if ( ! function_exists( 'jnews_get_views' ) ) {
/**
* Gets views count.
*
* @param int $id The Post ID.
* @param string|array $range Either an string (eg. 'last7days') or -since 5.3- an array (eg. ['range' => 'custom', 'time_unit' => 'day', 'time_quantity' => 7])
* @param bool $number_format Whether to format the number (eg. 9,999) or not (eg. 9999)
* @return string
*/
function jnews_get_views( $id = null, $range = null, $number_format = true ) {
$attr = array(
'id' => $id,
'range' => $range,
'number_format' => $number_format,
);
$query_hash = 'query_hash_' . md5( serialize( $attr ) );
$views = wp_cache_get( $query_hash, 'jnews-view-counter' );
if ( false === $views ) {
$views = JNews_View_Counter()->counter->get_views( $id, $range, $number_format );
wp_cache_set( $query_hash, $views, 'jnews-view-counter' );
}
return $views;
}
}
if ( ! function_exists( 'jnews_view_counter_query' ) ) {
/**
* Do Query
*
* @param $instance
* @return array
*/
function jnews_view_counter_query( $instance ) {
$query_hash = 'query_hash_' . md5( serialize( $instance ) );
$query = wp_cache_get( $query_hash, 'jnews-view-counter' );
if ( false === $query ) {
$query = JNews_View_Counter()->counter->query( $instance );
wp_cache_set( $query_hash, $query, 'jnews-view-counter' );
}
return $query;
}
}
The post Aaj Ka Rashifal 30 जनवरी 2024: जाने मेष से लेकर सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.
]]>
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छी चीजों के लिए रहने वाला है।यह कह सकते हैं की कोशिश करें और अपना ध्यान रखें। आज शाम के समय आप की किसी से बहस हो सकती है तो शब्दों का चयन बहुत ही सोच समझकर करें। आपके हेल्थ की बात करें तो आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आज आप रुटीन चेकअप लेने के बारे में या फिर आप हेल्थ में कोई अच्छा चेंज करने के बारे में सोच सकते हैं।
लकी कलर : रेड
लकी नंबर : 1
नाम अक्षर – ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

वृषभ राशि वालों के लिए आज ताल-मेल बिठाए रखना ज़रूरी है। हर जगह आज के दिन आपके काम की तारीफ होगी और आपके निर्णय आपको लोगों की नजर में पहचान दिलाएंगे। सेहत का ख्याल रखने की ज़रूरत है। आज के दिन आपको बॉडी के मिड पार्ट में थोड़ी दिक्कतें आ सकती है। महिलाओं को विशेष तौर पर सावधानी रखने की ज़रूरत है। आज इस राशि वाले जातक कोशिश करें कि निर्धन बच्चों को कुछ खाने की चीज दे तो लाभ होगा।
लकी कलर : रेड
लकी नंबर : 2
नाम अक्षर – का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा

मिथुन राशि वाले आज के दिन जल्दबाजी में काम करने से परहेज़ करें अन्यथा गड़बड़ हो सकती है। तो कोशिश करें कि जल्दबाजी में कोई भी काम मत कीजिएगा। पार्टनर के साथ या परिवार के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। कोई बाहर का काम आज आप अपने सिर पर लेंगे पर वह आप का काम नहीं बल्कि और किसी के इंसान का काम आप खुद के सिर पर ले सकते हैं, जिसकी वजह से आप पीरी काम का दबाव थोड़ा ज्यादा देखने को मिल सकता है। आज के दिन आप अपने आप में बहुत सारे अच्छे चेंज भी करने की सोच सकते हैं। उपाय- दिन को अच्छा बनाना चाहते हैं तो आज कोशिश करें बंदरों को गुड चना खिलायें।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 3
नाम अक्षर – ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सेहत उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए। माता-पिता के साथ आज किसी आवश्यक चीज पर विचारों विमर्श हो सकता है। आज आप धार्मिक क्रियाकलापों में आप लिप्त रहेंगे। आज के दिन किसी दूर के रिश्तेदार से अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। तो आज के दिन श्री राम नाम का जप करें।
लकी कलर : सफ़ेद
लकी नंबर : 4
नाम अक्षर – मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

सिंह वालो को आज अपने क्रोध पर क़ाबू रखना होगा अन्यथा आप अपने काम या पर्सनल लाइफ हर जगह परेशानियां खुद खड़ी कर लेंगे।आज के दिन कोई फंक्शन अटेंड करने के लिए जा सकते हैं। आज आपके कीमती सामान के खोने या चोरी होने की संभावना है तो अत्यधिक ध्यान दीजिए। आज के दिन ओम हनुमते नमः का जाप करने से लाभ होगा।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 4
इस लेख में प्रदान की गई जानकारी की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं है। यह सूचना विभिन्न स्रोतों, जैसे कि ज्योतिष, पंचांग, प्रवचन, धार्मिक मान्यताएं, और धर्मग्रंथों से संकलित कर यहाँ प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य केवल सूचना प्रदान करना है, और पाठक या उपयोगकर्ता से अपील है कि वे इसे सिर्फ सूचना के रूप में ही समझें और उपयोग करें।
The post Aaj Ka Rashifal 30 जनवरी 2024: जाने मेष से लेकर सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.
]]>The post Rahu Mahadasha: राहु की महादशा कितने वर्ष की होती है? इसके फल और अचूक उपाय appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.
]]>राहु की महादशा 18 वर्ष की होती है। वहीं राहु में राहु की अंतर्दशा का काल 2 वर्ष 8 माह और 12 दिन का होता है।
प्रभाव: राहु की महादशा में राहु की अंतर्दशा अत्यंत ही पीड़ादायक होती है। इसमें जातक को जीवन में बहुत सी बाधाओं और बदनामी का सामना करना पड़ता है। इस दौरान जातक को विष से खतरा बना रहता है।
उपाय: इससे बचने के लिए जातक को रविवार के दिन भगवान भैरव के मंदिर में मदिरा चढ़ाना चाहिए और तेल का दीपक जलाना चाहिए, लेकिन भूलकर भी भैरव देवता को चढ़ाई गई शराब को प्रसाद मानकर आप पीने की कोशिश न करें।
अवधि: राहु की महादशा में बृहस्पति की अंतर्दशा की यह अवधि 2 वर्ष 4 माह और 24 दिन की होती है।
प्रभाव: राहु और देवगुरु बृहस्पति का यह संयोग सुखदायी होता है। इस दौरान जातक की सेहत और विचार दोनों ही उत्तम होते हैं। उसका धार्मिक कार्यों में खूब मन लगता है।
उपाय: इस दौरान जातक को किसी किसी दिव्यांग छात्र की पढ़ाई या इलाज में मदद करनी चाहिए।
अवधि: राहु में शनि की अंतरदशा 2 वर्ष 10 माह और 6 दिन की होती है।
प्रभाव: इस दौरान जातक के परिवार में कलह की स्थिति बनती है। नौकरी में या घर के नौकर से समस्याएं होती हैं। अचानक चोट या दुर्घटना के दुर्योग, कुसंगति आदि की आशंका होती है।
उपाय: इससे बचने के लिए जातक को प्रतिदिन भगवान शिव का शमी की पत्तियों से पूजन और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए।
अवधि: राहु की महादशा में बुध की अंतर्दशा की अवधि 2 वर्ष 3 माह और 6 दिन की होती है।
प्रभाव: इस दौरान जातक को धन और पुत्र की प्राप्ति के योग बनते हैं। साथ ही साथ व्यापार का विस्तार और मान, सम्मान यश और सुखों में वृद्धि होती है।
उपाय: इस दौरान जातक को गणपति की साधना आराधना करनी चाहिए और पक्षियों को हरी मूंग खिलाएं।
ये भी पढ़ें – राहु काल क्या होता हैं? इसमें कोई भी शुभ कार्य करना क्यों वर्जित है।
अवधि: राहु की महादशा में शुक्र की अंतर्दशा दशा पूरे 3 साल चलती है।
प्रभाव: इस दौरान जातक को दाम्पत्य सुख, वाहन और भूमि सुख की प्राप्ति होती है।
उपाय: इस अवधि में शुभ फल की प्राप्ति के लिए सांड को गुड़ या घास खिलाना चाहिए।
अवधि: राहु की महादशा में सूर्य की अंतर्दशा 10 माह 24 दिन की होती है।
प्रभाव: इस दौरान जातक को शत्रुओं से संकट, शस्त्र से घात, अग्नि और विष से हानि, आंखों में रोग, राज्य या शासन से भय, परिवार में कलह आदि का खतरा रहता है।
उपाय: इससे बचने के लिए व्यक्ति को प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए।
अवधि: राहु में चंद्र की अंतर्दशा एक वर्ष 6 माह की होती है।
प्रभाव: इस दौरान जातक को अत्यधिक मानसिक कष्ट होता है। जीवनसाथी से अनबन, तलाक और मृत्युतुल्य कष्ट मिलते हैं।
उपाय: इससे बचने के लिए माता अथवा माता की उम्र वाली महिलाओं का सम्मान और सेवा करनी चाहिए। साथ ही साथ भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए।
अवधि: राहु की महादशा में मंगल की अंतर्दशा का समय 1 वर्ष 18 दिन का होता है।
प्रभाव: इस दौरान जातक को शासन व अग्नि से भय बना रहता है। साथ ही साथ चोरी, अस्त्र शस्त्र से चोट, शारीरिक पीड़ा, गंभीर रोग की भी आशंका रहती है।
उपाय: इससे बचने के लिए भगवान शिव की पूजा करें और उन्हें प्रत्येक मंगलवार के दिन गुलाल चढ़ाएं।
The post Rahu Mahadasha: राहु की महादशा कितने वर्ष की होती है? इसके फल और अचूक उपाय appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.
]]>The post Horoscope Today 12 October 2022, Aaj ka Rashifal appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.
]]>
वृषभ राशि (Taurus)
मिथुन राशि (Gemini)
कर्क राशि ( Cancer)
सिंह राशि (Leo)
कन्या राशि (Virgo)
तुला राशि (Libra)

धनु राशि (Sagittarius)
मकर राशि (Capricornus)
कुंभ राशि (Aquarius)
मीन राशि (Pisces)The post Horoscope Today 12 October 2022, Aaj ka Rashifal appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.
]]>The post Horoscope Today 12 Octob 2022, Aaj ka Rashifal: appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.
]]>
वृषभ राशि (Taurus)
मिथुन राशि (Gemini)
कर्क राशि ( Cancer)
सिंह राशि (Leo)
कन्या राशि (Virgo)
तुला राशि (Libra)

धनु राशि (Sagittarius)
मकर राशि (Capricornus)
कुंभ राशि (Aquarius)
मीन राशि (Pisces)The post Horoscope Today 12 Octob 2022, Aaj ka Rashifal: appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.
]]>The post Aaj Ka Rashifal, 16 March 2022 : मिथुन राशि वालों को होगा लाभ, कन्या राशि वाले कार्यो में लापरवाही न करें… appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.
]]>
मेष राशि (Arise)कार्यो में देरी एवं सेहत को लेकर आपको आज के दिन थोड़ा कष्ट सहना पड सकता है। क्रोध आने पर भी आंतरिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर सही दिशा ना मिल पाने से दुगना परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी आशाजनक धन नही मिल पायेगा। शारीरिक अस्वस्थ्यता के चलते स्वभाव में चिड़चिड़ापन आएगा प्रियजनों से मन मुटाव के प्रसंग बनेंगे। यात्रा में सावधानी रखें। शारीरिक जाँच कराएं।
वृषभ राशि (Taurus)आज का दिन भी विपरीत फलों की प्राप्ति होने से अशान्त रहेगा। घर एवं कार्य क्षेत्र पर खिंच-तान बनी रहेगी। मानसिक दुविधा एवं प्रतिकूल स्वास्थ्य के कारण उत्साहहीनता रहेगी। कार्यो में असफलता की खींज आज किसी प्रियजन पर उतर सकती है रिश्तों में समीपता बनाये रखने के लिए आज वाणी में मिठास रखें। निषेधात्मक कार्यो से दूर रहें प्रलोभन में ना आएं। धन की आमद संध्या के आसपास जरूरत के अनुसार थोड़ी कम होगी।
मिथुन राशि (Gemini)आप आज के दिन का भरपूर फायदा उठाएंगे। कार्यो में आज आसानी से सफलता मिलने एवं आकस्मिक धन लाभ होने से निश्चिन्त होकर कार्य करेंगे। कार्य क्षेत्र पर धन सम्बंधित व्यवहारों के कारण किसी से गरमा-गर्मी भी हो सकती है शब्दो का सोच समझ कर प्रयोग करें अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। धन की आमद सामान्य से अधिक होगी। धार्मिक क्षेत्र पर दान-पुण्य के अवसर मिलेंगे। अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत में दोपहर के समय नरमी आ सकती है।
ये भी पढ़ें – हनुमान जी की कृपा पाने के लिए पढ़िए मंगलवार व्रत कथा, होगी हर मनोकामना पूरी
कर्क राशि ( Cancer)आज आप किसी गलत निर्णय अथवा मार्गदर्शन की कमी के कारण घर एवं बाहर आलोचना के शिकार हो सकते है। किसी भी कार्य को करने से पहले दोनों पहलु को ध्यान में रख कर निर्णय लें। नए कार्यानुबंध को एक दिन के लिए टालें। प्रेम प्रसंगों में भावुकता बढ़ने से कार्य अथवा पढाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। धन सम्बंधित परेशानियां संध्या के समय कुछ हद तक सुलझेंगी। आरोग्य आज थोड़े मानसिक तनाव को छोड़ लगभग सामान्य बना रहेगा।
सिंह राशि (Leo)आज दिन का कुछ समय मित्र प्रियजनों के साथ धार्मिक अथवा ऐतिहासिक पर्यटन में बितायेंगे। मनोरंजन पर अधिक खर्च करेंगे। सीमा से अधिक खर्च होने से आर्थिक समस्या भी खड़ी हो सकती है। दिखावे एवं फिजूल खर्ची से बचें अन्यथा कर्ज लेना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र पर संसाधनों की कमी के कारण लाभ के अवसर सीमित रहेंगे फिर भी कामचलाऊ धन कही न कही से मिल ही जायेगा। उत्तम संतान सुख मिलेगा। सेहत में छोटे मोटे बदलाव आ सकते है।
कन्या राशि (Virgo)आज के दिन आपमें उदासीनता अधिक रहेगी। कार्यो को लापरवाही से करने से नुक्सान हो सकता है जिस कारण आवेश बढेगा धन की प्राप्ति अधिक मेहनत के बाद जरूरत के लायक ही होगी। कार्य क्षेत्र पर मौन रहने का प्रयास करें मुश्किलों से बचे रहेंगे। किसी पुराने निर्णय के कारण मन में ग्लानि होगी। प्रेम प्रसंगों से भी सावधानी रखें धोखा हो सकता है। परिवारिक वातावरण अस्त-व्यस्त रहेगा। विवादों में ना पडे।
तुला राशि (Libra)आज का दिन भी अनुकूल रहने वाला है। आज उत्तम परिस्थितियों का समय से लाभ उठाये आलस में पड़कर कार्यो का नुकसान भी हो सकता है। सेहत के दृष्टिकोण से भी आज का दिन ठीक रहेगा। कार्य क्षेत्र पर सटीक निर्णय धन एवं मान में बढ़ोतरी कराएगा। परिजनों के साथ मामूली बात पर अनबन हो सकती है परंतु स्थिति नियंत्रण में रहेगी। धन की आमद आज प्रयास करने पर ही होगी।

आज के दिन आप बीते दिन की अपेक्षा परिस्थितियों में सुधार अनुभव करेंगे। कई दिनों से मन में चल रही दुविधा का किसी परिजन की सहायता से निराकरण होने से दिल का बोझ हल्का होगा। आप अपने भाग्य के प्रताप से विरोधियो का मुँह बंद करेंगे। कार्य व्यवसाय में अचानक बदलाव आने से आश्चर्यचकित होंगे धन की आमद अकस्मात होगी। मित्र परिवार से अधिक स्नेह मिलेगा। सेहत भी आज ठीक ठाक ही रहेगी।
धनु राशि (Sagittarius)आज के दिन आपको धर्म एवं समाज से काफी आशाएं रहेंगी। किसी काम के अटकने पर आध्यत्म अथवा समाज के वरिष्ठ लोगो की सहायता लेनी पड़ सकती है। धार्मिक गतिविधियों में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज उम्मीद के अनुसार लाभ नहीं कमा पाएंगे फिर भी छोटे मोटे साधनों से आय हो जाएगी। विवाहोत्सुकों को विवाह के प्रस्ताव आएंगे। घर में सुख शांति रहेगी। सेहत बनी रहेगी।
मकर राशि (Capricornus)आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव आने से आलस्य बढेगा। परन्तु कार्य व्यस्तता भी अधिक रहने से आलस्य को त्यागना ही पड़ेगा। दिन भर घर की अपेक्षा बाहर समय बिताना पसंद करेंगे। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी धार्मिक क्षेत्र की यात्रा भी कर सकते है। कार्य क्षेत्र पर सामान्य व्यवसाय रहेगा जिससे अव्य भी आज कामचलाऊ ही होगी। उधार लेन-देन आज ना करें।
कुंभ राशि (Aquarius)आज का दिन भाग्योदय कारक रहेगा। शरीर स्वस्थ्य रहेगा। आज आपको किसी सहारे की तलाश रहेगी मध्यान तक इसके पूरे होने की संभावना है। भागीदारी के कार्यो में निश्चित सफलता मिलेगी। फिर भी जमीन सम्बंधित कार्य ना ही करे तो बेहतर रहेगा। कला एवं साहित्य से जुड़े लोग आज नई रचनाओं का सृजन करेंगे। परिवार में शांति बनाने के लिए कड़े कदम उठाएंगे। धन की आमद रुक रुक कर होने से अधिक सतर्कता की आवश्यकता रहेगी।
मीन राशि (Pisces)आज का दिन आपको मिश्रित फल देने वाला रहेगा। दिन का पहला भाग ख़राब सेहत की भेंट चढ़ेगा। किसी भी कार्य को करने का मन होते हुए भी साहस नहीं जुटा पाएंगे। नौकरी पेशा जातक अधिकारियों के गर्म रवैये से बच कर रहें। मध्यान के बाद स्थिति में सुधार आने लगेगा। व्यापार में विस्तार होने से धन की आमद होने लगेगी। अधीनस्थों पर आज विशेष नजर रखें। पारिवारिक वातावरण स्थिर रहेगा। धन लाभ मुश्किल से होगा लेकिन होगा जरूर।
The post Aaj Ka Rashifal, 16 March 2022 : मिथुन राशि वालों को होगा लाभ, कन्या राशि वाले कार्यो में लापरवाही न करें… appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.
]]>The post Aaj Ka Rashifal, 15 March 2022 : सिंह और कन्या समेत इन पांच राशि वालों को मिलेगा सितारों का साथ, कर्क राशि वाले रहें सतर्क appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.
]]>
मेष राशि (Arise)आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा, लेकिन आपको किसी भी विपरीत स्थिति को संभालने के लिए गंभीरता से काम लेना होगा। आपके दूरसंचार के साधनों में भी वृद्धि होगी। यदि कार्य क्षेत्र में आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जाए, तो उसे पूरा ध्यान लगाकर करना बेहतर रहेगा। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने मान सम्मान का ख्याल रखते हुए, आगे बढ़ना चाहिए व किसी की बातों में नहीं आना है। विद्यार्थियों को भी आज परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे।
वृषभ राशि (Taurus)आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोग किसी व्यक्ति को अपने व्यवसाय में पार्टनर बना सकते हैं, लेकिन आपको पहले उनकी पूरी जांच पड़ताल करनी होगी। आपकी कुछ गणमान्य लोगों से मुलाकात होगी। आपको अपने पिताजी का भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है, जिससे आप अपने जीवन की किसी समस्या को हल कर सकते हैं। नौकरी से जुड़े जातकों को अपने अधिकारियों के कठोर व्यवहार के कारण कार्यक्षेत्र में परेशानी होगी। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini)आज आपको पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखना होगा। यदि आपका अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई मनमुटाव चल रहा था, तो आज वह भी सुधरेगा। जीवनसाथी से आप संतान की कुछ समस्याओं को साझा करेंगे, जिनका समाधान आप मिलकर खोजेंगे। आपको अपने लम्बे समय से रुके हुए कानूनी कार्य की सुध बुध लेनी होगी, नहीं तो वह लंबा खिंच सकता है। सायंकाल के समय आप किसी व्यवसाय की डील को फाइनल करने के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को आज कुछ जनसभाएं करने का मौका मिलेगा।
ये भी पढ़ें – हनुमान जी की कृपा पाने के लिए पढ़िए मंगलवार व्रत कथा, होगी हर मनोकामना पूरी
कर्क राशि ( Cancer)आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे, जिनके कारण आप अपने खर्चो पर भी लगाम लगाएंगे, लेकिन फिर भी आपके मन में उथल-पुथल बनी रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन अपने किसी मित्र या रिश्तेदार से बातचीत करके आप अच्छा महसूस करेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले सावधान रहना होगा। यदि किसी से धन का लेन देन करें, तो उसमें परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें।
सिंह राशि (Leo)आज का दिन आपकी आय में वृद्धि का दिन रहेगा, क्योंकि व्यवसाय कर रहे लोगों की कोई महत्वपूर्ण और अटकी हुई डील फाइनल होगी, जिसका उन्हें लाभ भी मिलेगा, लेकिन आपको जल्दबाजी में किसी भी निर्णय को लेने से बचना होगा। आपके मन में नकारात्मक विचार आएंगे, लेकिन जिन्हें आपको दूर करना होगा, तभी आप किसी काम पर फोकस कर पाएंगे। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आप अपने पुराने कर्जे भी उतारने में सफल रहेंगे। संतान की कुछ फरमाइशें भी आज पूरी करते नजर आएंगे, लेकिन विद्यार्थियों के लिए दिन मेहनत करने का रहेगा, तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे।
कन्या राशि (Virgo)आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आपको अपने किसी भी दोस्त अथवा रिश्तेदार के बहकावे में आकर अपने धन का निवेश सट्टेबाजी में करने से बचना होगा। परिवार का कोई सदस्य आपसे कुछ कटु वचन बोल सकता है, जिनको लेकर आपको मानसिक तनाव रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में भी संभल कर रहना होगा, नहीं तो कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सायंकाल का समय आप अपने किसी परिजन से संतान के विवाह में आ रही समस्या पर बातचीत कर सकते हैं। यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो उसमें कष्टों में वृद्धि हो सकती है, जिनको आपको नजरअंदाज नहीं करना है और डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना है।
तुला राशि (Libra)आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको साझेदारी में किसी नए व्यवसाय को करने का मौका मिलेगा, जिसमें आपको माता-पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को भी अपने कमजोर विषयों पर पकड़ बनाए रखनी होगी, तभी वह उन विषयों में सफलता हासिल कर पाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने मन की इच्छा अपने साथी से जाहिर करने का मौका मिलेगा, लेकिन आपको दूसरों के काम में टांग अड़ाने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदायक कर रहेगा। सायंकाल के समय आज आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं।

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में भी आज कोई विपरीत स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिसमें आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। वाणी की मधुरता को नहीं खोना है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातक अपने कुछ सरकारी कामों को निपटाने की सोचेंगे, लेकिन पिताजी को आंखों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। यदि आपने भविष्य में अपने किसी परिजन को धन उधार दिया था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन सायंकाल का समय आप अपनी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने के कारण प्रसन्न रहेंगे।
धनु राशि (Sagittarius)आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिसके बाद आप दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा। ससुराल पक्ष के लोगों से भी आप मेल मिलाप करने जा सकते हैं, जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, यदि वह किसी दूसरे कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वह उसके लिए समय निकालने में भी कामयाब रहेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को लाभ कमाने का सुनहरा अवसर मिल सकता है। आपको अपने परिजन से धोखा मिल सकता है, इसलिए आपको सावधान रहकर कार्य करने होंगे। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए भी आप कुछ खरीदारी कर सकते हैं।
मकर राशि (Capricornus)
(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से परेशानी भरा रहेगा, क्योंकि आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है, जिसके लिए आपको चेकअप आदि कराने होंगे। आप अपने परिवार के सदस्य के बीच सामंजस्य बिठाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आपके कुछ शत्रु आज प्रबल रहेंगे, जिनसे आपको सावधान रहना होगा वे उन पर भरोसा करने से भी बचना होगा, जो लोग प्राइवेट नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें कोई दूसरा बेहतर अवसर मिल सकता है पुरानी नौकरी को छोड़कर दूसरे में भी जा सकते हैं। सायंकाल का समय आप किसी
कुंभ राशि (Aquarius)
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में मनचाही सफलता मिलने के योग बनते दिख रहे हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के जीवन में आज कोई नया बदलाव हो सकता है। आप अपने मन की कुछ बातों को अपने माता-पिता से साझा कर सकते हैं, जो लोग पढ़ने के शौकीन है वह आज अपने लिए कुछ नई पुस्तकें भी खरीद सकते हैं। आपको जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने के लिए कुछ समय निकालना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। संतान को तरक्की करते देख आपके मन में प्रसन्नता होगी। परिवार के छोटे बच्चों के साथ आज आप मौज मस्ती करते नजर आएंगे, जिससे आपका मानसिक तनाव थोड़ा कम होगा।
मीन राशि (Pisces)
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा, क्योंकि आपकी किसी मकान, दुकान, वाहन आदि को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। यदि माताजी को कोई स्वास्थ्य समस्या चल रही थी, तो उसमें भी सुधार होगा। भाई बहनों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने के कारण बाकी सदस्य की प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। आपका कोई पुराना दोस्त भी आपसे आकर टकरा सकता है, जिसके साथ आप कुछ पुराने मुद्दों पर बातचीत करेंगे और पुरानी यादें ताजा होंगी। सायंकाल का समय आपकी किसी यात्रा पर जाने की इच्छा भी पूरी होगी।
The post Aaj Ka Rashifal, 15 March 2022 : सिंह और कन्या समेत इन पांच राशि वालों को मिलेगा सितारों का साथ, कर्क राशि वाले रहें सतर्क appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.
]]>The post Aaj Ka Rashifal, 25 February 2022 : आज इन राशि बालों को मिलेगा लक्ष्मी जी का आशीर्वाद, नौकरी और व्यापार में मिलेगा लाभ appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.
]]>
मेष राशि – आज का दिन आपके लिए ख़ुशी से भरा हो सकता है। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। अपने व्यक्तिगत जीवन से थोड़ा समय निकालकर दान-पुण्य के कामों में कुछ समय लगाएँ। आज आपके और आपके प्यार के बीच कोई आ सकता है। कुछ सहकर्मी कई अहम मुद्दों पर आपकी कार्यशैली से नाख़ुश होंगे। अगर आपको लगता है कि परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं आ रहे हैं, तो अपनी योजनाओं का फिर से विश्लेषण कर उनमें सुधार लाना बेहतर रहेगा।
वृषभ राशि – आज के दिन आप बिना किसी झंझट के विश्राम कर सकेंगे। जो जातक अपने दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ मिलकर बिजनेस कर रहे हैं उन्हें आज बहुत सोच समझकर कदम रखने की जरुरत है नहीं तो आर्थिक नुक्सान हो सकता है। कुछ लोग आपकी झुंझुलाहट की वजह बन सकते हैं, उन्हें नज़रअंदाज़ करें। आज जीवन के कई अहम मुद्दों पर आप घरवालों के साथ बैठकर बात कर सकते हैं। आपकी बातें घरवालों को परेशान कर सकती हैं लेकिन इन बातों का हल अवश्य निकलेगा।
मिथुन राशि – आज के दिन योग और ध्यान आपको मानसिक तौर पर सेहतमंद रखने में मददगार साबित होंगे। उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें। घर के किसी सदस्य के व्यवहार की वजह से आप परेशान रह सकते हैं। आपको उनसे बात करने की जरुरत है। आपको पता लग सकता है कि आपके बॉस आपसे इतने रूखेपन से क्यों बात करते हैं। वजह जानकर आपको वाक़ई तसल्ली होगी। खाली वक्त का आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाए थे।
ये भी पढ़ें – अपनी राशि के अनुसार करें ये विशेष उपाय, मां लक्ष्मी होगी प्रसन्न और बरसेगा धन
कर्क राशि – आज किसी संत पुरुष का आशीर्वाद आपको मानसिक शान्ति प्रदान करेगा। ख़र्चों पर क़ाबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ़ ज़रूरी चीज़ें ही ख़रीदें। दूसरों के मामलों में दख़ल देने से आज बचें। आपका साथी आपसे आज कुछ ज़्यादा ही अपेक्षा करेगा। अतीत में किया गया काम आज परिणाम और पुरुस्कार लेकर आएगा। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। अपने जीवनसाथी से बात करें और कुछ अच्छी योजना बनाएँ।
सिंह राशि – आज के दिन अपनी ख़ुशियों को दूसरों के साथ साझा करना आपकी सेहत को भी बेहतर करेगा। आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता यह संभव है कि आप ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करें या आपका बटुआ खो भी सकता है- ऐसे मामलों में सावधानी की कमी आपको नुक़सान पहुँचा सकती है। कोई नया रिश्ता न सिर्फ़ लंबे वक़्त तक क़ायम रहेगा, बल्कि फ़ायदेमंद भी साबित होगा। आने वाले समय में दफ़्तर में आपका आज का काम कई तरीक़े से असर दिखाएगा। आज ऐसी कई सारी चीज़ें होंगी – जिनकी तरफ़ तुरन्त ग़ौर करने की आवश्यकता है।
कन्या राशि – आज आप भले ही आप उत्साह से भरे हों, फिर भी आज आप किसी ऐसे की कमी महसूस करेंगे जो आज आपके साथ नहीं है। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिल सकता है। मुमकिन है कि आज आपकी आँखें किसी से चार हो जाएँ- अगर आप अपने सामाजिक दायरे में उठेंगे-बैठेंगे तो।इस मुग़ालते में न रहें कि दूसरे आपका काम करेंगे। लम्बे वक़्त से लटकी हुई दिक़्क़तों को जल्द ही हल करने की ज़रूरत है और आप जानते हैं कि आपको कहीं-न-कहीं से शुरुआत करनी होगी- इसलिए सकारात्मक सोचें और आज से ही प्रयास शुरू करें।
तुला राशि – आज आपके पास अपनी सेहत से जुड़ी चीज़ों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। बिन बुलाया कोई मेहमान आज घर में आ सकता है लेकिन इस मेहमान की किस्मत की वजह से आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है।नई योजनाएँ आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का ज़रिया साबित होंगी। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात लग सकता है।

वृश्चिक राशि – इस राशि के विवाहित जातकों को आज ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। अपना नज़रिया दोस्तों और रिश्तेदारों पर थोपने की कोशिश न करें। अच्छा दिन है, क्योंकि आपको अपने लक्ष्यों को पाने के लिए बेहतरीन मौक़े मिलेंगे। आईटी से जुड़े जातकों को विदेश से बुलावा आ सकता है। आज आप जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने और उनको कहीं घुमाने ले जाने का प्लान करेंगे लेकिन उनकी खराब तबीयत की वजह से यह नहीं हो पाएगा। आज के दिन गर्भवती महिलाओं को चलते-फिरते समय ख़ास ख़याल रखने की ज़रूरत है।
धनु राशि -आज आप क़िस्मत के भरोसे बैठें नहीं रहें, क्योंकि हाथ पर हाथ रखे रहने से कुछ नहीं होने वाला। जीवन और कामकाज में दूसरों के लिए एक आदर्श बनें। गर्मजोशी और दूसरों की मदद की इच्छा आपको पहचान दिलाएगी। इससे आपके जीवन में अच्छा तालमेल पैदा होगा। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें वह शौहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें एक अरसे से तलाश थी। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं।
मकर राशि – आज आप ऊर्जा के अपने ऊँचे स्तर को अच्छे काम में लगाएँ। आज आपकी कोई चल संपत्ति चोरी हो सकती है इसलिए जितना हो सके इनका ध्यान रखें। जीवनसाथी से झगड़ा मानसिक तनाव की ओर ले जा सकता है। ज़िंदगी का एक बड़ा सबक़ इस बात को मान लेना है कि बहुत-सी चीज़ों को बदलना असंभव है। नई परियोजनाओं और कामों को अमली जामा पहनाने के लिए बेहतरीन दिन है। आज आपको अपने कामों को समय पर निपटाने की कोशिश करनी चाहिए। ख्याल रखें कि घर पर आपका कोई इंतजार कर रहा है जिसको आपकी जरुरत है।
कुंभ राशि – आज आपके द्वारा अपनी ख़ुशियों को दूसरों के साथ साझा करना आपकी सेहत को भी बेहतर करेगा। आपका कोई पुराना मित्र आज कारोबार में मुनाफा कमाने के लिए आपको सलाह दे सकता है, अगर इस सलाह पर आप अमल करते हैं तो आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। अगर आप अपनी योजनाओं को सबके सामने खोलने में बिल्कुल नहीं हिचकते, तो आप अपनी परियोजना को ख़राब कर सकते हैं। आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं।
मीन राशि – आज आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ़ खींचेगा। जेवर और एंटीक में निवेश फ़ायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। रिश्तेदारों के साथ बिताया गया वक़्त आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगा। दफ़्तर में जिसके साथ आपकी सबसे कम बनती है, उससे अच्छी बातचीत हो सकती है। जब आपसे राय पूछी जाए तो संकोच न करें- क्योंकि इसके लिए आपकी काफ़ी तारीफ़ होगी। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ा कर रहा है। लेकिन आज सारी शिकायतें दूर हो जाएंगी।
The post Aaj Ka Rashifal, 25 February 2022 : आज इन राशि बालों को मिलेगा लक्ष्मी जी का आशीर्वाद, नौकरी और व्यापार में मिलेगा लाभ appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.
]]>The post Aaj Ka Rashifal, 18 February 2022 : शुक्रवार को इन राशि वाले जातकों को रखना होगा अपना खास ध्यान, जाने अपना राशिफल appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.
]]>
मेष राशि – स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वक़्त थोड़ा ठीक नहीं है, इसलिए अपने खाने – पीने में सावधानी बरतें। बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की ज़रूरत है। पारिवारिक तनावों को अपना ध्यान भंग न करने दें। ख़राब दौर हमें बहुत-कुछ देता है। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। पैसे बनाने के उन नए विचारों का उपयोग करें, जो आज आपके ध्यान में आएँ। क्या आपको पता है कि आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए सब कुछ है। उनपर ग़ौर करें, यह बात आपको ख़ुद-ब-ख़ुद दिख जाएगी।
वृषभ राशि – आज के दिन आप प्रसन्न रहें क्योंकि अच्छा समय आने वाला है और आप स्वयं में अतिरिक्त ऊर्जा का अनुभव करेंगे। आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे- जो आपको आर्थिक लाभ पहुँचाएंगे। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा-सा समय निकालकर अपने परिवार के साथ किसी आयोजन में भागीदारी करें। यह न सिर्फ़ आपका दबाव कम करेगा, बल्कि आपकी झिझक भी मिटा देगा। खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। जो लोग घर से बाहर रहते हैं आज वो अपने सारे काम पूरे करके शाम के समय किसी पार्क या एकांत जगह पर समय बिताना पसंद करेंगे।
मिथुन राशि – लम्बे सफ़र पर जाने से बचें, क्योंकि लम्बी यात्राओं के लिए अभी आप कमज़ोर हैं और उनसे आपकी कमज़ोरी और बढ़ेगी। आपको कमीशन, लाभांश या रोयल्टी के ज़रिए फ़ायदा होगा। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। आज आपके और आपके प्यार के बीच कोई आ सकता है। किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। जो लोग अब तक किसी काम में व्यस्त थे आज उन्हें अपने लिए समय मिल सकता है लेकिन घर में किसी काम के आ जाने से आप फिर से व्यस्त हो सकते हैं। आपको या आपके जीवनसाथी को आज चोट लग सकती है। इसलिए एक-दूसरे का ख़याल रखें।
कर्क राशि – आज आपके लिए मुस्कुराना सभी समस्याओं का सबसे सफल इलाज सिद्ध हो सकता है। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। किसी दूर के रिश्तेदार के यहाँ से मिली आकस्मिक अच्छी ख़बर आपके पूरे परिवार के लिए ख़ुशी के पल लाएगी। आपके लिए अपने प्रिय से दूर रहना बहुत मुश्किल होगा। काम पर लोगों के साथ मेलजोल में समझ और धैर्य से सावधानी बरतें। अगर आप लंबे समय से अपने जीवन में किसी रोचक चीज़ के होने का इंतज़ार कर रहे हैं, तो निश्चय ही आपको उसके संकेत दिखाई देने लगेंगे। ग़लतफ़हमी के लम्बे दौर के बाद इस शाम आपको जीवनसाथी के साथ समय बिताना संभव होगा।
सिंह राशि – आज आपका मनोवैज्ञानिक डर आपको बेचैन कर सकता है। सकारात्मक सोच और हालात के उजले पहलू को देखना आपको इससे बचा सकता है। पैसे कमाने के नए मौक़े मुनाफ़ा देंगे। मुमकिन है कि आप अपने घर में या उसके आस-पास आज कुछ बड़े बदलाव करें। आज अपने जज़्बात क़ाबू में रखें, नहीं तो रिश्तों में खटास पैदा हो सकती है। अगर आप अपने लक्ष्यों को पाने के लिए एकाग्रता से ध्यान केंद्रित करेंगे तो आपकी उपलब्धियाँ आपकी उम्मीदों से ज़्यादा होंगी। इस राशि के छात्र आज मोबाइल पर सारा दिन बर्बाद कर सकते हैं। आज आपका जीवनसाथी आपकी सेहत के प्रति असंवेदनशील हो सकता है।
कन्या राशि – आलोचना में अपना समय ख़राब न करें, क्योंकि इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। आज आपके माता-पिता में से कोई आपको धन की बचत करने को लेकर लेक्चर दे सकता है, आपको उनकी बातोें को बहुत गौर से सुनने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में परेशानी आपको ही उठानी पड़ेगी। अपने जीवन-साथी के साथ बेहतर समझ ज़िन्दगी में ख़ुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी। नौकरी में बदलाव मानसिक संतोष देगा। यात्रा आपके लिए आनन्ददायक और बहुत फ़ायदेमंद होगी। सुबह जीवनसाथी से आपको कुछ ऐसा मिल सकता है, जिससे आपका सारा दिन अच्छा गुज़रेगा।
तुला राशि – आज स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएँ आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं। पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नज़र आ रही है। बच्चे उम्मीदों पर खरे न उतरकर आपको निराश कर सकते हैं। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की ज़रूरत है। आज प्यार के नज़रिए से दिन काफ़ी विवाद वाला रहेगा। किसी लघु या मध्यावधि पाठ्यक्रम में दाखिला लेकर अपनी तकनीकी क्षमताओं में निखार लाएँ। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। आपके जीवनसाथी की मांगें तनाव का कारण बन सकती हैं।

वृश्चिक राशि – आज आपके लिए मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। अपने प्रिय से कुछ भी सख्त कहने से बचें- नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। काम और घर पर दबाव आपको थोड़ा ग़ुस्सैल बना सकता है। आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। वैवाहिक जीवन में चीज़ें हाथ से निकलती हुई मालूम होंगी।
धनु राशि -आज आप अधिक वसा युक्त चीज़ों को खाने से बचें और नियमित व्यायाम करते रहें। अपने लिए पैसा बचाने का आपका ख्याल आज पूरा हो सकता है। आज आप उचित बचत कर पाने में सक्षम होंगे। किसी दूर के रिश्तेदार के यहाँ से अचानक आया कोई संदेश पूरे परिवार के लिए रोमांचक रहेगा। अगर आपको लगता है कि आपका प्रेमी आपकी बातों को समझ नहीं पाता तो आज उनके साथ वक्त बिताएं और अपनी बातों को स्पष्टता के साथ उनके सामने रखें। नौकरों और सहकर्मियों से परेशानी होने की संभावना को ख़ारिज नहीं किया जा सकता है। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। रोज़मर्रा की शादीशुदा ज़िन्दगी में आज का दिन बहुत ही सुंदर रहने वाला है।
मकर राशि – आज आपका क्षणिक ग़ुस्सा विवाद और दुर्भावना की वजह बन सकता है। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। बच्चे खेल-कूद और दूसरी बाहरी गतिविधियों पर ज़्यादा वक़्त ख़र्च करेंगे। आज आप हर तरफ़ प्यार-ही-प्यार फैलाएंगे। भागीदार आपकी योजनाओं और व्यावसायिक ख़यालों के प्रति उत्साही होंगे। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं आज आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बल्कि आज आप खाली समय में किसी से मिलना जुलना भी पसंद नहीं करेंगे और एकांत में आनंदित रहेंगे। थोड़ी-सी कोशिश करें तो यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है।
कुंभ राशि – आपके आज के मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद को शामिल किया जाना चाहिए। ऐसा लगता है आप जानते हैं कि लोग आपसे क्या चाहते हैं- लेकिन आज अपने ख़र्चों को बहुत ज़्यादा बढ़ाने से बचें। आज आपमें धैर्य की कमी रहेगी। इसलिए संयम बरतें, क्योंकि आपकी तल्ख़ी आस-पास के लोगों को दुःखी कर सकती है। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ आज की शाम वाक़ई कुछ ख़ास होने वाली है।
मीन राशि – आज आप किसी भी संभावित चोट से बचने के लिए सावधानी रखें। साथ ही सही तरीक़े से कमर सीधी करके बैठना न केवल व्यक्तित्व में सुधार लाता है, बल्कि सेहत और आत्म-विश्वास के स्तर को भी ऊपर ले जाता है। आप जीवन में पैसे की अहमियत को नहीं समझते लेकिन आज आपको पैसे की अहमियत समझ में आ सकती है। अपने जीवन-साथी के साथ बेहतर समझ ज़िन्दगी में ख़ुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी। आज आपके और आपके प्यार के बीच कोई आ सकता है। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते वक़्त अपनी भावनाओं पर क़ाबू रखें। आज जितना हो सके लोगों से दूर रहें। लोगों को वक्त देने से बेहतर है अपने आपको वक्त दें। अगर आप अपने जीवनसाथी की छोटी-छोटी बातों को नज़रअन्दाज़ करेंगे, तो उन्हें बुरा लग सकता है।
The post Aaj Ka Rashifal, 18 February 2022 : शुक्रवार को इन राशि वाले जातकों को रखना होगा अपना खास ध्यान, जाने अपना राशिफल appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.
]]>The post मंगलवार, 18 मई राशिफल : इन राशियों पर रहेगी हनुमान जी की कृपा, जानें अपना भाग्यफल appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.
]]>वृषभ राशि
गणेशजी कहते हैं कि आज आप को ज्यादा संवेदनशील एवं भावुक्ताभरे विचार आयेंगे जिससे आपका मन द्रवित हो उठेगा। अन्यों की और आपकी चिंता कम होगी। और उस के कारण आप का मन खुश रहेगा। आप कल्पना शक्ति से सर्जनात्मक काम कर सकेंगे। परिवारवाले या दोस्तों के साथ अच्छा भोजन करने का मिलेगा। कोई आकस्मिक कारण से प्रवास करना पडेगा। पैसों के बारे ध्यान रखने से उसका आयोजन कर सकेंगे।
मिथुन राशि
गणेशजी कहते हैं कि आज रिश्तेदार एवं मित्रों के साथ मुलाकात से आप आनंद का अनुभव करेंगे। आर्थिक योजना में आप को पहेले थोडी मुसीबतें पडेगी, किन्तु फिर आप आसानी से काम पूरा कर सकेंगे। आप के जरुरी काम भी शुरु में विलंब के बाद आसानी से पूरे होने पर आप शांति का अहसास करेंगे। नौकरी- धंधे में अनुकूल वातावरण रहेगा। और साथियों का सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि
गणेशजी कहते हैं कि आज आप के मन में प्यार एवं भावना छलक उठेंगे और आप उसके प्रवाह में रहेंगे। दोस्त, स्वजन एवं सम्बंधी की ओर से भेट- सौगात मिल सकते हैं एवं आप उनके साथ दिन अपना दिन खुशी में बिता सकेगें। प्रवास, सुंदर भोजन एवं प्रियजन के सहवास से आप रोमांचित रहेंगे। पत्नी के संग से मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह राशि
गणेशजी आज कोर्ट- कचहरी के प्रश्न में सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। आज मन भावनाओं से व्यथित रहेगा जिससे आप उसके प्रवाह में आकर कोई अनैतिक काम न करे उसका ख्याल रखें। महिलाओं के बारे में विशेष ध्यान रखें। वाणी एवं वर्तन में संपर्क रखें। विदेश से समाचार मिलेंगे। कानूनी बातों का निर्णय सोच समझकर करें।
कन्या राशि
गणेशजी कहते हैं कि आपके लिए घर, परिवार एवं व्यापार जैसे तमाम क्षेत्र लाभ लिए प्रतिक्षा कर रहे हैं। मित्रों के साथ आनंददायक प्रवास होगा तो दांपत्यजीवन में भी आप ज्यादा निकटता बना सकेंगे। स्त्री मित्र विशेष लाभदायी रहेंगे। धनप्राप्ति के लिए भी शुभ समय है। व्यापार के पैसे लेने के लिए प्रवास होगा। अविवाहितो के लिए जीवनसाथी की तलाश में सफलता मिलेगी।
तुला राशि
गणेशजी आज आप के लिए नौकरी में पदोन्नति के योग देख रहे हैं। आप पर अधिकारियों की कृपा दृष्टि रहेगी। परिवार में उत्सव का उल्लास का माहौल बना रहेगा। मन में भावनात्मकता बढेगी। मां की ओर से फायदा होगा। उत्तम विवाहसुख प्राप्त होगा। जमीन जायदाद के दस्तावेज कर सकेंगे। व्यवसाय क्षेत्र में अच्छा एवं सफल दिन है।
वृश्चिक राशि
गणेशजी कहते हैं कि आपका आज का दिन प्रतिकूलताओं एवं अनुकूलताओं से मिश्रित होगा। लेखन- साहित्य से जुडी प्रवृत्ति करेंगे। व्यवसाय के स्थल पर प्रतिकूल परिस्थिति रहेगी। ऊपरी अधिकारियों का रवैया नकारात्मक रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद- विवाद न करे। संतानो से मतभेद खडे होंगे। प्रवास की संभावना है। धनखर्च होगा।
धनु राशि
आज खाने- पीने में खास ध्यान रखने की गणेशजी चेतावनी देते हैं। कार्य सफलता में विलंब होने के कारण निराशा का अनुभव होगा। काम समय से पूरा नहीं होगा। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। नये काम की शुरुआत न करे। शारीरिक स्वास्थ्य बिगडेगा। मन बेचैन एवं व्यग्र रहेगा। बोलने पर संयम रखें। खर्च ज्यादा होगा।
मकर राशि
आज का दिन पैसों की दृष्टि से बहुत अच्छा रहेगा ऐसा गणेशजी का कहना है। व्यापार वृद्धि के योग हैं। इस के अलावा दलाली, व्याज, कमिशन में से मिलनेवाले पैसे आप के भंडार में वृद्धि करेंगे। प्रेमियों के लिए आज प्रणय परिचय का योग है। विजातीय आकर्षण रहेगा। सुंदर भोजन, वस्त्र परिधान एवं वाहनसुख प्राप्त होगा।
कुंभ राशि
गणेशजी कहते हैं कि वर्तमान समय में आप को कार्यों में सफलता मिलेगी एवं यशकीर्ति प्राप्त होगी। आज आप के स्वभाव में ज्यादा भावुकता रहेगा। मायके की ओर से कोई अच्छे समाचार मिलेंगे। घर में प्रफुल्लितता का माहौल होगा। नौकरी में भी आप को साथियों का साथ सहयोग मिल सकेगा। तन एवं मन से आप प्रफुल्लिता का अनुभव करेंगे। परिवार का माहौल सुखशांति भरा रहेगा।
मीन राशि
गणेशजी आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा होने का कहते हैं। उनको अभ्यास में सफलता मिलेगी एवं प्रगति के लिए नया मौका प्राप्त होगा। आप अपनी कल्पना शक्ति से साहित्य लेखन में नया काम करेंगे। प्रेमीजन एक दूसरे का सानिध्य पा सकेंगे। आप के स्वभाव में ज्यादा भावुक्ता एवं कामुकता रहेगी। स्त्री मित्रों से खर्च होगा।
The post मंगलवार, 18 मई राशिफल : इन राशियों पर रहेगी हनुमान जी की कृपा, जानें अपना भाग्यफल appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.
]]>The post 17 मई का राशिफल: ग्रहों की अच्छी स्थिति देगी सिंह राशि वालों का साथ, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.
]]>
मेष: रोजगार मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद न करें। नौकरी करने वालों को ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
वृष: फालतू खर्च होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। नवीन मुलाकातों से लाभ होगा। आमदनी बढ़ेगी। रुका धन मिलने से निवेश में वृद्धि होने के योग हैं। उदर संबंधी विकार हो सकते हैं।
मिथुन: विवाद से क्लेश होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। आपसी मतभेद, मनमुटाव बढ़ेगा। किसी से मदद की उम्मीद नहीं रहेगी। आर्थिक समस्या बनी रहेगी। व्यसनाधीनता से बचें। व्यापार, रोजगार मध्यम रहेगा।
कर्क: घर-बाहर तनाव रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। जल्दबाजी न करें। नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। किसी मामले में कटु अनुभव मिल सकते हैं। सरकारी, कानूनी विवाद सुलझेंगे। जोखिम, लोभ, लालच से बचें। नया काम, व्यवसाय आदि की बात बनेगी।
सिंह: धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। कानूनी बाधा दूर होकर लाभ होगा। पूँजी निवेश बढ़ेगा। पहले किए गए कार्यों का लाभदायी फल आज मिल सकेगा। संतान के कामों से खुशी होगी। व्यापार-व्यवसाय में तरक्की होगी।
कन्या: चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी। रचनात्मक काम करेंगे। कर्मचारियों पर निगाह रखें। परिवार की समस्या का उचित समाधान होगा।
तुला: शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। भागदौड़ रहेगी। घर-परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। कार्यकुशलता सहयोग से लाभान्वित होंगे। काम में मन लगेगा। स्वयं का सोच अनुकूल रहेगा। रिश्तेदारों से संबंधों की मर्यादा बनाए रखें।
वृश्चिक: चोट व रोग से बाधा संभव है। बेचैनी रहेगी। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। रोजगार मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। सोचे कामों में मनचाही सफलता मिलेगी। व्यापारिक निर्णय समय पर लेना होंगे। पुरानी बीमारी उभर सकती है।
धनु: पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। नए कार्यों, योजनाओं की चर्चा होगी। लाभदायी समाचार आएँगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। साहस, पराक्रम बढ़ेगा। विश्वासप्रद माहौल रहेगा।
मकर: पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। धैर्य रखें। अस्वस्थता बनी रहेगी। खुद के प्रयत्नों से ही जनप्रियता एवं सम्मान मिलेगा। रोजगार के क्षेत्र में संभावनाएँ बढ़ेंगी। स्थायी संपत्ति संबंधी खटपट हो सकती है।
कुंभ: प्रयास सफल रहेंगे। प्रशंसा प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा। व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्य क्षेत्र में नई योजनाओं से लाभ होगा। लगन, मेहनत का उचित फल मिल सकेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। विवाद सुलझेंगे।
मीन: पुराने संगी-साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। परिश्रम का पूरा परिणाम मिलेगा। अच्छी व सुखद स्थितियाँ निर्मित होंगी। विरोधी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। व्यावसायिक सफलता से मनोबल बढ़ेगा।
The post 17 मई का राशिफल: ग्रहों की अच्छी स्थिति देगी सिंह राशि वालों का साथ, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.
]]>