आज का राशिफल
मेष राशि – दिन श्रेष्ठ है। आज आपको व्यावसायिक संबंधों का लाभ मिलेगा। बुद्धि से कार्य में सफलता के योग बन रहे हैं। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि से संतोष रहेगा। रिश्तेदारों से संबंधों में मर्यादा जरूरी है। प्रेम प्रसंग में सफल होंगे।
वृष राशि – निवेश लाभदायी रह सकेगा। राज्यपक्ष में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आज आप हर हालत में जीवनसाथी की मदद से कार्य पूरे होंगे। अपनी जिम्मेदारी को ठीक तरह से निभाने का प्रयास करें।
मिथुन राशि – व्यावसायिक अनुकूलता रहेगी। आपकी कार्यशैली और वाक् चातुर्य से काम पूरे होंगे। आर्थिक मामलों में सुधार की संभावना है। प्रगतिवर्धक समाचार मिलेंगे। अपनी कार्ययोजना को गुप्त रखें।
कर्क राशि – दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा। शुभ कार्यों में शामिल होने से सुयश और सम्मान मिलेगा। पराक्रम बढ़ेगा। नवीन उपलब्धि मिलेगी। नए वस्त्रो की प्राप्ति होगी।
सिंह राशि – राजनीतिक दबाव के कारण होते कार्य अवरुद्ध हो सकते हैं। आज आर्थिक विशेष लाभ होने की संभावना है। परिजनों से अनुकूल समाचार मिलेंगे। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी।
कन्या राशि – भूमि, आवास की समस्याओं का समाधान होगा। आर्थिक चिंता के कारण मन में असंतोष रहेगा। कर्ज से मुक्त होंगे। आज आप अपनों द्वारा प्रताड़ित हो सकते हैं। अपने उदेश्य की पूर्ति के प्रयास में आलस्य व विलंब नहीं करें।
तुला राशि – अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आपकी दिनचर्या में बदलाव आएगा। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ाहट रहेगी।
वृश्चिक राशि – किसी भी काम को करने से पहले रणनीति तय कर लें। रोजगार में लोभ न करें। वैवाहिक चर्चा सफल रहेगी। रुका धन मिलेगा। परिवरिक समस्याओं का समाधान संभव है। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। अपनों के व्यवहार से मन दुखी होगा।
धनु राशि – व्यवसाय मे परिवर्तन करने का मन होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। योजनाएं फलीभूत होंगी। लेनदेन, कर्ज, खर्च की पूर्णता होगी। उधार दिया पैसा वापस नहीं मिलने से परेशानी बढेगी।
मकर राशि – व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में यश, सफलता मिलने के योग हैं। संतान से मदद मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपकी मेहनत के अनुरूप आपको फल न मिलने से मन दुखी होगा।
कुंभ राशि – कार्यस्थल पर सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के अवसर आएंगे। धन प्राप्ति के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। पुराने विरोधी सक्रिय होंगे।
मीन राशि – दोस्तों से मन की बात होगी। बिना सोचे कामों में हाथ नहीं डालें। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ अधिक रहेगा। पारिवारिक मामले अशांत रखेंगे। आर्थिक तंगी चिंता में डालेगी। कर्ज की अधिकता से तनाव बढेगा।
ज्योतिष
राशिफल
धर्म
रिलेशनशिप
तीर्थ
Live Darshan




Discussion about this post