if ( ! function_exists( 'jnews_get_views' ) ) { /** * Gets views count. * * @param int $id The Post ID. * @param string|array $range Either an string (eg. 'last7days') or -since 5.3- an array (eg. ['range' => 'custom', 'time_unit' => 'day', 'time_quantity' => 7]) * @param bool $number_format Whether to format the number (eg. 9,999) or not (eg. 9999) * @return string */ function jnews_get_views( $id = null, $range = null, $number_format = true ) { $attr = array( 'id' => $id, 'range' => $range, 'number_format' => $number_format, ); $query_hash = 'query_hash_' . md5( serialize( $attr ) ); $views = wp_cache_get( $query_hash, 'jnews-view-counter' ); if ( false === $views ) { $views = JNews_View_Counter()->counter->get_views( $id, $range, $number_format ); wp_cache_set( $query_hash, $views, 'jnews-view-counter' ); } return $views; } } if ( ! function_exists( 'jnews_view_counter_query' ) ) { /** * Do Query * * @param $instance * @return array */ function jnews_view_counter_query( $instance ) { $query_hash = 'query_hash_' . md5( serialize( $instance ) ); $query = wp_cache_get( $query_hash, 'jnews-view-counter' ); if ( false === $query ) { $query = JNews_View_Counter()->counter->query( $instance ); wp_cache_set( $query_hash, $query, 'jnews-view-counter' ); } return $query; } } Yogini Ekadashi Archives - हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव https://astrodeeva.com/tag/yogini-ekadashi/ Daily Dose of Astrology Mon, 05 Jul 2021 03:48:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://astrodeeva.com/wp-content/uploads/2022/03/cropped-Logo-32x32.png Yogini Ekadashi Archives - हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव https://astrodeeva.com/tag/yogini-ekadashi/ 32 32 Yogini Ekadashi- योगिनी एकादशी https://astrodeeva.com/yogini-ekadashi-%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b6%e0%a5%80/ https://astrodeeva.com/yogini-ekadashi-%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b6%e0%a5%80/#respond Mon, 05 Jul 2021 03:39:12 +0000 https://astrodeeva.com/?p=2253 आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को योगिनी एकादशी (Yogini Ekadashi) के रूप में मनाया जाता है। इसे योगिनी ग्यारस भी कहते हैं। योगिनी एकादशी का पुराणों में विशेष महत्व बताया गया है। इस एकादशी के व्रत में भगवान नारायण की मूर्ति को गंगा जल से स्नान करा कर प्रसाद का भोग लगाकर, […]

The post Yogini Ekadashi- योगिनी एकादशी appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.

]]>
आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को योगिनी एकादशी (Yogini Ekadashi) के रूप में मनाया जाता है। इसे योगिनी ग्यारस भी कहते हैं। योगिनी एकादशी का पुराणों में विशेष महत्व बताया गया है। इस एकादशी के व्रत में भगवान नारायण की मूर्ति को गंगा जल से स्नान करा कर प्रसाद का भोग लगाकर, पुष्प और दीपक से आरती की जाती है। इस एकादशी का व्रत नियमपूर्वक पालन करने से मनुष्य के समस्त पाप कट जाते हैं एवं जीवन में आनंद और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

योगिनी एकादशी का महत्‍व (Significance of Yogini Ekadashi)

हिन्‍दू धर्म में वरुथिनी एकादशी का विशेष महत्‍व है। ऐसी मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को योगिनी एकादशी का महत्व बताते हुए कहा “हे पाण्डु पुत्र! योगिनी एकादशी का यह व्रत तीनों लोकों में प्रसिद्ध है। इस का फल अट्ठासी सहस्र ब्राह्मणों को भोजन कराने के बराबर है। इसके व्रत से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और अन्त में मोक्ष प्राप्त करके प्राणी स्वर्ग का अधिकारी बनता है। जो लोग नियम पूर्वक योगिनी एकादशी व्रत करते हैं उनके जीवन में समृद्धि और आनन्द की प्राप्ति होती है।

योगिनी एकादशी व्रत कथा (Vrat Story of Yogini Ekadashi)

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार अलकापुरी नाम की नगरी में कुबेर नाम का एक राजा राज्य करता था। वह शिव-भक्त था। उनका हेममाली नामक एक यक्ष सेवक था, जो पूजा के लिए फूल लाया करता था। हेममाली की विशालाक्षी नाम की अति सुन्दर स्त्री थी। एक दिन वह मानसरोवर से पुष्प लेकर आया, किन्तु कामासक्त होने के कारण पुष्पों को रखकर अपनी स्त्री के साथ रमण करने लगा। इस भोग-विलास में दोपहर हो गई।

हेममाली की राह देखते-देखते जब राजा कुबेर को दोपहर हो गई तो उसने क्रोधपूर्वक अपने सेवकों को आज्ञा दी कि तुम लोग जाकर पता लगाओ कि हेममाली अभी तक पुष्प लेकर क्यों नहीं आया। जब सेवकों ने उसका पता लगा लिया तो राजा के पास जाकर बताया- ‘हे राजन! वह हेममाली अपनी स्त्री के साथ रमण कर रहा है।’

इस बात को सुन राजा कुबेर ने हेममाली को बुलाने की आज्ञा दी। डर से काँपता हुआ हेममाली राजा के सामने उपस्थित हुआ। उसे देखकर कुबेर को अत्यन्त क्रोध आया और उसके होंठ फड़फड़ाने लगे।

राजा ने कहा– ‘अरे अधम! तूने मेरे परम पूजनीय देवों के भी देव भगवान शिवजी का अपमान किया है। मैं तुझे शाप (श्राप) देता हूँ कि तू स्त्री के वियोग में तड़पे और मृत्युलोक में जाकर कोढ़ी का जीवन व्यतीत करे।’

कुबेर के शाप (श्राप) से वह तत्क्षण स्वर्ग से पृथ्वी पर आ गिरा और कोढ़ी हो गया। उसकी स्त्री भी उससे बिछड़ गई। मृत्युलोक में आकर उसने अनेक भयंकर कष्ट भोगे, किन्तु शिव की कृपा से उसकी बुद्धि मलिन न हुई और उसे पूर्व जन्म की भी सुध रही। अनेक कष्टों को भोगता हुआ तथा अपने पूर्व जन्म के कुकर्मो को याद करता हुआ वह हिमालय पर्वत की तरफ चल पड़ा।

चलते-चलते वह मार्कण्डेय ऋषि के आश्रम में जा पहुँचा। वह ऋषि अत्यन्त वृद्ध तपस्वी थे। वह ब्रह्मा के समान प्रतीत हो रहे थे और उनका वह आश्रम ब्रह्मा की सभा के समान शोभा दे रहा था। ऋषि को देखकर हेममाली वहाँ गया और उन्हें प्रणाम करके उनके चरणों में गिर पड़ा।

हेममाली को देखकर मार्कण्डेय ऋषि ने कहा– ‘तूने कौन-से निकृष्ट कर्म किये हैं, जिससे तू कोढ़ी हुआ और भयानक कष्ट भोग रहा है।’

महर्षि की बात सुनकर हेममाली बोला– ‘हे मुनिश्रेष्ठ! मैं राजा कुबेर का अनुचर था। मेरा नाम हेममाली है। मैं प्रतिदिन मानसरोवर से फूल लाकर शिव पूजा के समय कुबेर को दिया करता था। एक दिन पत्नी सहवास के सुख में फँस जाने के कारण मुझे समय का ज्ञान ही नहीं रहा और दोपहर तक पुष्प न पहुँचा सका। तब उन्होंने मुझे शाप (श्राप) दिया कि तू अपनी स्त्री का वियोग और मृत्युलोक में जाकर कोढ़ी बनकर दुख भोग। इस कारण मैं कोढ़ी हो गया हूँ तथा पृथ्वी पर आकर भयंकर कष्ट भोग रहा हूँ, अतः कृपा करके आप कोई ऐसा उपाय बतलाये, जिससे मेरी मुक्ति हो।’

मार्कण्डेय ऋषि ने कहा- ‘हे हेममाली! तूने मेरे सम्मुख सत्य वचन कहे हैं, इसलिए मैं तेरे उद्धार के लिए एक व्रत बताता हूँ। यदि तू आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की योगिनी नामक एकादशी का विधानपूर्वक व्रत करेगा तो तेरे सभी पाप नष्ट हो जाएँगे।’

महर्षि के वचन सुन हेममाली अति प्रसन्न हुआ और उनके वचनों के अनुसार योगिनी एकादशी का विधानपूर्वक व्रत करने लगा। इस व्रत के प्रभाव से अपने पुराने स्वरूप में आ गया और अपनी स्त्री के साथ सुखपूर्वक रहने लगा।

Also Read: एक मंत्र जो देता है सम्पूर्ण भागवत पाठ का फल

योगिनी एकादशी व्रत विधि ( Vrat Vidhi of Yogini Ekadashi)

यह व्रत नर एवं नारियों दोनों को करना चाहिए। इस दिन भगवान नारायाण की पूजा और वंदना की जाती है। इस व्रत की पूजा विधि इस प्रकार है:

  • इस व्रत के नियम एक दिन पूर्व शुरू हो जाते है। व्रती को चाहिए कि वह दशमी तिथि को अर्थात व्रत रखने से एक दिन पूर्व एक बार सात्विक भोजन करे और सूर्यास्त के बाद भोजन नहीं करना चाहिए और रात्रि में भगवान का ध्यान करते हुए सोना चाहिए।
  • एकादशी तिथि के दिन प्रातःकाल सूर्योदय से पूर्व ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करे तथा स्वच्छ वस्त्र धारण करे।
  • इसके बाद व्रत का संकल्प ले और कलश स्थापना करे।
  • भगवान नारायाण की मूर्ति को गंगा जल से स्नान कराए और पुष्प, धुप और दीपक से पूजा व आरती करनी चाहिए। पूजा स्वयं या पण्डित द्वारा भी करवा सकते है। परिवार के अन्य सदस्य भी पूजा में शामिल हो सकते हैं, भले ही वे उपवास न कर रहे हों।
  • पूजा समाप्त होने के बाद सभी को प्रसाद वितरित करें और इसमें मिठाई या फल शामिल होना चाहिए।
  • एकादशी के दिन रात्रि जागरण का बड़ा महत्व है। संभव हो तो रात में जगकर भगवान का भजन कीर्तन करें। एकादशी के दिन विष्णुसहस्रनाम का पाठ करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
  • अगले दिन यानी द्वादशी तिथि को व्रत का पारण कर ब्राह्मण भोजन करवाने के बाद स्वयं भोजन करें।

**इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा अवश्य करनी चाहिए, क्योंकि पीपल के पेड़ में नारायाण का वास होता है।

ये भी पढ़ें:

एकादशी व्रत तिथि 2021

जगन्नाथ जी का ये मंदिर देता है बारिश की पूर्व सूचना

The post Yogini Ekadashi- योगिनी एकादशी appeared first on हिंदू व्रत, त्योहार एवं उत्सव.

]]>
https://astrodeeva.com/yogini-ekadashi-%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b6%e0%a5%80/feed/ 0