22 जुलाई 2020
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला है | आप बहुत भावुक रहेंगे जिससे आपका मन बहुत संवेदनशील रहेगा और किसी का भी कोई परामर्श आपको बुरा लग सकता है | माँ के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी | कोई भी निर्णय सोच समझकर ले आवेग मे न बहे |
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : लाल
नमो नारायण !
वर्षभ राशि : आज का दिन मिश्रित फल देने वाला है बड़े लोगों का आशीर्वाद प्राप्त होगा कल का दिन खुशियों से भरपूर रहेगा कोई नया कार्य शुरू करने के लिए कल का दिन अति उत्तम रहेगा मित्रों से मिलना जुलना होगा जिसके साथ आपके रिश्ते और प्रगाड़ बनेगे |आर्थिक कार्यों पे और अधिक ध्यान दे |
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हरा
नमो नारायण !
मिथुन राशि : थोड़े विलंब के बाद अब आपके सारे कार्य पूर्ण होंगे |आर्थिक लाभ प्राप्त होंगे |व्यपार मे लाभ और प्रगति के अवसर मिलेंगे |छात्रों के लिए दिन उत्तम रहेगा मन वांछित फल की प्राप्ति हो सकती है | बड़े लोगों का आशीर्वाद प्राप्त होगा मित्रों से मेल मिलाप होने की संभावना है
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : गुलाबी
नमो नारायण !
कर्क राशि : भावनाओ मे न बहे |मित्रों और पारिवारिक लोगों के साथ समय अच्छे से बीतेगा |मिष्ठान और स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठायेंगे |कही बहार घूमने जा सकते है |आर्थिक लाभ के योग बन रहे है | दाम्पत्य जीवन सोहार्द पूर्वक रहेगा |
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : धानी
नमो नारायण !
सिंह राशि : दिन का प्रारंभ कुछ तनाव भरा रहेगा |किसी गलत बयान बाजी के कारण आप वाद-विवाद मे घिर सकते है | शारीरिक रूप से थकावट और आलस्य महसूस करेंगे मन भी अस्थिर रहेगा जेसे कोई परेशानी आपको अंदर ही अंदर परेशान कर रही है आपको लगेगा जेसे भाग्य आपकी कदम कदम पे परीक्षा ले रहा है| पर ये सब शाम होते होते ठीक हो जाएगा भगवान का ध्यान करे |
शुभ अंक :4
शुभ रंग : नीला
कन्या राशि : आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए अति फल दाई है क्योंकि आपके बड़ों से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है | ये आपके लिए आकस्मिक धन लाभ के योग बना रहे है | नॉकरी वालों के लिए परेशानियों से उबरने का समय है | कोई बड़ा पद आने वाले समय मे आपको प्राप्त हो सकता है | भगवान का ध्यान करे |
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : पीला
नमो नारायण !
तुला राशि : परिवार मे आनंद का महूल रहेगा |माता से लाभ |घर की साज सजहा की जिम्मेदारी अपने हाथ मे लेंगे जिसे आप बखूबी निभाएंगे | मान समान्न प्राप्त होगा खरीदारी के लिए अति उत्तम समय है | लेकिन दुपहर के बाद स्वास्थ्य नरम रहेगा | आपको अनेतिक कार्यों से दूर रहने की सलहा दी जाती है अपनी वाणी पे नियंत्रण रखे |
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : नारंगी
नमो नारायण !
वृश्चिक राशि: आज का दिन सावधानी पूर्वक रहना होगा नहीं तो दुर्घटना घट सकती है स्वास्थ्य का भी आपको अपने और अपनी माता दोनों के स्वास्थ्य को लेकर नरमी न बरते नहीं तो परेशानी का सबब बन सकता है |धन और मान हानी उठानी पड़ सकती है दुपहर के बाद आप की कार्य शेली निखर के आएगी |
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : बेगनी
नमो नरायाण !
धनु राशि : अपनी वाणी पे नियंत्रण रखे नहीं तो आप सब कुछ बर्बाद कर सकते है |सर्दी के कारण आपका स्वास्थ्य थोडा नरम रह सकता है |मन मे कई प्रकार के नकारात्मक विचार आएंगे | धन अधिक व्यय होगा | लेकिन इसके साथ साथ वाणी पे स्यंम रखे मन मे किसी के लिए दुर्व्यवहार न लाए अनेतिक कार्यों से दूर रहे मन को शांत रखे|
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : भूरा
नमो नारायण !
मकर राशि : आज आपका दिन मिश्रित फल देने वाला होगा | छात्रों के लिए समय अनुकूल है |स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा |प्रत्येक कार्य को शांति पूर्ण तरीके से करे मन मे कोई भी ब्रह्म न लाए स्वास्थ्य का ध्यान रखे नहीं तो परिणाम इसके विपरीत हो सकते है |
शुभ अंक :10
शुभ रंग : काला
नमो नारायण !
कुम्भ राशि : आपके लिए आज का दिन धन संपदा को लेकर आया है किसी धार्मिक कार्य को आप अपने घर मे करेंगे |जिससे भगवान की विशेष कृपा आप पर बनेगी कार्यों मे सफलता प्राप्त होगी |शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा| अपने खाने –पीने का ध्यान रखे और नकारात्मक विचारों को अपने मन से दूर रखे |अच्छे कार्यों मे धन का व्यय होगा |शत्रु पराजित होंगे |
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : गुलाबी
नमो नारायण !
मीन राशि : आप कल्पनाशीलता मे अपना समय अधिक व्यय करते है | अपने सपनों से बाहर की दुनिया मे जीना सीखे | जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखे उनके साथ सोहार्द पूर्ण व्यवहार करे | मित्रों के साथ मेल मिलाप हो सकता है |मान समान्न मे व्रधि होगी शत्रु पर विजय प्राप्त होगी |
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : मूव
नमो नारायण !
ज्योतिष
राशिफल
धर्म
रिलेशनशिप
तीर्थ
Live Darshan




Discussion about this post