आज का राशिफल
मेष राशि – व्यवसायिक नई योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ होगा। आज आपका संसार बदल सकता है। अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान व अस्वस्थता रहेगी।
वृष राशि – दिन की शुरुआत में रुक रुक कर कार्य होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। माता पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।
मिथुन राशि – किसी कार्यक्रम की रुपरेखा बनेगी। संतान के विवाह मामलो में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता हैं। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।
कर्क राशि – मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनैतिक मामलों में आप का विरोध होगा। जीवन साथी के साथ विवाद सम्भव। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे।
सिंह राशि – आज अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। अपनी निर्णय शक्ति को मजबूत रखें, वरना आप पिछड़ जाएंगे। ध्यान रहे संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है पर तभी जब उनकी जिद जायज हो।
कन्या राशि – नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी ले कर ही निवेश करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।
तुला राशि – कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे।
वृश्चिक राशि – व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आप के बने बनाए कार्य बिगाड़ सकते हैं। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे।प्रेम प्रसंग सफल होंगे।
धनु राशि – सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। परिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। संतान के कारण चिंता तथा तनाव रहेंगे।
मकर राशि – रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं। खुद को व्यवस्थित रखें। आप जो सोचते हैं, उस पर कार्य भी करें, वरना पिछड़ते जाएंगे।
कुंभ राशि:- अपनी चिंता के कारण आप दूसरों पर अपना क्रोध न निकालते हुए शांत रहें। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। चोट व दुर्घटनादि से हानि की संभावना के बीच अध्ययन में अवरोध आ सकता है।
मीन राशि – दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। नए मित्र बनेंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव हैं। बकाया वसूली होगी। फालतू खर्च होगा। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।
ज्योतिष
राशिफल
धर्म
रिलेशनशिप
तीर्थ
Live Darshan




Discussion about this post