if ( ! function_exists( 'jnews_get_views' ) ) {
/**
* Gets views count.
*
* @param int $id The Post ID.
* @param string|array $range Either an string (eg. 'last7days') or -since 5.3- an array (eg. ['range' => 'custom', 'time_unit' => 'day', 'time_quantity' => 7])
* @param bool $number_format Whether to format the number (eg. 9,999) or not (eg. 9999)
* @return string
*/
function jnews_get_views( $id = null, $range = null, $number_format = true ) {
$attr = array(
'id' => $id,
'range' => $range,
'number_format' => $number_format,
);
$query_hash = 'query_hash_' . md5( serialize( $attr ) );
$views = wp_cache_get( $query_hash, 'jnews-view-counter' );
if ( false === $views ) {
$views = JNews_View_Counter()->counter->get_views( $id, $range, $number_format );
wp_cache_set( $query_hash, $views, 'jnews-view-counter' );
}
return $views;
}
}
if ( ! function_exists( 'jnews_view_counter_query' ) ) {
/**
* Do Query
*
* @param $instance
* @return array
*/
function jnews_view_counter_query( $instance ) {
$query_hash = 'query_hash_' . md5( serialize( $instance ) );
$query = wp_cache_get( $query_hash, 'jnews-view-counter' );
if ( false === $query ) {
$query = JNews_View_Counter()->counter->query( $instance );
wp_cache_set( $query_hash, $query, 'jnews-view-counter' );
}
return $query;
}
}
The post Pradosh Vrat: प्रदोष व्रत भगवान भोलेनाथ की कृपा को प्राप्त करने के लिए सबसे उत्तम व्रत appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.
]]>सप्ताह के अलग-अलग दिन त्रयोदशी तिथि होने पर प्रदोष व्रत का नाम और फल भी भिन्न-भिन्न होता है।
रवि प्रदोष : त्रयोदशी तिथि अगर रविवार को हो उस दिन किए जाने वाले प्रदोष व्रत को रवि प्रदोष कहते हैं। इस प्रदोष व्रत को करने से भक्त के रोगों का नाश होता है और वो दीर्घायु होता है।
सोम प्रदोष या सौम्य प्रदोषम : त्रयोदशी तिथि अगर सोमवार को हो तो उस दिन किए जाने वाले प्रदोष व्रत को सोम प्रदोष या सौम्य प्रदोषम के नाम से जाना जाता है। सोमवार दिन शिव जी को समर्पित होने के कारण इस दिन व्रत करने से जातक की सम्पूर्ण मनोकामनायें पूर्ण होती हैं।
भौम प्रदोष: त्रयोदशी तिथि अगर मंगलवार को हो तो उस दिन किए जाने वाले प्रदोष व्रत को भौम प्रदोष के नाम से जाना जाता है। उस व्रत को करने से जातक को शारीरिक और मानसिक बल प्राप्त होता है।
बुध प्रदोष: त्रयोदशी तिथि अगर बुधवार को हो तो उस दिन किए जाने वाले प्रदोष व्रत को बुध प्रदोष या बुध प्रदोषम कहते हैं। इस व्रत को करने से जातक की सभी इच्छायें पूर्ण होती है।
गुरु प्रदोष: त्रयोदशी तिथि अगर गुरुवार यानी बृहस्पतिवार को हो तो उस दिन किए जाने वाले प्रदोष व्रत को गुरु प्रदोष कहते हैं। इस व्रत को करने से जातक के शत्रुओं का नाश होता है और वो उन पर विजय प्राप्त करता है।
शुक्र प्रदोष: त्रयोदशी तिथि अगर शुक्रवार को हो तो उस दिन किए जाने वाले प्रदोष व्रत को शुक्र प्रदोष के नाम से जाना जाता है। इस व्रत को करने से जातक के सौभाग्य में व्रद्धि होती है और उसे धन-संपदा को प्राप्ति होती है।
शनि प्रदोष: त्रयोदशी तिथि अगर शनिवार को हो तो उस दिन किए जाने वाले प्रदोष व्रत को शनि प्रदोष कहते हैं। इस व्रत को करने से संतान की अभिलाषा रखने वाले जातक को संतान की प्राप्ति होती है।
प्रदोष व्रत में भगवान शिव का रुद्राभिषेक और उनका श्रृंगार करने का बहुत ही महत्व है। प्रदोष वाले दिन महादेव की पूजा अर्चना से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। विवाह में आ रही अड़चनें दूर होती है। संतान की इच्छा रखने वाले लोगों को इस दिन पंचगव्य से महादेव का अभिषेक करना चाहिए। जिन्हें लक्ष्मी प्राप्ति और कारोबार मे सफलता की कामना हो उन्हें दूध से अभिषेक करने के बाद शिवलिंग पर फूलों की माला अर्पित करनी चाहिए। इस पूजा से उन्हें प्रत्येक काम में सफलता प्राप्त होगी।
पौराणिक कथा के अनुसार एक नगर में एक ब्राह्मणी रहती थी। उसके पति का स्वर्गवास हो गया था। उसका अब कोई आश्रयदाता नहीं था इसलिए प्रात: होते ही वह अपने पुत्र के साथ भीख मांगने निकल पड़ती थी। भिक्षाटन से ही वह स्वयं व पुत्र का पेट पालती थी।
एक दिन ब्राह्मणी घर लौट रही थी तो उसे एक लड़का घायल अवस्था में कराहता हुआ मिला। ब्राह्मणी दयावश उसे अपने घर ले आई। वह लड़का विदर्भ का राजकुमार था। शत्रु सैनिकों ने उसके राज्य पर आक्रमण कर उसके पिता को बंदी बना लिया था और राज्य पर नियंत्रण कर लिया था इसलिए वह मारा-मारा फिर रहा था। राजकुमार ब्राह्मण-पुत्र के साथ ब्राह्मणी के घर रहने लगा।
एक दिन अंशुमति नामक एक गंधर्व कन्या ने राजकुमार को देखा तो वह उस पर मोहित हो गई। अगले दिन अंशुमति अपने माता-पिता को राजकुमार से मिलाने लाई। उन्हें भी राजकुमार भा गया। कुछ दिनों बाद अंशुमति के माता-पिता को शंकर भगवान ने स्वप्न में आदेश दिया कि राजकुमार और अंशुमति का विवाह कर दिया जाए उन्होंने वैसा ही किया।
ब्राह्मणी प्रदोष व्रत करती थी। उसके व्रत के प्रभाव और गंधर्वराज की सेना की सहायता से राजकुमार ने विदर्भ से शत्रुओं को खदेड़ दिया और पिता के राज्य को पुन: प्राप्त कर आनंदपूर्वक रहने लगा।
राजकुमार ने ब्राह्मण-पुत्र को अपना प्रधानमंत्री बनाया। ब्राह्मणी के प्रदोष व्रत के महात्म्य से जैसे राजकुमार और ब्राह्मण-पुत्र के दिन फिरे, वैसे ही शंकर भगवान अपने दूसरे भक्तों के दिन भी फेरते हैं। अत: प्रदोष का व्रत करने वाले सभी भक्तों को यह कथा अवश्य पढ़नी अथवा सुननी चाहिए।
स्कन्द पुराण में प्रदोष व्रत करने की सही विधि का वर्णन किया गया है। आप दो प्रकार से इस व्रत कर सकते है।
व्रतधारी जातक शिव मंदिर जाकर या घर में भी पूजा कर सकता हैं। वो पांच रंगों से रंगोली बनाकर मंडप तैयार कर पूजन की सभी सामग्री एकत्रित करें। फिर कलश अथवा लोटे में शुद्ध जल भरकर रख लें।
इसके बाद कुश के आसन पर बैठकर शिवजी की पूजा विधि-विधान से करें और ॐ नम: शिवाय मंत्र का जाप करते हुए शिवजी का जलाभिषेक करें।
इसके बाद दोनों हाथ जोड़कर शिवजी का ध्यान करें। शिवजी का ध्यान करते समय उनसे भक्ति भाव से प्रार्थना करें-
“त्रिनेत्रधारी, मस्तक पर चंद्रमा का आभूषण धारण करने वाले पिंगल वर्ण के जटाजूटधारी, करोड़ों चंद्रमा के समान कांतिवान, नीले कंठ तथा अनेक रुद्राक्ष मालाओं से सुशोभित, रत्नजड़ित सिंहासन पर विराजमान, वरदहस्त, त्रिशूलधारी, नागों के कुंडल पहने, व्याघ्र चर्म धारण किए हुए भगवान शिव हमारे सारे कष्टों को दूर कर सुख-समृद्धि प्रदान करें।”
इस प्रकार ध्यानमग्न होकर प्रदोष व्रत की कथा सुनें अथवा सुनाएं।
कथा समाप्ति के बाद हवन सामग्री मिलाकर “ॐ ह्रीं क्लीं नम: शिवाय स्वाहा” मंत्र से 11 या 21 या 108 बार आहुति दें।
तत्पश्चात शिवजी की आरती करें तथा प्रसाद वितरित करके भोजन ग्रहण करें।
व्रत करने वाले व्यक्ति को कम-से-कम 11 अथवा 26 त्रयोदशी व्रत के बाद उद्यापन करना चाहिए।
The post Pradosh Vrat: प्रदोष व्रत भगवान भोलेनाथ की कृपा को प्राप्त करने के लिए सबसे उत्तम व्रत appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.
]]>The post Horoscope 21 August 2020: हरतालिका तीज, जाने आज का राशिफल appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.
]]>इस व्रत को सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए करती है। हरितालिका तीज के दिन गौरी-शंकर की पूजा की जाती है और माँ पार्वती को सुहाग का सारा सामान भी अर्पित किया जाता है, इसके अलावा रात में भजन-कीर्तन भी किया जाता है।
पूजा का समय
प्रात: काल पूजा मुहूर्त : सुबह 5.53 से 8.29 सुबह
प्रदोषकाल हरतालिका पूजा मुहूर्त : शाम 6.54 से 9.06 शाम तक
तृतीया तिथि शुरू : 2.13 सुबह से 21 अगस्त तक
तृतीया तिथि खत्म : 11.02 शाम, 21 अगस्त तक
आज का राशिफल
मेष राशि : आज का दिन उत्तम रहेगा | आपकी व्यवसायिक गतिविधियां गति पकड़ रही है ,आप पूरा ध्यान अपने व्यवसाय पे केंद्रित करेंगे तो इसका प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आप अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाये रखेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है , टीचर्स का आपको पूरा-पूरा सपोर्ट मिलेग । कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की उम्मीद है। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आप अपनी बात को साफ ढंग से रखने में सफल होंगे। काम में स्थिरता बनी रहेगी। रिश्ते मजबूत होंगे |
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : नीला
वर्षभ राशि : आज आपका आत्मविश्वास शिखर पे रहेगा | मशीनरी से जुड़े लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है |आपको लाभ के कुछ अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। व्यपरियों के आज काम जरूर बनेंगे। छात्रों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। कुछ अनुभवी लोगों से बेहतर सलाह मिलेगी। घर पर मेहमानों का आगमन आपको प्रसन्नता देगा। आपको कोई खास बात पता चल सकती है। सभी लोग आपके लिये मददगार साबित होंगे |
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : केसरिया
मिथुन राशि : मन स्थिर न होने की वजह से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक आप बेहतर महसूस करेंगे। कोई बड़ा फैसला लेने में आपको परेशानी महसूस होगी। किसी काम में कोशिश थोड़ी कम होने से काम अधूरे रह सकते हैं। दोस्तों के साथ अनबन होने की भी संभावना है। आपको दोस्त से बिना वजह की बात करने से बचना चाहिए। ऑफिस में सहयोगियों के साथ किसी प्रोजेक्ट को लेकर आप एकमत दिखायी नहीं देंगे। दिन अपेक्षा शाम का समय आपके लिये बेहतर रहेगा। आप किसी सामाजिक आयोजन में जा सकते हैं। वहां अच्छे लोगों से आपकी जान-पहचान होगी। आपके साथ सब अच्छा होगा |
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : आसमानी
कर्क राशि : आपकी सेहत पहले की अपेक्षा अच्छी रहेगी। करियर में आपकी सफलता सुनिश्चित होगी। आपको घर के वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय के सिलसिले में विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी,जिससे आपका मन खुश रहेगा। आप अपनी कोई बात दोस्तों से शेयर कर सकते हैं। दिन खुद में बदलाव लाने के लिये अच्छा है। आपको आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएँ बनानी पड़ सकती है। कारोबार में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा |
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : लाल
सिंह राशि : करियर के मामले में चीज़ें बेहतर होने के आसार हैं। आप अपना काम अच्छे से पूरा करने की कोशिश करेंगे। लेकिन आपको अपनी सेहत के प्रति चिंता हो सकती है | अगर वाहन खरीदने का मन बना रहे है तो आज का दिन शुभ है |व्यवसाय पे अधिक ध्यान केंद्रित करे लेकिन जल्दबाजी से बचे | किसी दोस्त से मदद की उम्मीद रख सकते हैं। परिवार में आपको सबका सहयोग मिलता रहेगा |
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : क्रीम
कन्या राशि : पैसों से जुडे मामले आसानी से सुलझ जायेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपको कुछ नई चीज़ों से जुड़ाव महसूस होगी। आपके स्वभाव में धीरज बना रहेगा। आप अपनी सभी समस्याओं का हल आराम से ढूंढ निकालेंगे। आपके कार्य सफल जरूर होंगे। दिनभर उत्साहित रहेंगे | आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिसका आपके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा |
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : धानी
तुला राशि : आपको अपनी प्रतिष्ठा में वृद्धि लाने के लिए कई अवसर प्राप्त होंगे। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए अग्रसर रहेंगे। आज आप किसी तरह की राजनीति में उलझ सकते हैं। फिर वह राजनीति चाहे कार्यस्थल पर ही क्यों न हो । इससे आपका काफी समय खराब हो सकता है। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है। एक साथ बैठकर किसी खास मामले पर बातचीत हो सकती है। ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा होगी। मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करेंगे। आपकी सभी समस्याएं दूर होगी |
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : बादामी
वृश्चिक राशि : तरक्की के नये रास्ते खुले नजर आयेंगे। शाम तक कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना बन रही है। पारिवारिक जीवन खुशहाल बना रहेगा। आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आप आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाये रखेंगे। इंजीनियर्स के लिए दिन खास रहने वाला है। आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा। आपको किसी अच्छी खबर का इंतजार रहेगा। आपकी तरक्की अवश्य होगी |
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : नारंगी
धनु राशि : आपका दिन कुछ खास लेकर आने वाला है। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। किसी जरुरी काम में मेहनत करने से सफलता मिल जायेगी | रिश्तों में नयापन आयेगा। डिजाईनर्स के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। बच्चे पढ़ाई के मामले में अपने दोस्तों से कोई अच्छी प्रेरणा लेंगे। इससे आपको फायदा होगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। आपके सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। रिश्ते मजबूत होंगे |
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हरा
मकर राशि : करियर के मामले में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन कार्यक्षेत्र में धन लाभ के अवसर बने रहेंगे | आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे। आपको अपने सगे-संबंधियों से भी पूरा लाभ मिलेगा। व्यपरियों को काम में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे | परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। साथ ही ऑफिस में भी स्थिति आपके फेवर में रहेगी। दोस्तों के साथ कुछ हंसी-खुशी के पल बितायेंगे। धन लाभ होगा |
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : गुलाबी
कुम्भ राशि : करियर के मामले में आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में धन लाभ के अवसर मिलेंगे। । रिश्तों में मधुरता आयेगी। व्यपार में किसी काम को लेकर परेशान हो सकते हैं। किसी काम से आपको अधिक भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है | उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। साथ ही कामकाज की व्यस्तता में आपको खाना-पीना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए, इससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। आपको थोड़ा एक्सरसाइज पर भी ध्यान देने की जरूरत है। माता-पिता किसी काम में आपकी मदद कर सकते हैं। आपकी सभी परेशानियां जल्द दूर होगी।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : लाल
मीन राशि : आपको उम्मीद से ज्यादा धन प्राप्त होगा। नौकरी पेशा लोगों को काम में सफलता हासिल होगी। आपके रुके हुए काम जरूर पूरे होंगे। ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। कोई काम मन-मुताबिक पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे। साथ ही आप सेहतमंद भी बने रहेंगे। आपकी सकारात्मक सोच जिंदगी में कोई बड़ा बदलाव ला सकती है। आप जीवनसाथी के सहयोग से किसी नये काम की शुरुआत के बारे में सोच सकते हैं। कुल मिलाकर दिन बढ़िया रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा |
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : पीला
The post Horoscope 21 August 2020: हरतालिका तीज, जाने आज का राशिफल appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.
]]>The post स्कंद पुराण के अनुसार यहाँ है भगवान शिव की आरामगाह appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.
]]>भगवान शिव को हेमेशा तपस्वी के रूप में जाना जाता है देवभूमि उत्तराखंड को महादेव की तपस्थली कहा जाता है। यहाँ हम आप को ऐसे तीर्थस्थान के बारे में बताने जा रहे हे जो की देश में ही नहीं अपितु विदेशों में भी प्रख्यात है, यहाँ हर वर्ष लाखों की संख्या में तीर्थयात्री आते हैं।

यह स्थान उत्तराखंड,पौड़ी जनपद के अंतर्गत लैन्सडौन डेरियाखाल – रिखणीखाल मार्ग पर स्थित चखुलाखाल गांव से 4 किलोमीटर की दूरी पर पर्वत श्रृंखलाओं के बीच एक बेहद ही मनमोहक शांत जगह है। यह स्थान देवदार के घने जंगलो के मध्य में स्थित ताड़केश्वर भगवान का पौराणिक मंदिर मौजूद है।


स्कंद पुराण के केदारखंड में इस स्थान का वर्णन मिलता है
समुद्र तल से 1800 मीटर की ऊँचाई पर स्थित इस स्थल को भगवान शिव का आरामगाह कहा जाता है। इस मंदिर परिसर में त्रिशुल के आकार के देवदार के वृक्ष हैं जो श्रद्धालुओं की आस्था को और भी ज्यादा मजबूत करते हैं।


पौराणिक कथा के अनुसार ताड़कासुर दैत्य का वध करने के बाद भगवान शिव ने इसी जगह पर आकर विश्राम किया। विश्राम के दौरान जब सूर्य की तेज किरणें भगवान शिव के चेहरे पर पड़ीं, तो मां पार्वती ने शिवजी के चारों ओर देवदार के सात वृक्ष लगाए। ये विशाल वृक्ष आज भी ताड़केश्वर धाम के अहाते में मौजूद हैं।

यहां तक पहुंचने के लिए कोटद्वार पौड़ी से चखुलियाखाल तक जीप-टैक्सी जाती रहती हैं। यहां से 5 किमी पैदल दूरी पर ताड़केश्वर धाम है। ये एक ऐसा मंदिर है, जहां हर साल देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं। यहां की खूबसूरती बेमिसाल है और इसे देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता है। खासतौर पर श्रावण मास पर तो यहां श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है।
The post स्कंद पुराण के अनुसार यहाँ है भगवान शिव की आरामगाह appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.
]]>