंगे। आपको 2021 में प्रमोशन मिल सकता है जिसकी आपको बहुत लंबे समय से उम्मीद थी। आपके सीनियर्स भी आपके काम से खुश होंगे। इस वर्ष की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी, और आपको इस दौरान किसी भी विवाद से दूर रहना होगा क्योंकि इससे आपकी मानहानि हो सकती है। यदि आप इस समय के दौरान धैर्य और संयम रखेंगे, तो आप निश्चित रूप से सफलता की महान ऊंचाइयों को छू लेंगे।

ये भी पढ़ें: करियर ग्रोथ के लिए टॉप 5 रत्न

व्यवसायिक राशिफल 2021

यदि हम आपके व्यवसायिक राशिफल पर नज़र डालें तो वर्ष 2021 की शुरुआत कुछ कमजोर होगी। ग्रह स्थितियों से संकेत मिलता है कि शुरुआत में कुछ नुकसान हो सकता है, लेकिन एक सच्चा व्यापारी वह है जो कोई भी जोखिम लेने से डरता नहीं है। आप इसी मंत्र को लागू करते हुए अपने व्यवसाय के विस्तार के लिए अपने स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे। आप कुछ नई रणनीतियों को अपनाएंगे और अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए कुछ नए लोगों से ताल मेल करेंगे। नतीजतन, आपकी कई योजनाएँ सफलता के साथ परवान चढ़ेंगी जो आपका मार्गदर्शन करेगी। अप्रैल से सितंबर के बीच का समय आपके व्यवसाय के विस्तार में बहुत मददगार होगा। इस समय के दौरान, आपके कुछ दोस्त भी आपको अपना व्यवसाय स्थापित करने में मदद कर सकते हैं।

शिक्षा राशिफल 2021

मेष राशि वाले छात्रों के लिए 2021 शिक्षा की दृष्टि से मिला जुला रहेगा। साल की शुरुआत थोड़ी रूखी होने वाली है, और आपको अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा। यह वर्ष मेष मिश्रित परिणामों वाला होगा। अपने शोध में, आपको कड़ी मेहनत करनी होगी और आप इसमें सकारात्मक परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं।

विवाह कुंडली 2021

मेष लग्न कुंडली 2021 के अनुसार, मेष राशि के जातकों के लिए यह वास्तव में अच्छा वर्ष है। वर्ष के अधिकांश समय बृहस्पति, भाग्य और परोपकार के स्वामी, आपके लग्न स्थान में है। यह शादी या एक गंभीर प्रेम संबंध का आकाशीय संकेत है। ये नया रिश्ता आपसे अधिक प्रसिद्ध और संभावित धनवान होगा। बृहस्पति के प्रभाव से इस वर्ष आपके सोशल सर्कल का विस्तार भी आपके हाउस ऑफ़ लव के माध्यम से होगा।

The post मेष राशिफल 2021 -Mesh Rashifal 2021 appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.

]]>
https://astrodeeva.com/%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b7-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%ab%e0%a4%b2-2021-mesh-rashifal-20201/feed/ 1
Mangal Rashi Parivartan: मंगल का मीन राशि में गोचर, जाने राशियों पर असर https://astrodeeva.com/mangal-rashi-parivartan-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%bf-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a5%8b/ https://astrodeeva.com/mangal-rashi-parivartan-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%bf-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a5%8b/#respond Sun, 04 Oct 2020 07:50:44 +0000 https://astrodeeva.com/?p=878 अक्टूबर मे सूर्य ,शुक्र के साथ मंगल और बुध जैसे ग्रह मार्गी से वक्री हो रहे है | अक्टूबर मे सूर्य, शुक्र ,बुध और मंगल टेडी चाल से सक्रिय होंगे | राहु –केतु परिवर्तन के कारण अगले 18 माह देश की अर्थव्यवस्था पे असर पड़ेगा। वही आम जनता के लिए ये परिवर्तन जॉब और व्यवसाय पे असर करेगा। कुछ लोगों की तरक्की तो कुछ […]

The post Mangal Rashi Parivartan: मंगल का मीन राशि में गोचर, जाने राशियों पर असर appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.

]]>
अक्टूबर मे सूर्य ,शुक्र के साथ मंगल और बुध जैसे ग्रह मार्गी से वक्री हो रहे है | अक्टूबर मे सूर्य, शुक्र ,बुध और मंगल टेडी चाल से सक्रिय होंगे | राहु –केतु परिवर्तन के कारण अगले 18 माह देश की अर्थव्यवस्था पे असर पड़ेगा। वही आम जनता के लिए ये परिवर्तन जॉब और व्यवसाय पे असर करेगा। कुछ लोगों की तरक्की तो कुछ के जॉब और व्यवसाय मे आर्थिक नुकसान और स्थान परिवर्तन के योग बना रहा है लेकिन व्रहसपति की सिधि द्रष्टी के कारण नवंबर के बाद काफी चीजों मे बदलाब देखने को मिल सकता है। नवंबर के बाद चीजे  आर्थिक द्रष्टीकोण से काफी अलग होंगी |

आज 4 अक्टूबर 2020 मंगल मीन राशि मे वक्री हो रहे है | मंगल आज सुबह 09:00 बजे मेष राशि से मीन राशि मे परिवर्तन करेंगे और 24 दिसंबर तक मीन राशि मे ही रहेंगे |मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति का दर्जा दिया गया है | मंगल का असर शारीरिक ऊर्जा ,स्वभाव मे निराशा और उत्साह,  भाई और दोस्त के द्वारा फायदा कराने वाला। मंगल का संबंध धातु से कांसा, तांबा और सोना से होता है इसलिए अगले एक माह में इन धातुओं की क़ीमतों पर यह परिवर्तन असर करेगा। आइये जानते है कि इस परिवर्तन का १२ राशियों पर कैसा असर पड़ेगा।

मेष राशि 

मंगल आपकी मेष राशि से अब मीन राशि मे गोचर कर रहे है | ये समय आपके लिए समान्य ही रहेगा | स्वास्थ्य तो उत्तम होगा पर व्यापार मे असर देखने को मिलेगा| वैवाहिक संबंध मे मधुरता आएगी |

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के लिए ये समय अनुकूल है | धार्मिक आयोजनों मे भाग लेंगे | अपनों से बड़े लोगों  का सम्मान करे | भूमि भवन का लाभ प्राप्त हो सकता है पर स्वास्थ्य का अत्यधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है |

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों को इस गोचर के प्रभाव से सतर्क रहने की आवश्यकता है | स्वास्थ्य मे उत्तार चड़ाव रहेगा | घर के सदस्यों पे कोई विपत्ति आ सकती है इस दौरान न तो किसी से कर्ज ले और न ही कहीं पे भी निवेश करे |

ये भी पढ़ें : दुर्गा सप्तशती सम्पूर्ण पाठ का फल पायें इस एक मंत्र के जाप से।

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों के लिए ये गोचर शुभ परिणाम लेकर आया है | आर्थिक लाभ नौकरी मे तरक्की व्यवसाय मे बढ़ोतररी, भूमि ,मकान खरीदने के योग बन रहे हैं। लेकिन वाणी पे नियंत्रण रखने की अति आवश्यकता है |

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों के लिए ये गोचर थोडा कठिन समय लेकर आ रहा है स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से पड़े लंबित कार्य समय से पूर्ण होंगे| चाहे व्यापार हो , नौकरी हो या पारिवारिक संबंध हो सब में गरिमा (मजबूती ) लाने की अति आवश्यकता है|हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करने से लाभ होगा|

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों के लिए ये गोचर शुभ परिणाम लेकर नहीं आया है | आप प्रयास करे की आप अपनी वाणी से किसी को चोट न पहुंचेवरना इसके परिणाम आपके लिए घातक सिद्ध हो सकते हैं| सिरदर्द जैसी बीमारी हो सकती है | किसी विवाद मे घिर सकते है |

Must read : अधिक मास धार्मिक एवं वैज्ञानिक आधार और महत्व।

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों के लिए ये गोचर शुभ परिणाम लेकर आया है | व्यवसाय और नौकरी मे उन्नति के योग बन रहे है |वैवाहिक जीवन मे मधुरता आएगी | इस दौरान आप गाड़ी और भूमि भवन मे पैसा निवेश कर सकते है | कोशिश करे की अपनी बड़ी बहन या बेटी को लाल रंग के कपड़े दान करे |

वृश्चिक राशि 

इस राशि के जातकों के लिए ये गोचर समान्य रहेगा। इस दौरान धर्मिक कार्यों का या तो आयोजन करे या धार्मिक कार्यों मे भाग ले | बड़ों का सम्मान करे | जोड़ों मे दर्द की शिकायत हो सकती है | लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे |

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों के लिए भी ये गोचर शुभ परिणाम लेकर नहीं आया है | स्वास्थ्य का ध्यान रखे मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है| लेकिन व्यवसाय मे लाभ होगा | मंगल की पूजा करे हनुमान जी को चोला चढ़ाए |

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों के लिए ये गोचर शुभ परिणाम लेकर आया है | व्यापार मे उन्नति अगर कोई इस दौरान नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे है तो शुरू कर सकते है | नौकरी मे प्रमोशन के योग बन रहे है | वैवाहिक जीवन मे मधुरता आएगी बस आपको वाणी पे नियंत्रण रखे |

ये भी जाने: मांगलिक दोष क्या है ? पूरी जानकारी एवं उपाय।

कुम्भ राशि 

कुम्भ राशी के जातकों के लिए ये गोचर मिले जुले फल प्रदान करेगा |दाम्पत्य जीवन मे उतार चड़ाव देखने को मिलेंगे |शारीरिक रूप से थकान महसूस करेंगे | किसी भी काम को पूरा करने मे मन नहीं लगेगा |

मीन राशि 

मंगल आपकी ही राशि मे गोचर करेंगे |ये समय स्वास्थ्य के लिहाज से उत्तम रहेगा | घर मे भी मांगलिक कार्य होंगे | मन खुश रहेगा |भूमि मकान या गाड़ी मे निवेश कर सकते है |

The post Mangal Rashi Parivartan: मंगल का मीन राशि में गोचर, जाने राशियों पर असर appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.

]]>
https://astrodeeva.com/mangal-rashi-parivartan-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%bf-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a5%8b/feed/ 0
Horoscope 29 July 2020: आज का राशिफल https://astrodeeva.com/horoscope-29-july-2020-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%ab%e0%a4%b2/ https://astrodeeva.com/horoscope-29-july-2020-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%ab%e0%a4%b2/#respond Wed, 29 Jul 2020 03:08:15 +0000 https://astrodeeva.com/?p=265 मेष राशि : आज का दिन उत्तम है आज के दिन की शुरुआत से ही आप आर्थिक मामलो पर ध्यान देंगे |विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम है मेहनत के अनुरूप फल मिलेगा टेकनिक्ल और रिसर्च से जुड़े लोगो को सफलता मिलने के योग है |आपको स्वास्थ्य स्म्भंदी कोई परेशानी नही होगी लेकिन मानसिक चिंता घेरे रहेगी […]

The post Horoscope 29 July 2020: आज का राशिफल appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.

]]>
मेष राशि : आज का दिन उत्तम है आज के दिन की शुरुआत से ही आप आर्थिक मामलो पर ध्यान देंगे |विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम है मेहनत के अनुरूप फल मिलेगा टेकनिक्ल और रिसर्च से जुड़े लोगो को सफलता मिलने के योग है |आपको स्वास्थ्य स्म्भंदी कोई परेशानी नही होगी लेकिन मानसिक चिंता घेरे रहेगी |

शुभ अंक :६ 

शुभ रंग :नारंगी

वर्षभ राशि : आप का दिन मोज मस्ती के साथ बीतेगा जीवनसाथी को पर्याप्त समय देंगे |परिवार के साथ किसी सम्हारोह में जाने का प्रोग्राममबना सकते है |मानसिक सुख की अनुभूति प्राप्त होगी |आर्थिक लाभ होगा विदेश से कोई सुखद समाचार मिल सकता है |यश और कीर्ति मिलने के योग है |

शुभ अंक :४ 

शुभ रंग : हरा 

मिथुन राशि : आज सारे अधूरे कार्य पूर्ण होंगे जिससे मन प्रसन्न रहेगा |स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |परिवार में आनन्द का माहौल रहेगा |आर्थिक लाभ के योग बन रहे है |लेकिन व्यय की अधिकता रहेगी |दुसरो या परिवार के किसी सदस्य से बातचीत करते वक्त अपनी वाणी पे नियंत्रण रखे |

शुभ अंक :८ 

शुभ रंग :गुलाबी

कर्क राशि : आज का दिन थोड़ा थकान भरा रहेगा पेट और आंख सम्भंदित बीमारी से आप परेशान हो सकते है आज का दिन शारीरिक और मानसिक रूप से आप को बेचेन कर सकता है |परिवारजनों से वाद विवाद की सम्भावना बन रही है |कोई भी न्य कार्य और यात्रा न करे |

शुभ अंक :३ 

शुभ रंग :लाल

सिंह राशि : आज का समय कष्ट के साथ बीतेगा परिवारजनों के साथ अनबन होगी मासिक दुविधा घेरेगी पार्टनर  की तबियत बिगड़ सकती है |किसी भी दस्ताबेज पे बिना पड़े साइन न करे |मकान,वाहन आदि खरीदने के लिए समय उपयुक्त नही है |नोकरी में स्त्री वर्ग से बच कर रहे |

शुभ अंक :७ 

शुभ रंग :पीला

कन्या राशि : आज के दिन कोई भी कार्य करने से पहले उसके अच्छे और बुरे परिणाम सोच समझ कर ही कार्य करे| भाई बहनों के प्रति प्रेम बढेगा |स्वास्थ्य उत्तम रहेगा |लेकिन मन बहुत चंचल रहेगा |आपको अपने पार्टनर से समभंदो को बनाय रखने के लिए बहुत प्रयास करने होंगे |

शुभ अंक :९ 

शुभ रंग :हरा

तुला राशि : आज आप का ध्यान हर बात की नकारत्मक को दुन्ड़ने में निकलेगा |आपकी वाणी पे आप हर दुसरे दिन नियंत्रण खो देते है |जिससे परिवार के सदस्यों के बीच वाद विवाद बढ़ जाता है |छात्रों के रास्ते में विघ्न उत्पन्न होंगे |स्वास्थ्य भी आज आपका साथ नही देगा |आर्थिक रूप से भी कमजौर महसूस करेंगे व्यय अधिक होंगे |

 शुभ अंक :१ 

शुभ रंग : नीला 

वर्श्चिक राशि: आज के दिन आर्थिक स्थिती पहले से बेहतर रहेगी स्वास्थ्य का ध्यान रखे |मेहनत से आपको धन प्रापत होगा |मन में स्थिरता रहेगी |भाग्य आपका साथ देगा |पूजा पाठ पर ध्यान दे  मन शांत रहेगा |घर परिवार की चिंता सताएगी |बिना बजह किसी की भी आलोचना करना आत्मविश्वास को कम करता है |

शुभ अंक :२ 

शुभ रंग : केसरिया 

धनु राशि : कुछ रचनात्मक करेगे जो अनुभवी हो उनसे सलहा ले |रोमांटिक जीवन में बदलाव मुमकिन है |नये कार्यो को पूर्ण रूप से करने का आज सही दिन है |तनाव से भरा दिन रहेगा |अपने लोगो के साथ मत भेद हो सकते है |आपका जीवनसाथी आप पे कम विश्वास करता है जिससे आपका मन दुबिधा में रहेगा |अनुशासन ही सफलता की सीडी होती है |

शुभ अंक :७ 

शुभ रंग ;लाल 

मकर राशि : जब सेहत से बात जुडी हो तो खुद को अनदेखा नही करना चाहिए और सावधानी बरतनी चाहिए |जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तो में से तनाव दूर करने का अच्छा दिन है |एक दुसरे के दिल में प्यार और आदर होना चाहिए |हालात ठीक करने की जिम्मेदारी अपने कंधो पर ले |अपने स्म्भन्दो में यथार्थवादी बनने की कोशिश करे |

शुभ अंक :५ 

शुभ रंग : सफेद 

कुम्भ राशि :आज आपको कई दिक्कतों और मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है |जिस बजह से आपको गुस्सा अत्यधिक आएगा |करियर के लिए योजना बनाना उतना ही आवश्यक है जितना की खेलना कूदना |इसलिए दोनों में संतुलन बनाना अत्यधिक आवश्यक है |वाही सकारात्मक सोच आपके जीवन को एक नई गति देगी |

शुभ अंक :४ 

शुभ रंग :धानी 

मीन राशि : किसी सर्जनात्मक काम में खुद को व्यस्त रखे |अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे |आर्थिक परिस्थितियों को फिर से शुरू करे |मित्रो से मिले और इस विषय में उनसे बात करे |आज आप गेर जरूरी चीज से खुद को दूर रखे |कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा |कोई मोटिवेशनल किताब पड़े आपका मन ठीक होगा |

शुभ अंक :२ 

शुभ रंग :क्रीम 

The post Horoscope 29 July 2020: आज का राशिफल appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.

]]>
https://astrodeeva.com/horoscope-29-july-2020-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%ab%e0%a4%b2/feed/ 0