if ( ! function_exists( 'jnews_get_views' ) ) { /** * Gets views count. * * @param int $id The Post ID. * @param string|array $range Either an string (eg. 'last7days') or -since 5.3- an array (eg. ['range' => 'custom', 'time_unit' => 'day', 'time_quantity' => 7]) * @param bool $number_format Whether to format the number (eg. 9,999) or not (eg. 9999) * @return string */ function jnews_get_views( $id = null, $range = null, $number_format = true ) { $attr = array( 'id' => $id, 'range' => $range, 'number_format' => $number_format, ); $query_hash = 'query_hash_' . md5( serialize( $attr ) ); $views = wp_cache_get( $query_hash, 'jnews-view-counter' ); if ( false === $views ) { $views = JNews_View_Counter()->counter->get_views( $id, $range, $number_format ); wp_cache_set( $query_hash, $views, 'jnews-view-counter' ); } return $views; } } if ( ! function_exists( 'jnews_view_counter_query' ) ) { /** * Do Query * * @param $instance * @return array */ function jnews_view_counter_query( $instance ) { $query_hash = 'query_hash_' . md5( serialize( $instance ) ); $query = wp_cache_get( $query_hash, 'jnews-view-counter' ); if ( false === $query ) { $query = JNews_View_Counter()->counter->query( $instance ); wp_cache_set( $query_hash, $query, 'jnews-view-counter' ); } return $query; } } Rahu ketu Rashi parivartan Archives - हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव https://astrodeeva.com/tag/rahu-ketu-rashi-parivartan/ Daily Dose of Astrology Wed, 23 Sep 2020 08:47:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://astrodeeva.com/wp-content/uploads/2022/03/cropped-Logo-32x32.png Rahu ketu Rashi parivartan Archives - हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव https://astrodeeva.com/tag/rahu-ketu-rashi-parivartan/ 32 32 Rahu ketu Rashi parivartan 2020: 23 सितंबर से राहु-केतु बदल रहे हैं राशि, जानिए किस राशि पर कैसा प्रभाव https://astrodeeva.com/rahu-ketu-rashi-parivartan-2020-23-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a5%81-%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a5%81-%e0%a4%ac/ https://astrodeeva.com/rahu-ketu-rashi-parivartan-2020-23-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a5%81-%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a5%81-%e0%a4%ac/#comments Wed, 23 Sep 2020 08:46:53 +0000 https://astrodeeva.com/?p=824 राहु और केतु को ज्योतिष शास्त्र मे शुभ ग्रह नहीं माना  जाता है इन्हे छाया ग्रह की संज्ञा दी गई है | एक राशि में 18 महीने भ्रमण करने वाले राहु और केतु आज 23 सितंबर 2020 बुधवार को अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। राहु और केतु दोनों ग्रह विपरीत दिशा में गोचर करते हैं | 23 सितंबर को राहु वृषभ […]

The post Rahu ketu Rashi parivartan 2020: 23 सितंबर से राहु-केतु बदल रहे हैं राशि, जानिए किस राशि पर कैसा प्रभाव appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.

]]>
राहु और केतु को ज्योतिष शास्त्र मे शुभ ग्रह नहीं माना  जाता है इन्हे छाया ग्रह की संज्ञा दी गई है | एक राशि में 18 महीने भ्रमण करने वाले राहु और केतु आज 23 सितंबर 2020 बुधवार को अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। राहु और केतु दोनों ग्रह विपरीत दिशा में गोचर करते हैं | 23 सितंबर को राहु वृषभ राशि में तो केतु वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं। कहते है की शनि और उनकी छाया के रूप मे राहु  और केतु  अगर देने पे आ जाए तो रंक को राजा बना देते है और छिनने पे आ जाए तो  राजा को रंक बना देते है | इनका राशि परिवर्तन कई राशियों के लिए सुखद समाचार  लेकर आएगा तो कई  लोगों की परेशानियों को बढ़ाएगा | जाने जन्म राशियों के अनुसार राहु और केतु के परिवर्तन का असर |

राहु ग्रह 23 सितंबर को सुबह 05:30 बजे मिथुन राशि से वर्षभ राशि मे परिवर्तन करेंगे और 12 अप्रैल 2022 तक यहाँ रहेंगे। राहु वृषभ राशि में उच्च का होता है, इसलिए यहां यह दोगुने प्रभाव देगा। अर्थात् यदि किसी राशि के लिए यह शुभ है तो उसे दोगुना शुभ फल देगा और यदि किसी के लिए विपरीत है तो उसके जीवन में दोगुनी परेशानियां आ सकती हैं ।

केतु 23 सितंबर 2020 को सुबह 08:00 बजे से धनु राशि से वृश्चिक राशि मे परिवर्तन करेंगे और और 12 अप्रैल 2020 सुबह 08:30 बजे तक रहेंगे | राहु और केतु के गोचर से राशियों मे ही नहीं अपितु  राज्य और प्रशासन पर भी  असर देखने को मिलेगा | व्यापार मे नवंबर के बाद धीरे धीरे प्रगति होगी लेकिन मन से सभी को अंहकार को दूर करना होगा  | 

मेष राशि 

राहु और केतु का परिवर्तन मानसिक उलझन बढ़ाएगा | रोग भी बड़ाएगा | नॉकरी पेशा वर्ग और व्यापारियों के जीवन मे मई तक कई  तरह के उत्तार चढ़ाव देखने को मिलेंगे । पैसे के निवेश को सोच समझ कर करने की जरूरत है | मेहनत करे तभी परिणाम आपके साथ होंगे |गुस्सा न करे नहीं तो जीवन मे कलह उत्पन्न करेगा | 

उपाय –गले मे चाँदी धारण करें और गुड और आटा दान करें है |

वृषभ राशि 

राहु और केतु का परिवर्तन स्वास्थ्य के प्रति खास तौर से पेट के रोग बढ़ाएगा | ख़र्चों को बड़ाएगा | किसी को पैसा उधार न दे | क्रोध बिल्कुल न करे, वाणी खराब रहेगी घर मे कलह उत्पन्न हो सकती है | काम मे अरुचि उत्पन्न करेगा | लेकिन अगर आप प्रोपेशनल रूप से अपने काम को करते रहेंगे तो आप को आगे चलकर उच्च कोटी परिणाम भी हासिल होंगे | 

उपाय – चंदन का तिलक मस्तक पे लगा कर जाए या जेब मे चंदन की लकड़ी रखे | वाणी पे नियंत्रण रखे ,मत से मधुर संभनद बना कर रखे |

मिथुन राशि 

राहु और केतु का परिवर्तन के कारण अगले 18 महीने बहुत ध्यान से चलने की आवश्यकता है |  जल्दवाजी मे कोई कार्य प्रारंभ न करे | बहुत सोच समझकर पैसा लगाए तो धन लाभ भी कराएगा | यात्रा भी बहुत कराएगा | भागदौड़ भी बहुत कराएगा अगर आप काम के सिलसिले मे भागदौड़ करेंगे तो सफलता भी दिलाएगा | 

उपाय – चाँदी के गिलास मे रात को पानी भर कर रख कर सोये और सुबह उठकर उसे पी ले और कोई भी आपके घर आए तो उसके साथ बहुत सम्मान से उसका आदर करे और उसे जल पीने के लिए दे | 

ये भी पढ़ें : एक मंत्र जो देता है सम्पूर्ण भागवत पाठ का फल !

कर्क राशि 

राहु और केतु का परिवर्तन लाभदायक सिद्ध होगा | आप मे आत्मविश्वास बड़ाएगा | आपके संबंध सुधरेगे यदपि रिश्तों मे परेशानीयां आएंगी लेकिन परेशानियों से आप निपटते चले जाएंगे।  धैर्य के साथ आप परेशानियों को दरकिनार करते चले जाएंगे | व्यापार मे लाभ नॉकरी मे प्रमोशन मिल सकता है | राजनीति मे जो लोग है उन्हे कोई पद प्राप्त हो सकता है | लेकिन फरवरी से जून का समय बहुत सोच समझ कर निकालना होगा और उसमे भी मई जून में अधिक संभल कर चलना होगा | 

उपाय -चांदी धारण करे  जो भी काम हाथ मे ले उसे इस दौरान अधूरा न छोड़े और न ही कल पर टाले |

सिंह राशि  

सिंह राशि वालों के लिए राहु केतु का परिवर्तन लाभदायक सिद्ध होगा | सामाजिक राजनैतिक लाभ प्राप्त हो सकते है |उन्नति हो सकती है आर्थिक स्थिति जनवरी के बाद से सुधरती नजर आ रही है लेकिन आपको बहुत संभलकर चलना है क्योंकि इस दौरान आपके शत्रु आपको परेशान कर सकते है जनवरी तक विवेक से काम ले विवेक न खोए आपकी सबसे बड़ी कमजोरी मुहँ फट होना है मेहनत करे विवेक का और धैर्य का साथ न छोड़े | 

उपाय – शराब और माँस या नशा नहीं करना और घर के किसी कोने मे चांदी दबा दे |

कन्या राशि 

राहु केतु का परिवर्तन इस राशि के जातकों को अचानक लाभ प्रदान करेगा , सफलता मिलेगी। व्यापारियों, राजनैतिक लोगों और इस राशि के जो लोंग किसी कंपटीशन की तैयारी मे लगे है उन्हे इसका लाभ प्राप्त होगा | इसलिए आप खूब मेहनत करें| 

उपाय: अपने भाई –बहनों का ध्यान रखना है और कुत्तों की देख–भाल करनी है |

तुला राशि 

इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरुरत है। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले बड़ों की राय पक्का ले। अगले 18 महीने नौकरी, व्यपार, घर गृहस्ती, मकान के लिए ठीक हैं। 

उपाय: हर शनिवार नारियल का दान जरुर करें और किसी बर्तन में चाँदी डाल कर उस का जल पियें। अगर ज़्यादा परेशानी आ रही हो तो गंगा जल का दान करने से लाभ होगा। 

वृश्चिक राशि 

राहु केतु का यह राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए अनुकूल है पर कठिन परिश्रम करना होगा तब ही अनुकूल फल प्राप्त होगा। शत्रुओं से सावधान रहना होगा , कोई अपना धोखा दे सकता है पर कोई मित्र आप की मदद करेगा। इस राशि के जातकों के व्यापार में बढ़ोतरी होगी। नयी नौकरी मिलने का योग है। राहु केतु का यह परिवर्तन आप की गृहस्ती में थोड़ी अड़चन ला सकता है तो वाणी में मधुरता और परिवार में सामंजस्य बना कर चलें।

उपाय: लोगों को नारियल पानी पिलायें और अपना कार्य ईमानदारी से करें। 

जरूर पढ़ें : Shardiya Navaratri 2020: नवरात्रि, जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों के लिए यह राशि परिवर्तन उत्तम फल देने वाला है। इस राशि के जातक जो वक्ता है या ऐसे कार्य से जुड़े है जिसमें बुद्धि का अधिक प्रयोग होता है उन को आगे बढ़ने में यह परिवर्तन मददगार साबित होगा, परंतु आलस्य को हावी ना होने दें। नये मित्र बनेंगे जो आप को लाभ प्रदान करेंगे। विदेश जाने का अवसर भी मिल सकता है। इस राशि के विद्यार्थियों को कड़ा परिश्रम करना होगा ख़ासकर इंटर्व्यू में सोच समझ कर बोलें वर्ना नुकसान हो सकता है।

उपाय: केसर का तिलक प्रतिदिन लगायें और पीले रंग की धातु जैसा सोना या पीले रंग का धागा धारण करें।

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों के लिए यह राशि परिवर्तन उत्तम फल देने वाला है लेकिन चोरी ठगी होने की सम्भावना है तो सतर्क रहने की जरुरत है। मार्च 2021 के बाद समय सकारात्मक होगा, धन सम्बन्धी कार्य बनते दिख रहे है। वाहन सुख मिलने के योग भी बनेंगे, परंतु वाहन ध्यान से चलायें वर्ना दुर्घटना भी हो सकती है। बड़े बुजुर्गों का ध्यान रखें ताकि उन का आशीर्वाद आप के कार्यों को सफल होने में मदद करे।

उपाय: मंगलवार को मजदुर को भोजन करायें और पीले रंग की टोपी पहने।

कुम्भ राशि 

राहु केतु का यह राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए प्रतिकूल रहने वाला है। कार्यों में अस्थिरता दिखायी दे रही है और बनते काम बिगड़ते हुए दिख रहे है। अगले 20 महीने धैर्य रखें और कार्य को बीच में ना छोड़ें वरना परेशानियाँ बढ़ सकती हैं। 

उपाय: मंगलवार और शनिवार के दिन जरुरतमंद को दान जरुर करें। अगर परेशानी हो रही है तो लोहे की अंगूठी दाहिने हाथ की माध्यम अंगुली में शनिवार को धारण करें, लाभ होगा।

मीन राशि 

इस राशि के जातकों को अगले 18 महीने अपनी वाणी पर ध्यान रखने की जरुरत है आप जितना मधुर और आदर से बोलेंगे उतना ही आप के भाग्य में वृद्धि होगी। आप को कड़ी मेहनत से नहीं घबराना चहिये आप जितनी भागदौड़ या मेहनत करेंगे आप के तरक्की की उतनी ही संभावना बनेगी। अपने बड़े बुजुर्गों से, मित्रों से व परिवार जनो से अच्छे संबंध बना कर रखें उन की सलाह आप को सकारात्मक फल प्राप्त करने में मददगार हो सकती है।

उपाय: मंगलवार और शनिवार के दिन किचन में बैठ कर भोजन करें। गुस्सा और जिद्दीपन पूर्ण रूप से त्याग दें और नियमित सौंफ का सेवन करें।

The post Rahu ketu Rashi parivartan 2020: 23 सितंबर से राहु-केतु बदल रहे हैं राशि, जानिए किस राशि पर कैसा प्रभाव appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.

]]>
https://astrodeeva.com/rahu-ketu-rashi-parivartan-2020-23-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a5%81-%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a5%81-%e0%a4%ac/feed/ 2