मेष राशि
मेष राशियों के जातकों के आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा | अपने काम पर ध्यान देकर आप अच्छे दिन की शुरुआत कर सकते हैं लेकिन फिर भी मन में असंतुष्टि रहेगी | परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा | जो छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा या उसके परिणाम का इंतजार कर रहे है उन्हे कोई शुभ समाचार मिल सकता है | अगर कोई नयी गाड़ी खरीदना चाह रहें है तो आज ले लीजिए, आपके लिए फायदेमंद साबित होगी | आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी |
वर्षभ राशि
वर्षभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा | भाग्य की प्रबलता के चलते कामों में सफलता मिलेगी फिर भी मन अशांत रहेगा | किसी बात को लेकर बेचैन रहेंगे | खर्चे भी रहेंगे |आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा | आज आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है | आज इलेक्ट्रानिक सामान खरीदने का प्लान बना रहे है तो आज आप खरीद सकते है | आप किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं , जिससे आप आनन्द महसूस करेंगे |
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा | सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा क्योंकि आप बीमार पड़ सकते हैं | सर्दी परेशान कर सकती है | मानसिक रूप से भी तनावग्रस्त रहेंगे | आज का दिन व्यापार के लिए फायदेमंद होगा | आज आपके व्यापार को कोई बड़ी डील मिल सकती है | जिससे आपके व्यापार को दो गुना फायदा हो सकता है और आप आनंद और गर्व महसूस करेंगे |
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा | शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण रहेगा | जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखे | इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा | उनकी पढाई में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी | नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी |
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य तौर पर फलदायक रहेगा | स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ेंगी | किसी बात को लेकर उदास हो सकते हैं लेकिन आज का दिन भाग्य आपका साथ देगा | आज घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके अधिक पैसे खर्च हो सकते है | आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे | राजनीति में आप सक्रीय भूमिका निभाएंगे | इस राशि के लोगों को आज कानूनी मामलों से बचने की जरूरत है वरना आपको इसके बदले मोटी रकम चुकानी पड़ सकती है |
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा | इनकम अच्छी होगी | आपके मन मे व्यापार को लेकर नए-नए विचार आ सकते है। आज सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे | आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है |जिसके साथ आप बाहर घुमने जा सकते है | स्वास्थ्य या उनके मानसिक तनाव से परेशान होंगे | उनका साथ दें | काम के सिलसिले में दिनमान ठीक-ठाक रहेगा |बस मेहनत पर ध्यान दें |
तुला राशि
आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा | पारिवारिक तनाव आपको परेशान कर सकता है | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा | इनकम में बढ़ोतरी होगी लेकिन खर्चे भी साथ-साथ रहेंगे | काम पर ध्यान देना अति आवश्यक है | दिन खुशियों भरा रहेगा | बिजनेस के सिलसिले मे आप नये लोगो से मिलेंगे | व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है| आज आपके सीनियर अधिकारी आपके कामों की तारीफ कर सकते है | जिससे आप खुद को गर्व महसूस करोगे |
वृश्चिक राशि
आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा | ट्रैवलिंग में समय बीतेगा | दोस्तों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है | आपको अपनी बात कहने में सफलता मिलेगी | बिजनेस मे बड़ी डील मिलने के कारण आज आपका मन प्रसन्न रहेगा | परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा | अचानक से आज आपके घर पर रिश्तेदार आ सकते है | सामाजिक कार्यों में आपका मन लगा रहेगा | ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते है |
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा | किसी बात को लेकर चिंता होगी लेकिन आपकी सेहत अच्छी रहेगी |मन में अच्छे विचार आएंगे | दूसरों की मदद करेंगे | इनकम अच्छी होगी |किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है | आज परिवार वालों के साथ घर पर मूवी देखने का प्लान बन सकता है | आज आप कोई नया व्यापार शुरु कर सकते है | जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है | आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा | आपके घर में सुख-समृद्दि बनी रहेगी |
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए सामान्य तौर पर फलदायक रहेगा | खुद पर भरोसा बनाए रखना जरूरी होगा नहीं तो आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं | अकेलेपन से बचें, परिवार वालों के साथ वक्त बिताएं | जमीन जायदाद से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा है | काम के सिलसिले में भी दिन में मजबूती मिलेगी | भाग्य प्रबल रहेगा | बिगड़े हुए काम बन जाएंगे आपके मन में नए – नए विचार आ सकते है | आज आप किसी नए व्यापार की योजना भी बनाएंगे | पारिवारिक कामों को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा | दोस्तों के साथ थोडा मनमुटाव हो सकता है , जिससे आप थोडे परेशान हो जायेंगे |
कुम्भ राशि
कुम्भ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा | स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है | आप बीमार पड़ सकते हैं, इसलिए सावधानी रखें | मानसिक रूप से तनाव आप पर हावी रहेगा और सेहत को लेकर खर्चे भी हो सकते हैं कला के क्षेत्र में रुझान वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा | दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है | आज आपके व्यापार में दो गुना वृद्दि हो सकती है | सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज ट्रांसफर हो सकता है। आपका मानसिक तनाव कम होगा |
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा | इनकम में बढ़ोतरी होगी लेकिन काम के सिलसिले में किसी अधिकारी से झगड़ा संभव है | ग्रस्थ जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा | आज किसी अन्य पर भरोसा न करें | बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें साथ ही नयी योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा | पुरानी जयजाद के क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा | आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी|
ज्योतिष
राशिफल
धर्म
रिलेशनशिप
तीर्थ
Live Darshan




Discussion about this post